NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अलविदा 2022: शेफाली शाह से जाह्नवी कपूर तक, OTT पर छाया महिला कलाकारों का प्रदर्शन
    मनोरंजन

    अलविदा 2022: शेफाली शाह से जाह्नवी कपूर तक, OTT पर छाया महिला कलाकारों का प्रदर्शन

    अलविदा 2022: शेफाली शाह से जाह्नवी कपूर तक, OTT पर छाया महिला कलाकारों का प्रदर्शन
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Dec 12, 2022, 08:18 am 1 मिनट में पढ़ें
    अलविदा 2022: शेफाली शाह से जाह्नवी कपूर तक, OTT पर छाया महिला कलाकारों का प्रदर्शन
    2022 में OTT पर छाईं महिला कलाकार

    OTT प्लेटफॉर्म न सिर्फ दर्शकों के लिए एक आरामदेह जरिया बनकर उभरे हैं, बल्कि इन्होंने कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का नया जरिया दिया है। OTT के जरिए, अब कलाकार सीधा घर बैठे दर्शकों से जुड़ सकते हैं। इसके लिए अब वे बड़े सिनेमाघरों या स्टारडम के मोहताज नहीं हैं। यही वजह है कि OTT के आने से महिला प्रधान कंटेंट में भी बढ़ोतरी देखी गई। 2022 में OTT पर ये महिला कलाकार छाई रहीं।

    आलिया भट्ट- डार्लिंग्स

    आलिया भट्ट यूं तो बड़े पर्दे पर एक स्थापित चेहरा हैं, लेकिन इस साल उन्होंने अपनी फिल्म 'डार्लिंग्स' से सफलता के अलग झंडे गाड़े। 'डार्लिंग्स' 5 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। यह आलिया की प्रोडक्शन कंपनी एटरनल सनशाइन की पहली फिल्म थी। पहले वीकेंड पर ही फिल्म को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूइंग ऑवर मिले थे और फिल्म कई देशों में टॉप 10 में ट्रेंड कर रही थी।

    जाह्नवी कपूर- गुड लक जेरी

    इस साल जाह्नवी कपूर ने भी फिल्म 'गुडलक जेरी' से OTT पर कदम रखा था। यह फिल्म 29 जुलाई को डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई थी। फिल्म पंजाब में फैले ड्रग कारोबार पर आधारित है जिसमें एक बिहारी लड़की जेरी (जाह्नवी) फंस जाती है। फिल्म में कमजोर कहानी को जाह्नवी ने अपने प्रदर्शन से संभाला था। अपने अभिनय के लिए उन्होंने खूब तारीफ बटोरी थी। बिहारी लड़की के किरदार में उन्होंने खुद को बखूबी ढाला था।

    शेफाली शाह- जलसा, डार्लिंग्स, दिल्ली क्राइम

    यह कहना गलत नहीं होगा कि शेफाली शाह इस साल OTT पर छाई रहीं। मार्च में वह विद्या बालन के साथ प्राइम वीडियो की फिल्म 'जलसा' में नजर आई थीं। फिल्म में दोनों अभिनेत्रियों ने साबित कर दिया कि कंटेंट को मेल स्टार के सहारे की जरूरत नहीं होती। इसके बाद 'डार्लिंग्स' में शेफाली आलिया के साथ नजर आईं। इसके बाद नेटफ्लिक्स पर 'दिल्ली क्राइम 2' में DCP वर्तिका के किरदार में उनके तेज-तर्रार अभिनय ने वाहवाही बटोरी।

    माधुरी दीक्षित- मजा मा

    इस साल माधुरी दीक्षित ने भी OTT पर कदम रखा। उनकी फिल्म 'मजा मा' 6 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। हालांकि, इस फिल्म को क्रिटिक्स ने ज्यादा पसंद नहीं किया था। फिल्म में माधुरी ने एक गृहणी की भूमिका निभाई थी जो हर तरह से अपने परिवार का ख्याल रखती है लेकिन एक दिन बगावत कर देती है। फिल्म में माधुरी के अपोजिट गजराज राव नजर आए थे।

    तृप्ति डिमरी- कला

    तृप्ति डिमरी की 'कला' 1 दिसंबर को ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म 1940 की पृष्ठभूमि पर आधारित एक मां-बेटी के बीच जटिल रिश्ते की कहानी है। फिल्म में तृप्ति एक युवा लड़की का किरदार निभा रही हैं जो संगीत की दुनिया में नाम कमाना चाहती है। फिल्म में अभिनय कौशल दिखाने के मामले में तृप्ति डिमरी ने मौके पर चौका मारा है। इस फिल्म से इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा है।

    पोल
    आप इनमें से किस कलाकार के प्रशंसक हैं?
    जाह्नवी कपूर
    49.02%
    आलिया भट्ट
    50.98%
    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    यह भी पढ़िए:

    जाह्नवी कपूर: 'धड़क' की आलोचना से लेकर 'मिली' की प्रशंसा तक, यूं तराशा हुनर

    यह भी पढ़िए:

    'गंगूबाई काठिवाड़ी' को BAFTA के लिए भेजेंगे भंसाली, इन श्रेणियों के लिए जाएगी फिल्म

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    आलिया भट्ट
    जाह्नवी कपूर
    OTT प्लेटफॉर्म
    शेफाली शाह

    ताज़ा खबरें

    वेंकटेश प्रसाद ने पाकिस्तान को बताया 'नर्क', जावेद मियांदाद को दिया करारा जवाब वेंकटेश प्रसाद
    सोनम कपूर की 'ब्लाइंड' के लिए करना होगा इंतजार, नहीं मिल रहा कोई OTT प्लेटफॉर्म सोनम कपूर
    अमेरिका: 136 साल में पहली बार भारतीय मूल की अप्सरा बनीं हार्वर्ड लॉ रिव्यू की प्रमुख अमेरिका
    बार्ड की मदद से ChatGPT को टक्कर देगी गूगल, CEO सुंदर पिचई ने दी जानकारी गूगल

    आलिया भट्ट

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज आगे खिसकी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक  करण जौहर
    कंगना रनौत ने फिर दी बॉलीवुड को नसीहत, धमकाते हुए बोलीं- राजनीति से दूर रहो कंगना रनौत
    आलिया भट्ट ने बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड पर पहली बार दी प्रतिक्रिया, बोलीं- प्यार हमेशा जीतता है पठान फिल्म
    आलिया भट्ट की 'राजी' से 'मिशन मजनू' की तुलना पर बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा सिद्धार्थ मल्होत्रा

    जाह्नवी कपूर

    जाह्नवी कपूर नहीं कर रहीं तमिल डेब्यू, पिता बोनी कपूर ने खबरों को किया खारिज बोनी कपूर
    वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की 'बवाल' की रिलीज डेट टली, निर्देशक ने बताई यह वजह बवाल फिल्म
    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' में एंट्री, ली जान्हवी कपूर की जगह सारा अली खान
    जान्हवी कपूर अब बनेंगी जासूस, स्पाई थ्रिलर फिल्म में मिला अभिनेता रोशन मैथ्यू का साथ आगामी फिल्में

    OTT प्लेटफॉर्म

    काजोल की फिल्म 'सलाम वेंकी' इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी, जानिए कब देखें काजोल
    विक्की कौशल की आगामी फिल्म इस दिन होगी रिलीज, जल्द होगा शीर्षक का ऐलान करण जौहर
    सिद्धार्थ-कियारा की शादी इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज? कियारा आडवाणी
    OTT और सिनेमाघरों में रिलीज होंगी इस हफ्ते ये फिल्में और सीरीज वेब सीरीज

    शेफाली शाह

    अलविदा 2022: बॉलीवुड के इन पांच सितारों ने इस साल OTT पर शुरू किया अपना सफर OTT प्लेटफॉर्म
    'ह्यूमन 2' पर चल रहा है काम, फिल्ममेकर विपुल शाह ने की पुष्टि बॉलीवुड समाचार
    अलविदा 2022: इस साल बॉलीवुड की इन फिल्मों में रहा महिलाओं का बोलबाला आलिया भट्ट
    'डॉक्टर जी' के लिए आयुष्मान खुराना ने ली बड़ी रकम, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस आयुष्मान खुराना

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023