Loading...
कोमल रानी का करारा पलटवार- पति को जान से मारने वाली औरत की बददुआ नहीं लगती
कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब

कोमल रानी का करारा पलटवार- पति को जान से मारने वाली औरत की बददुआ नहीं लगती

Sep 26, 2026
02:20 pm

क्या है खबर?

अभिनेता गोविंदा की शादीशुदा जिंदगी में जारी कलह के बीच अब अदाकारा कोमल रानी स्वर्णकार का बड़ा बयान सामने आया है। गोविंदा के साथ नाम जुड़ने और 'पति का घर तोड़ने' के लगे आरोपों पर कोमल ने चुप्पी तोड़ी है। इंस्टाग्राम पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। कोमल ने कहा कि जो घर पहले से टूटा हुआ हो, उसे कोई नहीं तोड़ सकता।

बयान

"टूटे घर को कोई क्या तोड़ेगा?"

कोमल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'जो औरत अपने ही पति को सालों से जान से मारने की कोशिश कर रही हो, ऐसी औरतों की बददुआएं किसी को नहीं लगतीं।'

कोमल ने कहा कि जो रिश्ता पहले से ही समस्याओं से जूझ रहा हो, उसे तोड़ने का आरोप किसी और पर कैसे लगाया जा सकता है? उन्होंने लिखा, 'जो घर पहले से ही टूटा हुआ हो, उसे कोई कभी नहीं तोड़ सकता।'

दो टूक

कोई अच्छी पत्नी ऐसा बर्ताव नहीं कर सकती- कोमल

कोमल ने कहा कि लोगों को किसी रिश्ते के पीछे की पूरी सच्चाई जाने बिना अपनी राय नहीं बनानी चाहिए।

उन्होंने लिखा, 'मुझे नहीं लगता कि कोई भी अच्छी और समर्पित पत्नी अपने पति के साथ इतना बुरा बर्ताव कर सकती है।'

उनका ये बयान गोविंदा के साथ उनके कथित रिश्ते को लेकर चल रही खबरों को सीधी चुनौती देता है। हालांकि, अभिनेत्री ने अपने इन दावों को साबित करने के लिए कोई अलग से सबूत पेश नहीं किया है।

ADVERTISEMENT

अपील

कोमल ने लिखा- नाम घसीट कर एजेंडा न चलाएं

कोमल ने सुनीता आहूजा से इस चल रहे विवाद में उनका नाम न घसीटने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि उनके नाम का इस्तेमाल किसी खास एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा है।

कोमल का ये बयान सुनीता की उस बयानबाजी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर दर्शन के दौरान अपने निजी संघर्षों का जिक्र किया था।

सुनीता ने कहा था जो उनका घर तोड़ रही है, माता उसका नाश करे।

ADVERTISEMENT

विवाद

गोविंदा-सुनीता की शादीशुदा जिंदगी फिर सुर्खियों में

बता दें कि मुंबई एयरपोर्ट पर साथ दिखने के बाद गोविंदा और कोमल के अफेयर की अफवाहों ने जोर पकड़ा था।

लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान दोनों की मौजूदगी से इन खबरों को और हवा मिली।

दोनों आगामी फिल्म 'रूपा' में भी साथ काम कर रहे हैं। कोमल के इस हालिया बयान पर सुनीता की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस पूरे घटनाक्रम ने गोविंदा-सुनीता की शादीशुदा जिंदगी को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।

ADVERTISEMENT