'लॉकअप सीजन 2' से कंगना रनौत की छुट्टी, इस बार ये 2 धुरंधर संभालेंगे कमान
क्या है खबर?
एकता कपूर का रियलिटी शो 'लॉकअप' अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रहा है। हाल ही में, निर्माताओं ने एक प्रोमो वीडियो जारी करते हुए इसकी प्रीमियर तारीख से पर्दा उठाया था। बताया गया था कि शो 27 जून से हर शनिवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगा, जिससे फैंस उत्साहित हो गए। अब नए प्रोमो में 'लॉकअप सीजन 2' के नए होस्ट का चेहरा दिखा दिया गया है, जो बेशक कंगना रनौत नहीं हैं।
प्रोमो
इस बार इन सितारों के हाथ होगी 'लॉकअप 2' की कमान
'लॉकअप' का पिछला सीजन कंगना द्वारा होस्ट किया गया था, लेकिन इस सीजन में रितेश देशमुख और फराह खान शो की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि दोनों को कैदी बनाकर एक जेल में डाला जाता है। उनके साथ अन्य प्रतियोगी भी शामिल हैं। इसके बाद रितेश और फराह के चेहरे से पर्दा उठता है। हालांकि, शो में आने वाले प्रतियोगियों के नामों की सूची अभी जारी नहीं की गई है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए प्रोमो
Do khaas mehmaan. Ek Lock Upp 👀🗝️🔥 pic.twitter.com/DT4BhA93D7
— Netflix India (@NetflixIndia) June 10, 2026