NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / हॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार आलिया भट्ट, गैल गैडोट के साथ फिल्म में आएंगी नजर
    मनोरंजन

    हॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार आलिया भट्ट, गैल गैडोट के साथ फिल्म में आएंगी नजर

    हॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार आलिया भट्ट, गैल गैडोट के साथ फिल्म में आएंगी नजर
    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 08, 2022, 11:09 am 1 मिनट में पढ़ें
    हॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार आलिया भट्ट, गैल गैडोट के साथ फिल्म में आएंगी नजर
    आलिया भट्ट भी चलीं हॉलीवुड

    काफी समय से खबरें हैं कि आलिया भट्ट अब बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमाने जा रही हैं। वह खुद भी कई बार हॉलीवुड फिल्मों में काम करने को लेकर अपनी दिलचस्पी जाहिर कर चुकी हैं। अब आखिरकार आलिया अपने पहली विदेशी फिल्म के लिए तैयार हैं। उनकी इस फिल्म को लेकर कुछ जानकारियां सामने आई हैं। खास बात यह है कि इसमें वह हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गडोट के साथ दिखाई देंगी। आइए पूरी खबर जानते हैं।

    नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी आलिया की फिल्म

    फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर लिखा, 'आलिया, गैल गैडोट और जैमी डोर्नन के साथ फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में दिखेंगी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। आलिया अपना ग्लोबल डेब्यू करने जा रही हैं।' आलिया ने भी अपने हॉलीवुड डेब्यू की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। 'हार्ट ऑफ स्टोन' की कहानी से जुड़ी फिलहाल कोई जानकारी दी नहीं गई है। नेटफ्लिक्स ने जनवरी में इस फिल्म के राइट्स लिए हैं।

    तरण आदर्श का पोस्ट

    ALIA BHATT MAKES HER HOLLYWOOD DEBUT: JOINS GAL GADOT IN NETFLIX FILM... #AliaBhatt makes her global debut, joining #GalGadot in #Netflix’s international spy thriller #HeartOfStone... #TomHarper is directing the pic. pic.twitter.com/ouT5zaYXX6

    — taran adarsh (@taran_adarsh) March 8, 2022

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    गैल गैडोट एक इजराइली अभिनेत्री, मॉडल और निर्माता हैं। वह 'फास्ट एंड फ्यूरियस' से लेकर 'जस्टिस लीग' जैसी कई सफल फिल्मों का हिस्सा रही हैं, लेकिन 'वंडर वुमन' बनकर वह दुनियाभर में मशहूर हो गईं। इस फिल्म से उन्होंने अपनी एक खास पहचान बनाई है।

    आलिया से पहले ये अभिनेत्रियां कर चुकी हैं हॉलीवुड का रूख

    प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेर रही हैं। उन्होंने शो 'क्वांटिको' से अपने हॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। दीपिका हॉलीवुड स्टार विन डीजल के साथ 'ट्रिपल एक्स: जेंडर' के साथ हॉलीवुड में कदम रखा था। ऐश्वर्या 'ब्राइड एंड प्रेजुडिस', 'प्रोवोक्ड', 'द पिंक पैंथर 2' और 'द मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेस' में दिख चुकी हैं। शबाना आजमी ने 'मैडम सौसत्जका' और 'सिटी ऑफ जॉय' में काम किया। तबू 'नेमसेक' और 'लाइफ ऑफ पाई' में दिखी थीं।

    'गंगूबाई काठियावाड़ी' को लेकर सुर्खियों में हैं आलिया

    आलिया के हॉलीवुड डेब्यू की जानकारी उनकी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज के कुछ हफ्तों बाद आई है। दुनियाभर में यह फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। फिल्म ने पहले ही हफ्ते में दुनियाभर में 100 करोड़ के क्लब में अपनी जगह बना ली थी। भंसाली प्रोडक्शन ने खुद फिल्म के 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की जानकारी दी थी। इस फिल्म में गंगूबाई बनीं आलिया के अभिनय की काफी तारीफ हो रही है।

    आलिया की ये फिल्में भी हैं लाइन में

    आलिया फिल्म 'RRR' से साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं। उन्हें निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर के साथ देखा जाएगा। आलिया करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में भी एक अहम भूमिका निभाएंगी। वह शाहरुख खान के होम प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'डार्लिंग्स' का हिस्सा हैं। इससे पहले दोनों 'डियर जिंदगी' में साथ काम कर चुके हैं। करण जौहर की रोमांटिक फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी आलिया अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    आलिया भट्ट
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    2023 हुंडई वरना का कौन-सा वेरिएंट है सबसे खास? यहां जानिए  हुंडई मोटर कंपनी
    रोहित शर्मा हासिल की कप्तान के तौर पर बड़ी उपलब्धि, दिग्गजों की सूची में हुए शामिल रोहित शर्मा
    भारत को 2-1 से हराने के बाद वनडे में दुनिया की नंबर एक टीम बनी ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    मच्छर के काटने से बचने के लिए घर पर बनाएं मॉस्किटो स्प्रे, सुरक्षित रहेगा आपका परिवार जीका वायरस

    हॉलीवुड समाचार

    प्रियंका चोपड़ा के लिए आसान नहीं थी हॉलीवुड की राह, इन बाधाओं का करना पड़ा सामना प्रियंका चोपड़ा
    'द नाइट मैनेजर': अभिनेता टॉम हिडलेस्टन ने देखी आदित्य रॉय कपूर की सीरीज, किया वीडियो कॉल आदित्य रॉय कपूर
    'नाटू-नाटू': हॉलीवुड में गूंजा भारत का नाम, भारतीय सिनेमा के लिए क्यों खास है ये जीत? ऑस्कर पुरस्कार
    ऑस्कर 2023: सर्वश्रेष्ठ फिल्म बनी 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स', 6 और श्रेणियों में लहराया परचम ऑस्कर पुरस्कार

    बॉलीवुड समाचार

    ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद बोलीं- अधूरे प्यार को असफल नहीं कह सकते सबा आजाद
    शबाना आजमी ने 'अर्थ' के लिए नहीं ली थी फीस, खुद लाती थीं कपड़े- महेश भट्ट शबाना आजमी
    कंगना ने दिलजीत पर साधा निशाना, बोलीं- खालिस्तानियों का सहयोग किया था, अगला नंबर तुम्हारा है कंगना रनौत
    #NewsBytesExplainer: भारतीय सिनेमा को कब मिली आवाज? जानिए पहली फिल्म 'आलम आरा' बनने की पूरी कहानी #NewsBytesExplainer

    आलिया भट्ट

    संजय लीला भंसाली दोबारा शुरू नहीं करेंगे 'इंशाल्लाह', सलमान और आलिया आने वाले थे नजर संजय लीला भंसाली
    संजय लीला भंसाली 'इंशाल्लाह' को दोबारा शुरू करेंगे, इस बात का है इंतजार संजय लीला भंसाली
    आलिया भट्ट ने अपने जन्मदिन पर पहनी लगभग 1.5 लाख रुपये की स्वेटर, साझा की तस्वीरें  जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: आलिया भट्ट अब इन फिल्मों में बिखेरेंगी अपनी अदाकारी का जलवा जन्मदिन विशेष

    आगामी फिल्में

    कन्नड़ स्टार ध्रुव सरजा की पैन इंडिया फिल्म 'KD- द डेविल' में शिल्पा शेट्टी की एंट्री शिल्पा शेट्टी
    'सोरारई पोटरु' का हिंदी संस्करण इस दिन सिनेमाघरों में होगा रिलीज, अक्षय कुमार निभाएंगे अहम किरदार अक्षय कुमार
    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का हिस्सा बनेगा एक बॉलीवुड सुपरस्टार पुष्पा 2
    'स्त्री 2' के साथ होगी हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की वापसी, 'भेड़िया' बन वरुण धवन निभाएंगे अहम किरदार  वरुण धवन

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023