Loading...
बिरयानी विवाद के बाद पहला लाइव शो करने पहुंचे प्रणित मोरे, भावुक होकर कही ये बात
प्रणित मोरे का वीडियो आया सामने

बिरयानी विवाद के बाद पहला लाइव शो करने पहुंचे प्रणित मोरे, भावुक होकर कही ये बात

Aug 03, 2026
10:34 am

क्या है खबर?

स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे पिछले काफी वक्त से अपने लाइव शो से दूर चल रहे थे। हालांकि, अब उन्होंने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ वापसी की है, लेकिन इस दौरान वह पहले भावुक हो गए। सोशल मीडिया पर प्रणित का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी आंखें नम दिखीं। वायरल वीडियो में यह दावा भी किया गया है कि ये क्लिप उनके जॉर्जिया शो की है, जिसमें उन्होंने अपना समर्थन करने वालों का आभार व्यक्ति किया है।

भावुक

'जय महाराष्ट्र' के नारे लगाकर दर्शकों ने किया स्वागत

प्रणित ने कहा, "जब मैं मंच पर आया तो मुझे लगा कि क्या ये लोग मुझे स्वीकार करेंगे। मुझे बहुत अच्छा लगा कि तुम लोग बहुत सपोर्टिव थे, जो भी चीजे हुए उसके बाद भी। इसलिए, बहुत-बहुत धन्यवाद।"

कॉमेडियन ने आगे कहा, "मुझे फिर से मौका देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैंने बहुत सारे शो किए हैं। ये शो और तुम लोग मुझे हमेशा याद रखोगे।"

इस दौरान दर्शकों ने 'जय महाराष्ट्र' के नारे लगाते हुए प्रणित का स्वागत किया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

मामला

प्रणित से जुड़ा क्या था बिरयानी विवाद?

प्रणित से जुड़ा विवाद उनके एक लाइव शो के दौरान '370 रुपये की बिरयानी' वाले बयान से शुरू हुआ था।

शो में आए एक दर्शक (हिमांशु जांगड़ा) ने डेटिंग का एक किस्सा सुनाते हुए महिला के प्रति अपमानजनक और आपत्तिजनक बातें कहीं थीं, जिसपर प्रणित भी मंच से सहमति जताते और हंसते दिखे थे।

अपमानजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद, महाराष्ट्र साइबर पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने प्रणित और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की थी।

ADVERTISEMENT