NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / गीता बसरा और क्रिकेटर हरभजन सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, बेटे को दिया जन्म
    अगली खबर
    गीता बसरा और क्रिकेटर हरभजन सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, बेटे को दिया जन्म
    गीता बसरा ने दिया बेटे को जन्म

    गीता बसरा और क्रिकेटर हरभजन सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, बेटे को दिया जन्म

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jul 10, 2021
    03:05 pm

    क्या है खबर?

    इस साल की शुरुआत में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पहली बार माता-पिता बने थे।

    इसके बाद जानकारी सामने आई थी कि अभिनेत्री गीता बसरा और पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह माता-पिता बनने वाले हैं। अभिनेत्री गीता ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में खुद की प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था।

    आज हरभजन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने दूसरी बार पिता बनने की खुशखबरी साझा की है।

    जानकारी

    हरभजन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की खुशी

    गीता और हरभजन दूसरी बार माता-पिता बने हैं। अभिनेत्री गीता ने आज बेटे को जन्म दिया है।

    हरभजन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, 'मैं एक बेटे का बाप बना हूं। शुक्र है भगवान का।'

    उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि गीता और उनका बेटा बिल्कुल स्वस्थ है।

    उन्होंने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की है। सोशल मीडिया पर इस कपल को प्रशंसकों और सेलिब्रिटीज की तरफ से ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए हरभजन का इंस्टाग्राम पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by harbhajan3 on July 10, 2021 at 2:36 pm IST

    जानकारी

    गीता ने दी थी इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रेग्नेंसी की जानकारी

    गीता ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रेग्नेंसी की जानकारी शेयर की थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, 'जल्द आ रहा है.. जुलाई 2021।' प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए यह कपल बेहद खुश नजर आ रहा था।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    ऐसे की थी प्रेग्नेंसी की घोषणा

    Instagram post

    A post shared by geetabasra on July 10, 2021 at 2:38 pm IST

    जानकारी

    गीता और हरभजन ने 2015 में रचाई थी शादी

    गीता और हरभजन ने अक्टूबर, 2015 में शादी रचाई थी। इसके बाद जुलाई, 2016 में हरभजन की बेटी हिनाया का जन्म हुआ था। इनकी मुलाकात 2007 में हुई थी, जब गीता ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी।

    करियर

    ऐसा है इन दोनों हस्तियों का करियर

    हरभजन IPL के आगामी सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलेंगे। फरवरी में हुई नीलामी में आखिरी मौके पर KKR ने हरभजन को दो करोड़ रुपये में खरीदा था।

    हरभजन से शादी करने के बाद गीता ने फिल्मों से दूरी बना ली है। गीता ने बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल दिया है' से की थी।

    इसके अलावा वह 'द ट्रेन' और 'भैयाजी जी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

    प्रेम-कहानी

    ऐसे हुई गीता और हरभजन की प्रेम कहानी की शुरुआत

    हरभजन ने गीता को पहली बार 'द ट्रेन' के म्यूजिक वीडियो 'ओ अजनबी' में देखा था। खबरों की मानें तो हरभजन को गीता से पहली नजर में प्यार हो गया था।

    इसके बाद उन्होंने दोस्तों की मदद से गीता का मोबाइल नंबर पता किया। इसके बाद उन्होंने गीता को चाय पर मिलने का ऑफर दिया, लेकिन गीता ने इंकार कर दिया था।

    इसके बाद IPL के मैचों के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    हरभजन सिंह
    सोशल मीडिया
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    आपका स्मार्टफोन बहुत धीमा हो गया है, बस कर लें ये काम? एंड्रॉयड
    घर पर मिनिएचर आर्ट के जरिए बनाएं ये 5 चीजें, आसान है तरीका लाइफस्टाइल
    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    फरहान अख्तर की 'तूफान' का ट्रेलर जारी, 16 जुलाई को अमेजन प्राइम पर आएगी फिल्म मनोरंजन
    'रत्सासन' की हिन्दी रीमेक का नाम होगा 'मिशन सिंड्रेला', अक्षय और रकुल प्रीत आएंगे नजर अक्षय कुमार
    काफी समय बाद म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे शाहरुख खान शाहरुख खान
    परेश रावल ने ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' की शूटिंग फिर शुरू की ऋषि कपूर

    हरभजन सिंह

    इन खिलाड़ियों के लिए IPL 2019 साबित हो सकता है आखिरी सीज़न इंडियन प्रीमियर लीग
    हरभजन सिंह ने चुनी विश्व कप के लिए अपनी टीम, इन खिलाड़ियों को नहीं दी जगह क्रिकेट समाचार
    आपत्तिजनक पर्चे विवादः गंभीर की चुनौती, दोषी सिद्ध हुआ तो जनता के बीच लगा लूंगा फांसी आम आदमी पार्टी समाचार
    IPL Final: खून बहता रहा और बल्लेबाज़ी करते रहे शेन वॉटसन, बाद में लगे 6 टांके इंडियन प्रीमियर लीग

    सोशल मीडिया

    डिज्नी फिल्म 'स्पिन' में दिखेंगे अभय देओल, 13 अगस्त को होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    टेलीग्राम में ग्रुप वीडियो कॉलिंग, स्क्रीन शेयरिंग जैसे फीचर्स, व्हाट्सऐप को देगी टक्कर व्हाट्सऐप
    रणबीर और श्रद्धा अभिनीत लव रंजन की आगामी फिल्म में संगीत देंगे प्रीतम बॉलीवुड समाचार
    इरफान खान के बेटे बाबिल ने एक्टिंग पर फोकस करने के लिए छोड़ा कॉलेज लंदन

    मनोरंजन

    रिलीज के कुछ घंटों बाद ही ऑनलाइन लीक हुई तापसी पन्नू की फिल्म 'हसीन दिलरूबा' तापसी पन्नू
    आमिर खान और किरण राव का हुआ तलाक, आपसी सहमति से हुए अलग बॉलीवुड समाचार
    इस गेम शो से छोटे पर्दे पर कदम रखने जा रहे हैं रणवीर सिंह अमिताभ बच्चन
    अपनी अगली फिल्म में एक पत्रकार की भूमिका में दिखेंगी यामी गौतम कोलकाता
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025