लालबागचा राजा के दरबार कोमल रानी संग पहुंचे गोविंदा, अकेले दर्शन कर लौटीं पत्नी सुनीता आहूजा
क्या है खबर?
अभिनेता गोविंदा हाल ही में मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा राजा' के दरबार में बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। हालांकि, इस दर्शन के दौरान अभिनेता के साथ उनकी पत्नी सुनीता आहूजा नहीं, बल्कि अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार नजर आईं। इससे पहले सुनीता ने भी लालबागचा राजा के अकेले ही दर्शन किए थे। अलग-अलग दर्शन करने और कोमल संग गोविंदा की उपस्थिति ने फैंस के बीच एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलों को जन्म दे दिया है।
वीडियो
गोविंदा का लालबागचा राजा के दर्शन का वीडियो चर्चा में
गोविंदा मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा राजा' के दरबार में बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ अभिनेत्री और उनकी तथाकथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी भी नजर आईं, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
दर्शन के लिए गोविंदा ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना था, वहीं कोमल रानी लाल-पीली साड़ी में दिखीं। पैपराजी को देखते ही गोविंदा ने 'गणपति बाप्पा मोरया' का जयकारा लगाया।
इससे कुछ समय पहले ही सुनीता ने अकेले पांडाल पहुंचकर बप्पा के दर्शन किए थे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Spotted Again 🚨🚨🚨#Govinda seeks blessings at Lalbaugcha Raja with co-star #RaniSwarnkar 🔔
— Always Bollywood (@AlwaysBollywood) September 23, 2026
Actor Govinda visited Lalbaugcha Raja with co-star Rani Swarnkar and performed the final aarti. The appearance has drawn fresh attention as it comes amid Ssunita Ahuja's cheating… pic.twitter.com/GxVd2QVZT1
चर्चा में रिश्ता
पत्नी सुनीता से अनबन के बीच कोमल रानी संग जुड़े गोविंदा के तार
गोविंदा-कोमल रानी के अफेयर की खबरें उनकी पत्नी सुनीता संग रिश्तों में अनबन के बीच लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।
अगस्त 2026 में दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखे जाने के बाद इन अटकलों ने ज़ोर पकड़ा। हालांकि, दोनों ने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।
इस बीच सुनीता के एक बयान ने विवाद और बढ़ा दिया, जिसमें उन्होंने गोविंदा को 'शुगर डैडी' बताते हुए अपनी बेटी की उम्र की लड़की संग दिखने पर कड़े सवाल खड़े किए।
सख्त रूख
दूसरी शादी के दावों पर गोविंदा का सख्त रुख
इसके बाद राखी सावंत से बातचीत में सुनीता आहूजा ने दावा किया था कि गोविंदा और कोमल रानी शादी की योजना बना रहे हैं।
हालांकि, उस समय गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने दूसरी शादी के दावे को खारिज करते हुए उम्मीद जताई थी कि पति-पत्नी जल्द आपसी मतभेद सुलझा लेंगे।
कोर्ट मैरिज की इन खबरों के बाद गोविंदा ने सख्त रुख अपनाते हुए झूठी रिपोर्ट्स, डीपफेक और भ्रामक सामग्री फैलाने वालों को कानूनी चेतावनी जारी की थी।
शुरुआत
गोविंदा की फिल्म 'रूपा' से बॉलीवुड में कदम रख रहीं कोमल रानी
बॉलीवुड में कदम रख रहीं नई अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार, गोविंदा के साथ फिल्म 'रूपा' से डेब्यू करने जा रही हैं।
गोविंदा और सुनीता की शादी सान 1987 में हुई थी। 2025 में उनके रिश्ते में दरार की खबरें सामने आईं और सुनीता द्वारा तलाक की अर्जी दाखिल करने की बात कही गई।
हालांकि, बाद में दोनों ने साथ गणेश चतुर्थी मनाकर इन अफवाहों को खारिज कर दिया और 2026 में सुनीता ने अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली।