'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 15 का प्रोमो जारी, इस बार दोगुना होगा डर और रोमांच
क्या है खबर?
रोहित शेट्टी का स्टंट पर आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' अपने 15वें सीजन के साथ लौट रहा है। शो में आने वाले प्रतियोगियों का खुलासा पहले ही हो चुका है। अब निर्माताओं ने प्रोमो जारी करते हुए फैंस के बीच उत्सुकता को बढ़ा दिया है। प्रोमो में आगामी सीजन के बिहाइंड-द-सीन (BTS) की एक झलक देखने को मिलती है। यही नहीं, रोहित ने अपने दर्शकों से वादा किया है कि यह सीजन बेहद रोमांचक होने वाला है।
प्रोमो
स्पोर्ट्स कार को चलाते दिखे रोहित शेट्टी
प्रोमो में रोहित को एक स्पोर्ट्स कार चलाते हुए विमान के साथ रोमांचक रेस में भाग लेते देखा जा सकता है। इसे साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, 'असली और बेमिसाल स्टंट... यही है खतरों के खिलाड़ी की खासियत...मैं वादा करता हूं कि यह सीजन बेहद रोमांचक होने वाला है...।' इस बार शो में पुराने प्रतियोगियों और नए खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखी जाएगी। इसका प्रीमियर जुलाई, 2026 में जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर होने की उम्मीद है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए प्रोमो
Get ready for a season packed with raw action, daring challenges, and no-holds-barred stunts! 🔥
— glamsham.com (@glamsham) June 1, 2026
As excitement builds around the new season of Khatron Ke Khiladi, host Rohit Shetty promises a crazier and more intense ride than ever before. 💥👀
Are you ready for the madness?… pic.twitter.com/YKehEFcmEC
प्रतियोगी
शो में नजर आएंगे ये प्रतियोगी
'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 15 में गौरव खन्ना को पहली बार स्टंट करते हुए देखा जाएगा। यह 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ्स' और 'बिग बॉस 19' के बाद उनका तीसरा रियलिटी शो है, जिसमें उन्हें देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं। इसके अलावा रुबीना दिलैक, करण वाही, ऋत्विक धनजानी, विशाल आदित्य सिंह, जैस्मीन भसीन, हर्ष गुजराल, अविका गौर, फरहाना भट्ट, शगुन शर्मा, रुहानिका धवन, ओरहान अवत्रामणि (ओरी) और अविनाश मिश्रा भी शो में नजर आएंगे।