Loading...
सुनीता आहूजा ने वापस ली तलाक की अर्जी, गोविंदा के मैनेजर बोले- अब सब सुलट गया
सुनीता आहूजा और गोविंदा का अब नहीं होगा तलाक

सुनीता आहूजा ने वापस ली तलाक की अर्जी, गोविंदा के मैनेजर बोले- अब सब सुलट गया

Aug 19, 2026
03:16 pm

क्या है खबर?

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते में आई कड़वाहट अब खत्म होती नजर आ रही है। लंबे समय से चल रही अलगाव की खबरों के बीच सुनीता आहूजा ने बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचकर गोविंदा के खिलाफ दाखिल अपनी तलाक की अर्जी आधिकारिक तौर पर वापस ले ली है। अभिनेता के मैनेजर शशि सिन्हा ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है। इस फैसले के बाद दोनों के रिश्ते टूटने की तमाम अटकलों पर विराम लग गया है।

पुष्टि

मैनेजर बोले- सुखद खबर, अब परिवार में सब संतुष्ट

मैनेजर ने स्क्रीन को बताया कि सुनीता ने अभिनेता के खिलाफ तलाक का केस वापस ले लिया है और अब उनके बीच किसी भी तरह का अलगाव नहीं है। शशि सिन्हा बोले, "उस समय सुनीता जी को जो महसूस हुआ उन्होंने कहा, लेकिन अब उन्होंने अपना केस वापस ले लिया है, जो एक बेहद सुखद खबर है।"

मैनेजर ने दुख जताया कि ये निजी मामला मीडिया में उछला, लेकिन अब गोविंदा और बच्चे इस फैसले से पूरी तरह संतुष्ट हैं।

बयान

"ईश्वर सबको ऐसी समझदारी दे"

मैनेजर ने आगे कहा, "गोविंदा जी और बच्चे इस फैसले पर पूरी तरह सहज हैं। ये बस एक ऐसा मामला है, जहां किसी को अपनी गलती का एहसास हुआ और वो वापस घर लौट आया, जो कि एक अच्छी बात है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वो सभी को ऐसी ही समझदारी दे। जो कुछ भी हुआ, वो अच्छा नहीं था, लेकिन अब वह सब बीती बात हो चुकी है।"

ADVERTISEMENT

आरोप

सुनीता ने गोविंदा पर लगाए थे धोखा और क्रूरता के आरोप

सुनीता ने दिसंबर 2024 में बांद्रा फैमिली कोर्ट में गोविंदा पर धोखा देने, क्रूरता और परित्याग का आरोप लगाते हुए शादी तोड़ने की याचिका दायर की थी।

हाल ही में दोनों के बीच जुबानी जंग तीखी हो गई थी। सुनीता ने सरेआम गोविंदा की सह-कलाकार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ उनकी नजदीकियों पर सवाल उठाए, जिस पर गोविंदा ने भी कड़ी नाराजगी जताई थी।

हालांकि, अब तलाक का केस वापस लेने से इस विवाद पर भी विराम लग गया है।

ADVERTISEMENT