LOADING...
OTT पर इन रियलिटी शो का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार, 2 तो बिल्कुल हैं नए
OTT पर मनोरंजन की डोज देने के लिए तैयार हैं ये रियलिटी शो

OTT पर इन रियलिटी शो का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार, 2 तो बिल्कुल हैं नए

Jun 17, 2026
08:22 am

क्या है खबर?

टीवी शो की तरह ही रियलिटी शो अब दर्शकों के बीच खास लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं। आने वाले दिनों में कई ऐसे शो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धाक जमाने के लिए बिल्कुल तैयार बैठे हैं। इनमें रोहित शेट्‌टी के शो से लेकर सलमान खान के चर्चित शो तक का नाम शामिल है। कुछ तो ऐसे भी शो हैं, जो पहली बार दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने आएंगे। तो देर किस बात की? आइए एक नजर डालते हैं इन शो पर।

#1 & #2

'अलायंस' और 'इंडिया के टाॅप 1 प्रतिशत'

कुणाल खेमू ने अपनी पहली रियलिटी सीरीज 'अलायंस' का ऐलान किया है। 26 जून से अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाले इस शो में 16 प्रतियोगी शामिल होंगे। उनका काम खेल के दौरान आपसी रणनीतिक गठबंधन बनाना और ताेड़ना होगा। वहीं अनिल कपूर जियाेहॉटस्टार पर अपना नया और अनोखा रियलिटी शाे 'इंडिया के टाॅप 1 प्रतिशत' लेकर आएंगे। इसमें प्रतियोगियों के असली दिमाग, कॉमन सेंस और हाजिरजवाबी को परखा जाएगा। इसकी रिलीज तारीख का ऐलान होना अभी बाकी है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए शो का प्रोमो

Advertisement

#3 & #4

'लॉकअप सीजन 2' और 'द ट्रेटर्स सीजन 2'

एकता कपूर का शो 'लॉकअप सीजन 2' 27 जून से हर शनिवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाला है। इस बार शो में 2 जेलर नजर आएंगे जो रितेश देशमुख और फराह खान है। प्रोमो आ चुका है, लेकिन प्रतियोगियों के चेहरों से नकाब हटना बाकी है। वहीं करण जौहर के चर्चित रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' सीजन 2 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसका प्रसारण इस बार भी अमेजन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'लॉकअप 2' का प्रोमो

#5 & #6

'खतरों के खिलाड़ी 15' और 'बिग बाॅस 20'

'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग फिलहाल केपटाउन में चल रही है। कुछ दिन पहले निर्माताओं ने आधिकारिक प्रोमो के साथ शो का ऐलान किया था, लेकिन प्रीमियर तारीख का ऐलान होना बाकी है। शो में गौरव खन्ना, ओरी और अविका गौर जैसे सितारे शामिल हैं। उधर सलमान का लोकप्रिय शो 'बिग बाॅस 20' भी लोगों का ध्यान खींचने लगा है। खबरों के अनुसार, इसका प्रीमियर 21 सितंबर से किए जाने की योजना है, लेकिन आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

Advertisement