NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के बाद आने वाली हैं आलिया भट्ट की ये सात बड़ी फिल्में
    मनोरंजन

    'गंगूबाई काठियावाड़ी' के बाद आने वाली हैं आलिया भट्ट की ये सात बड़ी फिल्में

    'गंगूबाई काठियावाड़ी' के बाद आने वाली हैं आलिया भट्ट की ये सात बड़ी फिल्में
    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 15, 2022, 12:52 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'गंगूबाई काठियावाड़ी' के बाद आने वाली हैं आलिया भट्ट की ये सात बड़ी फिल्में
    आने वाली हैं आलिया की ये सात बड़ी फिल्में

    यूं तो आलिया भट्ट दिग्गज निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट की बेटी हैं, लेकिन उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर कम समय में इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है। हाल ही में फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नजर आईं आलिया ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्मों और बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। 15 मार्च को आलिया अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए उनकी आने वालीं फिल्मों पर एक नजर डालते हैं।

    ब्रह्मास्त्र

    फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की राह दर्शक लंबे समय से देख रहे हैं। इस फिल्म में आलिया की जोड़ी रणबीर कपूर के साथ बनी है, जिन्हें वह असल जिंदगी में डेट कर रही हैं। करण जौहर फिल्म के निर्माता हैं। आलिया के जन्मदिन पर इस फिल्म से आज उनका पहला पोस्टर भी रिलीज हो गया है, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस साल 9 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

    RRR

    'RRR' इसलिए भी खास है, क्योंकि इसके जरिए आलिया ने साउथ सिनेमा की ओर रुख किया है। यह उनकी पहली दक्षिण भारतीय फिल्म है। फिल्म के निर्देशक एसएस राजामैली हैं। इससे जूनियर एनटीआर, रामचरण तेजा और अजय देवगन समेत कई विदेशी कलाकार भी जुड़े हैं। फिल्म में आलिया, सीता की भूमिका में दिखेंगी। उनकी जोड़ी रामचरण के साथ बनी है। आलिया इस फिल्म में एक अलग ही अवतार में दिखने वाली हैं। फिल्म 25 मार्च को रिलीज हो सकती है।

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' आलिया की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसमें आलिया के साथ रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए आलिया और रणवीर दूसरी बार साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले दोनों फिल्म 'गली बॉय' के लिए साथ आए थे। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के निर्देशक करण जौहर हैं। एक अनोखी लव स्टोरी पर आधारित यह फिल्म 10 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में आएगी।

    डार्लिंग्स

    आलिया की फिल्म 'डार्लिंग्स' के निर्माता शाहरुख खान हैं। दोनों ने इससे पहले फिल्म 'डियर जिंदगी' में साथ काम किया था। हालांकि, शाहरुख ने इस फिल्म में अभिनय किया था, जबकि 'डार्लिंग्स' में वह एक्टिंग नहीं करेंगे। इसमें मां और बेटी का रिश्ता दिखाया जाएगा, जो काफी अलग परिस्थितियों में जिंदगी जीती हैं। ये मुंबई की एक मध्यम वर्गीय परिवार की कहानी है। फिल्म में विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू भी हैं। जसमीत के रीन इस फिल्म की निर्देशक हैं।

    तख्त

    करण जौहर की बड़े बजट की फिल्म 'तख्त' में भी आलिया एक खास भूमिका निभाने वाली हैं। इसकी घोषणा सालों पहले हो गई थी। इस पीरियड ड्रामा फिल्म में ना सिर्फ आलिया, बल्कि जान्हवी कपूर और करीना कपूर खान जैसी कई अभिनेत्रियां नजर आएंगी। करण ने पिछले दिनों कहा था कि कोरोना महामारी के चलते उनकी इस फिल्म की शूटिंग में देरी हुई है, लेकिन उनकी यह फिल्म डिब्बाबंद नहीं हुई है। वह जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करेंगे।

    जी ले जरा

    'जी ले जरा' का निर्देशन फरहान अख्तर कर रहे हैं। यह एक रोड ट्रिप पर आधारित होगी। ऐसा पहला मौका होगा, जब प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट किसी फिल्म में साथ नजर आएंगी। 'जी ले जरा' के जरिए फरहान निर्देशन की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। आखिरी बार उन्होंने 2011 में फिल्म 'डॉन 2' के निर्देशन की कमान संभाली थी। इस फिल्म की कहानी फरहान की बहन जोया अख्तर ने लिखी है।

    हार्ट ऑफ स्टोन

    आलिया की आगामी फिल्मों में शामिल भला 'हार्ट ऑफ स्टोन' को कैसे भूल सकते हैं। यह उनकी पहली विदेशी फिल्म है, जिसमें वह हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गैडोट के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगे। कुछ ही दिन पहले आलिया ने अपनी इस फिल्म का ऐलान किया है। वह हॉलीवुड में अपनी पारी शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। फिल्म में जैमी डोर्नन भी नजर आएंगे। यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स ने जनवरी में इस फिल्म के राइट्स खरीदे हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    आलिया ने बाल कलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की छह साल की उम्र में फिल्म 'संघर्ष' से की। इसमें उन्होंने प्रीति जिंटा के बचपन का किरदार निभाया था। मुख्य अभिनेत्री के तौर पर आलिया की पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    आलिया भट्ट
    जन्मदिन विशेष
    आगामी फिल्में
    गंगूबाई काठियावाड़ी

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन पाकिस्तान समाचार
    जन्मदिन विशेष: जानिए भुवनेश्वर कुमार के बेहतरीन आंकड़े और रिकॉर्ड्स भुवनेश्वर कुमार
    बिग बॉस 16: एलिमिनेट हुईं सुंबुल तौकीर, कहा- सही वक्त पर आई हूं बाहर बिग बॉस 16
    विनोद कांबली ने शराब के नशे में पत्नी से की मारपीट, FIR दर्ज  विनोद कांबली

    आलिया भट्ट

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज आगे खिसकी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक  करण जौहर
    कंगना रनौत ने फिर दी बॉलीवुड को नसीहत, धमकाते हुए बोलीं- राजनीति से दूर रहो कंगना रनौत
    आलिया भट्ट ने बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड पर पहली बार दी प्रतिक्रिया, बोलीं- प्यार हमेशा जीतता है पठान फिल्म
    आलिया भट्ट की 'राजी' से 'मिशन मजनू' की तुलना पर बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा सिद्धार्थ मल्होत्रा

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: ये हैं अभिषेक बच्चन की टॉप-5 IMDb रेटेड फिल्में, जानें किस OTT पर देखें अभिषेक बच्चन
    जन्मदिन विशेष: उर्मिला मातोंडकर के पांच शानदार किरदार, जिन्होंने बनाया उन्हें स्टार उर्मिला मातोंडकर
    जन्मदिन विशेष: बस स्टैंड पर चमकी थी जैकी श्रॉफ की तकदीर, जानिए अनसुनी बातें जैकी श्रॉफ
    जन्मदिन विशेष: प्रीति जिंटा की टॉप-5 IMDb फिल्में जिन्हें प्रशंसक बार-बार देखना चाहेंगे प्रीति जिंटा

    आगामी फिल्में

    सारा और कार्तिक फिर आशिकी करने को तैयार, 'आशिकी 3' में दिख सकते हैं साथ आशिकी 3
    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' का हिस्सा बनीं करिश्मा कपूर करिश्मा कपूर
    काजोल की फिल्म 'सलाम वेंकी' इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी, जानिए कब देखें काजोल
    विक्की कौशल की आगामी फिल्म इस दिन होगी रिलीज, जल्द होगा शीर्षक का ऐलान करण जौहर

    गंगूबाई काठियावाड़ी

    ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023: 'RRR' के 'नाटू-नाटू' का जलवा बरकरार, फाइनल लिस्ट में बनाई जगह ऑस्कर पुरस्कार
    'कांतारा' से लेकर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, ऑस्कर पहुंचीं भारतीय फिल्मों के बारे में जानिए द कश्मीर फाइल्स
    BAFTA से बाहर हुई भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी', RRR को मिली जगह RRR फिल्म
    BAFTA के पूर्व क्यूरेटर ने की आलिया भट्ट की प्रशंसा, बताया 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री' पुरस्कार की हकदार आलिया भट्ट

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023