NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जल्द ही पर्दे पर फिर दिख सकती है रितेश और जेनेलिया की जोड़ी
    अगली खबर
    जल्द ही पर्दे पर फिर दिख सकती है रितेश और जेनेलिया की जोड़ी
    जेनेलिया और रितेश

    जल्द ही पर्दे पर फिर दिख सकती है रितेश और जेनेलिया की जोड़ी

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 25, 2021
    04:16 pm

    क्या है खबर?

    जब भी बॉलीवुड की लोकप्रिय जोड़ियों की बात होती है तो रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा का जिक्र जरूर होता है। ना सिर्फ रियल लाइफ, बल्कि रील लाइफ में उनकी जोड़ी प्रशंसकों को खूब भाती है।

    अब जो खबर आ रही है, उससे बेशक रितेश-जेनेलिया के फैंस खुशी से झूम उठेंगे। दरअसल, जल्द ही यह जोड़ी पर्दे पर फिर दर्शकों का मनोरंजन करती दिख सकती है। खुद जेनेलिया ने यह खुलासा किया है।

    आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

    खुलासा

    एक बार फिर साथ काम करने को तैयार हैं दोनों सितारे

    स्पॉटबॉय ने हाल ही में जेनेलिया से रितेश के साथ काम करने को लेकर सवाल पूछा। इस पर उन्होंने कहा, "उम्मीद है जल्द ही ऐसा होगा। ऐसा होने वाला है। जल्द ही से मेरा मतलब है कि साल के अंत तक।"

    जेनेलिया के इस खुलासे के बाद प्रशंसक बेशक उनकी नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार करेंगे।

    इससे पहले जेनेलिया ने कहा था कि वह रितेश संग काम करने को बेताब हैं। बस उन्हें एक अच्छी कहानी का इंतजार है।

    जानकारी

    'सुपर डांसर 4' में नजर आई थी यह जोड़ी

    रितेश और जेनेलिया को आखिरी बार छोटे पर्दे पर डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में देखा गया था। दोनों ने शो के वीकेंड शादी स्पेशल एपिसोड की शोभा बढ़ाई थी।

    रितेश और जेनेलिया की केमिस्ट्री ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस जोड़ी के आकर्षक डांस मूव्स और दिलचस्प नोक-झोंक का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया था।

    रितेश और जेनेलिया ने अपनी शादी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से भी दर्शकों को सुनाए थे।

    शुरुआत

    जेनेलिया-रितेश ने फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से की थी अपने करियर की शुरुआत

    रितेश और जेनेलिया की मुलाकात 2003 में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' के सेट पर हुई थी। खास बात यह है कि दोनों ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत भी इसी फिल्म से की थी।

    इसके एक साल बाद दोनों फिल्म 'मस्ती' में दिखे थे और फिर उन्होंने लंबा ब्रेक लिया था।

    2012 में फिल्म 'तेरे नाल लव हो गया' में एक बार फिर दर्शकों को यह जोड़ी देखने को मिली। इसी साल जेनेलिया और रितेश ने शादी भी रचाई थी।

    फिल्में

    इन दो फिल्मों में नजर आएंगे रितेश

    रितेश फिल्म 'प्लान ए प्लान बी' में दिखाई देंगे। शशांक घोष के निर्देशन में बन रही यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में उनके साथ तमन्ना भाटिया और पूनम ढिल्लों भी नजर आएंगी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

    सोनाक्षी सिन्हा के साथ 'ककुड़ा' भी रितेश की आगामी फिल्मों में शुमार है।

    जेनेलिया को आखिरी बार 2020 में अनीस बाज्मी की फिल्म 'इट्स माय लाइफ' में देखा गया था। इसमें उनके साथ हरमन बावेजा नजर आए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    रितेश देशमुख
    जेनेलिया डिसूजा

    ताज़ा खबरें

    एंजेलो मैथ्यूज ने लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, जानिए कैसे रहे हैं उनके आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- पूर्वोत्तर में 10,000 युवाओं ने हथियार डाले, बम-बंदूक और बंद बीती बात नरेंद्र मोदी
    IPL इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाए गए सबसे बड़े स्कोर पर नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    सारा अली खान की 'मेट्रो... इन दिनों' का पहला पोस्टर जारी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म सारा अली खान

    बॉलीवुड समाचार

    अश्लील फिल्म मामला: मुंबई कोर्ट ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा को दी जमानत मुंबई
    बप्पी लहरी ने बीमार होने की खबरों पर जताया दुख, बताया निराशाजनक सोशल मीडिया
    'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फेम आदित्य सील 21 नवंबर को अनुष्का रंजन से करेंगे शादी मुंबई
    अजय कपूर बनाएंगे विजय सेतुपति की फिल्म '96' का हिन्दी रीमेक सोशल मीडिया

    मनोरंजन

    साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय ने अपने माता-पिता पर ही केस क्यों कर दिया? दक्षिण भारतीय सिनेमा
    आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद सोनू सूद ने जारी किया बयान, जानिए क्या कहा बॉलीवुड समाचार
    एमी अवॉर्ड्स 2021: 'द क्राउन' और 'टेड लेस्सो' का जलवा, देखिए विजेताओं की पूरी लिस्ट हॉलीवुड समाचार
    जावेद अख्तर मानहानि मामला: कोर्ट में पेश हुईं कंगना, कहा- अदालत से विश्वास उठ गया बॉलीवुड समाचार

    रितेश देशमुख

    IIFA 2020: नॉमिनेशन लिस्ट जारी, सभी पर भारी पड़ती दिख रही रणवीर की 'गली बॉय' शाहरुख खान
    निर्भया के दोषियों को हुई फांसी, बॉलीवुड हस्तियां बोली- आखिर न्याय मिल गया बॉलीवुड समाचार
    'एक विलेन 2' का हिस्सा नहीं हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा, जानिए क्यों बॉलीवुड समाचार
    इन पांच अभिनेताओं ने बॉलीवुड फिल्मों में निभाए हैं ट्रिपल रोल बॉलीवुड समाचार

    जेनेलिया डिसूजा

    इन अभिनेत्रियों ने शादी के बाद अपने फिल्मी करियर को कह दिया अलविदा बॉलीवुड समाचार
    इन अभिनेत्रियों ने अपनी शादी में पहनी लाखों की ड्रेस, जानिए कीमत शिल्पा शेट्टी
    सीधा टीवी पर रिलीज हो रही है जेनेलिया की यह फिल्म, कपिल शर्मा भी आएंगे नजर बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025