Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'दबंग' से 'सिंघम' तक, ये हैं बॉलीवुड की हिट फिल्म फ्रैंचाइजी
मनोरंजन

'दबंग' से 'सिंघम' तक, ये हैं बॉलीवुड की हिट फिल्म फ्रैंचाइजी

'दबंग' से 'सिंघम' तक, ये हैं बॉलीवुड की हिट फिल्म फ्रैंचाइजी
लेखन आकांक्षा शर्मा
May 27, 2022, 08:34 pm 3 मिनट में पढ़ें
'दबंग' से 'सिंघम' तक, ये हैं बॉलीवुड की हिट फिल्म फ्रैंचाइजी
बॉलीवुड की हिट फिल्म फ्रैंचाइजी

'भूल भुलैया 2' की अपार सफलता के बाद निर्माताओं ने इस फिल्म की तीसरी कड़ी बनाने की भी बात कही है। बॉलीवुड में हिट फिल्मों का सीक्वल बनाना, लंबे समय से सफलता का तय फॉर्म्युला रहा है। बॉलीवुड में कई ऐसी फ्रैंचाइजी हैं, जिनमें कम से कम तीन चार फिल्में हैं। सलमान खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे सुपरस्टार्स इन फ्रैंचाइजियों का चेहरा बने हैं। आइए, नजर डालते हैं बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्म फ्रैंचाइजी पर।

#1
धूम

'धूम' बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्म फ्रैंचाइजी में से एक है। निर्देशक संजय गढ़वी ने 2004 में इस फिल्म को पर्दे पर उतारा था। इसके बाद से सीरीज की दो और फिल्में 'धूम 2' और 'धूम 3' आईं। 'धूम' में अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में थे। 'धूम 2' में ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन ने मुख्य भूमिका निभाई थी, वहीं 'धूम 3' आमिर खान के नाम रही। फिल्म का म्यूजिक बॉलीवुड के आइकॉनिक ट्यून्स में शुमार है।

#2
हेरा फेरी

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की फिल्म 'हेरा फेरी' आइकॉनिक कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म 2000 में रिलीज हुई थी। 2006 में 'हेरा फेरी' का सीक्वल 'फिर हेरा फेरी' बनाया गया। इस फिल्म ने 69 करोड़ रुपये कमाए थे। जहां पहला भाग तीनों अभिनेताओं के नाम रहा वहीं पार्ट-2 में महिला किरदार निभाने के लिए बिपाशा बसु और रिमी सेन को चुना गया। बता दें कि 'हेरा फेरी' मलयालम फिल्म 'राम जी राव स्पीकिंग' का रीमेक थी।

#4
गोलमाल

2006 में एक और आइकॉनिक कॉमेडी फिल्म परेश रावल की झोली में आई 'गोलमाल फन अनलिमिटेड'। फिल्म में परेश रावल के अलावा अजय देवगन, अरशद वारसी, शरमन जोशी और तुषार कपूर ने दर्शकों को खूब हंसाया। 'गोलमाल' ने दर्शकों को इतना एंटरटेन किया कि इस फ्रैंचाइजी में तीन और फिल्में जुड़ गईं। निर्देशक रोहित शेट्टी ने 'गोलमाल रिटर्न्स', 'गोलमान 3' और 'गोलमाल अगेन' से पर्दे पर दर्शकों को खूब एंटरटेन किया।

#5
दबंग

यह फिल्म 2010 में आई थी। इस फिल्म ने ही सलमान खान को बॉलीवुड के 'प्रेम' से बॉलीवुड का 'दबंग' बना दिया। इस फिल्म के साथ ही अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में कदम रखा था। इनके अलावा फिल्म में सोनू सूद विलेन की भूमिका में थे। 'दबंग' की सफलता के बाद 2012 में 'दबंग 2' और 2019 में 'दबंग 3' आई थी। 'दबंग 2' का निर्देशन सलमान के भाई अरबाज खान ने किया था।

#6
सिंघम

'गोलमाल' में कमाल दिखाने के बाद अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी एक और ब्लॉकबस्टर सीरीज 'सिंघम' पर्दे पर लेकर आई। 2011 में आई 'सिंघम' के बाद 2014 में 'सिंघम रिटर्न्स' ने भी बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े और करीब 219 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद सीरीज में रोहित शेट्टी 'सिंबा' और 'सूर्यवंशी' भी लेकर आए जिन्हें 'सिंघम' का ही सीक्वल माना जाता है। 'सिंबा' में रणवीर सिंह तो 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार का जलवा रहा।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

'सिंघम' की लोकप्रियता के बाद रोहित शेट्टी की इन फिल्मों को उनके 'कॉप यूनीवर्स' के नाम से जाना जाने लगा। अपने 'कॉप यूनीवर्स' में रोहित अब वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' बना रहे हैं। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
आकांक्षा  शर्मा
आकांक्षा शर्मा
Mail
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
दबंग 3
रोहित शेट्टी
भूल भुलैया 2 फिल्म
ताज़ा खबरें
बारात में नहीं ले गया तो भड़का दोस्त, भेजा 50 लाख रुपये का मानहानि नोटिस
बारात में नहीं ले गया तो भड़का दोस्त, भेजा 50 लाख रुपये का मानहानि नोटिस अजब-गजब
इंग्लैंड बनाम भारत: पांचवें टेस्ट के लिए सैम बिलिंग्स को मिली इंग्लिश टीम में जगह
इंग्लैंड बनाम भारत: पांचवें टेस्ट के लिए सैम बिलिंग्स को मिली इंग्लिश टीम में जगह खेलकूद
अमेरिका: टेक्सास में ट्रक में मिले 46 अप्रवासियों के शव, हो रही थी मानव तस्करी
अमेरिका: टेक्सास में ट्रक में मिले 46 अप्रवासियों के शव, हो रही थी मानव तस्करी दुनिया
'रहना है तेरे दिल में' की रीमेक पर माधवन बोले- यह बेवकूफी है
'रहना है तेरे दिल में' की रीमेक पर माधवन बोले- यह बेवकूफी है मनोरंजन
मुंबई: शापूरजी पालोनजी समूह के चेयरमैन पालोनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में निधन
मुंबई: शापूरजी पालोनजी समूह के चेयरमैन पालोनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में निधन देश
बॉलीवुड समाचार
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा मनोरंजन
माता-पिता बनने वाले हैं रणबीर और आलिया, अभिनेत्री ने की पुष्टि
माता-पिता बनने वाले हैं रणबीर और आलिया, अभिनेत्री ने की पुष्टि मनोरंजन
'जुग जुग जियो' के सेट पर कियारा से दो-तीन बार हो गई थी लड़ाई- वरुण धवण
'जुग जुग जियो' के सेट पर कियारा से दो-तीन बार हो गई थी लड़ाई- वरुण धवण मनोरंजन
'टाइगर 3' में कैमियो की भूमिका में दिखेंगे शाहरुख, अभिनेता ने की पुष्टि
'टाइगर 3' में कैमियो की भूमिका में दिखेंगे शाहरुख, अभिनेता ने की पुष्टि मनोरंजन
फिर एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण
फिर एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण मनोरंजन
और खबरें
दबंग 3
'दबंग 4' का निर्देशन करेंगे तिग्मांशु धूलिया, चुलबुल पांडे बनकर लौटेंगे सलमान
'दबंग 4' का निर्देशन करेंगे तिग्मांशु धूलिया, चुलबुल पांडे बनकर लौटेंगे सलमान मनोरंजन
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई सलमान की फिल्म 'दबंग' की एनिमेटेड सीरीज
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई सलमान की फिल्म 'दबंग' की एनिमेटेड सीरीज मनोरंजन
सलमान खान नहीं, बल्कि रणदीप हुड्डा और इरफान खान थे 'दबंग' के लिए पहली पसंद
सलमान खान नहीं, बल्कि रणदीप हुड्डा और इरफान खान थे 'दबंग' के लिए पहली पसंद मनोरंजन
जानें दिसंबर में 'दबंग 3' सहित कौन सी बड़ी फिल्में होंगी रिलीज़
जानें दिसंबर में 'दबंग 3' सहित कौन सी बड़ी फिल्में होंगी रिलीज़ मनोरंजन
क्या 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर के साथ शाहरुख-सलमान भी आएंगे नज़र?
क्या 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर के साथ शाहरुख-सलमान भी आएंगे नज़र? मनोरंजन
और खबरें
रोहित शेट्टी
'खतरों के खिलाड़ी 12' में शामिल नहीं होंगे मुनव्वर फारुकी, खुद दी जानकारी
'खतरों के खिलाड़ी 12' में शामिल नहीं होंगे मुनव्वर फारुकी, खुद दी जानकारी मनोरंजन
रोहित शेट्टी ने की पुष्टि, अजय देवगन के साथ बनाएंगे 'सिंघम 3'
रोहित शेट्टी ने की पुष्टि, अजय देवगन के साथ बनाएंगे 'सिंघम 3' मनोरंजन
2 जुलाई से शुरू होगा 'खतरों के खिलाड़ी 12' का प्रसारण, यहां देखिए प्रोमो
2 जुलाई से शुरू होगा 'खतरों के खिलाड़ी 12' का प्रसारण, यहां देखिए प्रोमो मनोरंजन
'KKK 12' में सबसे ज्यादा जन्नत जुबैर की फीस, जानिए अन्य अभिनेत्रियों की कमाई
'KKK 12' में सबसे ज्यादा जन्नत जुबैर की फीस, जानिए अन्य अभिनेत्रियों की कमाई मनोरंजन
बहुत जल्द बनेगी 'सिम्बा 2' फिल्म, अभिनेता रणवीर सिंह ने की पुष्टि
बहुत जल्द बनेगी 'सिम्बा 2' फिल्म, अभिनेता रणवीर सिंह ने की पुष्टि मनोरंजन
और खबरें
भूल भुलैया 2 फिल्म
लगातार लोकप्रिय हो रहे कार्तिक आर्यन, पिछली पांच में से चार फिल्मों ने की बंपर कमाई
लगातार लोकप्रिय हो रहे कार्तिक आर्यन, पिछली पांच में से चार फिल्मों ने की बंपर कमाई मनोरंजन
'RRR' से 'विक्रम' तक, ये हैं इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
'RRR' से 'विक्रम' तक, ये हैं इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में मनोरंजन
क्या 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी में भी अक्षय को रिप्लेस करेंगे कार्तिक आर्यन?
क्या 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी में भी अक्षय को रिप्लेस करेंगे कार्तिक आर्यन? मनोरंजन
'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन ने बढ़ाई अपनी फीस
'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन ने बढ़ाई अपनी फीस मनोरंजन
100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2'
100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022