विजय की आखिरी 'जना नायकन' ने मचाई धूम, खास अंदाज में किया जा रहा फिल्म का प्रमोशन
विजय की फिल्म 'जना नायकन' 23 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। राजनीति में कदम रखने से पहले यह उनकी आखिरी फिल्म होगी और आजकल इसकी खूब चर्चा हो रही है।
फिल्म को प्रमोट करने के लिए शहर में रात के समय एक 'फ्लाइंग LED' डिस्प्ले घूम रहा है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
इस डिस्प्ले पर फिल्म का नाम और विजय की तस्वीरें चमक रही हैं। इस अनोखे प्रमोशन अभियान के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें प्रशंसक खूब साझा कर रहे हैं।
विनोद निर्देशित 'जना नायकन' करगी विजय की अभिनय को अलविदा
यह फिल्म एच विनोथ ने निर्देशित की है। इसमें विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, मामीथा बाईजू, प्रकाश राज और प्रियामणि भी अहम भूमिकाओं में हैं।
फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। CBFC ने इसे 'A' सर्टिफिकेट दिया है। यह 3 घंटे 3 मिनट की एक बहुभाषी फिल्म है, जो विजय के प्रशंसकों के लिए एक बेहद खास मौका है।
यह विजय के अभिनय करियर की आखिरी फिल्म है, जिसके बाद वे पूरी तरह से राजनीति में कदम रखेंगे।