LOADING...
रैपर सेंटी शर्मा कौन हैं, जो 'बिग बॉस 20' में प्रतियोगी बनकर ले सकते हैं हिस्सा?
'बिग बॉस 20' में आ सकते हैं रैपर सेंटी शर्मा

रैपर सेंटी शर्मा कौन हैं, जो 'बिग बॉस 20' में प्रतियोगी बनकर ले सकते हैं हिस्सा?

Jun 16, 2026
12:36 pm

क्या है खबर?

सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस' एक बार फिर चर्चा में है। पिछले दिनों कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि इसका 20वां सीजन सितंबर, 2026 से दर्शकों के बीच लौट सकता है। इसके बाद से संभावित प्रतियोगियों के नामों पर अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं कि घर में कौन-कौन आएगा। सबसे ज्यादा जिस नाम की चर्चा है, वो रैपर सेंटी शर्मा हैं। आइए जानते हैं कि वह कौन हैं, जो सलमान के शो में आ सकते हैं।

परिचय

'हाउसफुल 5' से बॉलीवुड में डेब्यू करके बटोरी लोकप्रियता

सेंटी का असली नाम गणेश शर्मा है और वह मध्य प्रदेश के शहर रतलाम के रहने वाले हैं। पेशे से रैपर, गीतकार और गायक हैं, जिन्हें संगीत जगत में उभरने वाले शुरुआती हिप-हॉप कलाकारों में से एक माना जाता है। अपने गानों से उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस की बड़ी तादात बना रखी है। अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' के एंथम ट्रैक में रैपर ने अपनी आवाज देकर बॉलीवुड में डेब्यू किया और व्यापक लोकप्रियता हासिल की।

चर्चा

'कॉकरोच जनता पार्टी' की आलोचना करके बटोरी चर्चा

हाल ही में, रैपर ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' की आलोचना करते हुए इसे भारतीय युवाओं के लिए एक "खतरनाक डिजिटल ट्रैप" बताया था। उनकी इस टिप्पणी ने उन्हें सोशल मीडिया पर चर्चाओं में ला दिया। इस बीच, 'बिग बॉस 20' में उनके आने की अटकलों ने सोशल मीडिया पर नई हलचल मचा दी है। खबरों के अनुसार, सलमान का शो 21 सितंबर से टीवी और जियोहॉटस्टार पर दस्तक दे सकता है, लेकिन आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है।

Advertisement