NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अनुष्का और विराट ने दिखाई बेटी की पहली झलक, नाम रखा 'वामिका'
    अगली खबर
    अनुष्का और विराट ने दिखाई बेटी की पहली झलक, नाम रखा 'वामिका'

    अनुष्का और विराट ने दिखाई बेटी की पहली झलक, नाम रखा 'वामिका'

    लेखन भावना साहनी
    Feb 01, 2021
    01:19 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हाल में अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने हैं।

    इसके बाद से ही दोनों के चाहने वाले बच्ची की तस्वीर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं, सोशल मीडिया पर इनकी बेटी का नाम भी सजेस्ट किया जा रहा था।

    हालांकि, अब अनुष्का ने अपनी बेटी की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम 'वामिका' रखा है।

    पोस्ट

    अनुष्का ने लिखा खूबसूरत पोस्ट

    अनुष्का ने इसी के साथ फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'हम एक साथ प्यार और कृतज्ञता से रहे। लेकिन इस नन्हीं सी, वामिका ने इसे पूरी तरह से एक स्तर पर ला दिया है।'

    अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'आंसू, हंसी, चिंता, खुशी- ये सभी वो इमोशन है जिन्हें हमने एक साथ पल भर में जिया है। आप सभी का प्यार और दुआओं के लिए बहुत शुक्रिया।'

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए अनुष्का शर्मा का पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by anushkasharma on February 1, 2021 at 12:16 pm IST

    अर्थ

    जानिए क्या है नाम का अर्थ

    गौरतलब है कि 'वामिका' नाम को अनुष्का और विराट के नाम 'व' और 'का' को मिलाकर रखा गया है। हालांकि, इसका अर्थ बहुत पवित्र होता है।

    इस नाम का अर्थ हिन्दू देवी दुर्गा या दुर्गा के विशेषण के तौर पर लिया जाता है। इस नाम के लोगों की राशि वृषभ होती है।

    कहते हैं कि 'वामिका' नाम की लड़कियां अभिनय, सिंगिंग, डांसिंग, आर्ट्स और पेटिंग जैसी क्रिएटिव क्षेत्रों में माहिर होती हैं।

    बेटी का जन्म

    11 जनवरी को अनुष्का ने दिया था बेटी को जन्म

    बता दें कि अनुष्का ने 11 जनवरी को बेटी को जन्म दिया था। इस बात की जानकारी खुद विराट ने अपने एक ट्वीट के जरिए दी थी।

    उन्होंने लिखा था, 'हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं।'

    इसके बाद से ही विराट और अनुष्का सुर्खियों में छाए हुए हैं।

    शादी

    2017 में हुई थी विराट-अनुष्का की शादी

    गौरतलब है कि विराट और अनुष्का को इंडस्ट्री के परफेक्ट कपल में से एक कहा जाता था। दोनों 11 दिसंबर, 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे। इस दौरान दोनों की ओर से केवल परिवार के सदस्यों को ही शामिल किया गया था।

    इसके बाद विराट ने अगस्त, 2020 में बताया था कि जनवरी, 2021 में दो से तीन होने वाले हैं। उन्होंने अनुष्का की बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपने साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विराट कोहली
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    अनुष्का शर्मा

    ताज़ा खबरें

    'आंखों की गुस्ताखियां' का टीजर देख भावुक हुईं शनाया कपूर, विक्रांत मैसी ने कही ये बात शनाया कपूर
    माइक्रोसॉफ्ट की मंशा- सभी AI एजेंट साथ मिलकर करें काम; याददाश्त बढ़ाने पर भी जोर  माइक्रोसॉफ्ट
    ज्योति मल्होत्रा के बाद उत्तर प्रदेश का व्यापारी गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप उत्तर प्रदेश
    भीषण गर्मी और उमस ने छुड़ाए पसीने, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम  गर्मी की लहर

    विराट कोहली

    घर से लेकर फार्महाउस तक विराट कोहली के पास हैं ये लक्जरी प्रॉपर्टी मुंबई
    ब्रायन लारा ने चुने इस युग के पांच बेस्ट खिलाड़ी, बुमराह-कोहली को दी जगह भारतीय क्रिकेट टीम
    दूसरे टी-20 में भी भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, मैच में बने ये बड़े रिकार्ड्स भारत की खबरें
    न्यूजीलैंड के लिए कुछ मैच मिस कर सकते हैं विलियमसन, इसी महीने बनने वाले हैं पिता क्रिकेट समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    करण देओल के नाम से चल रहा है फर्जी ट्विटर अकाउंट, हो रहे भड़काऊ ट्वीट ट्विटर
    अक्षय कुमार और परेश रावल की 'ओह माय गॉड' का बनेगा सीक्वल- रिपोर्ट अक्षय कुमार
    गुरु दत्त की बायोपिक का हिस्सा बनना चाहते हैं आमिर खान, मेगाबजट में बनेगी फिल्म! मनोरंजन
    ऋचा चड्ढा का बड़ा खुलासा, बाहरी लोगों को आखिरी वक्त में कर दिया जाता है रिप्लेस मनोरंजन

    मनोरंजन

    इस दिन अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली है विजय की 'मास्टर' बॉलीवुड समाचार
    अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने जारी किया 'जन गण मन' का आधिकारिक प्रोमो मुंबई
    शाहरुख खान के प्रोडक्शन की फिल्म में कार्तिक आर्यन निभा सकते हैं लीड रोल बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा की 'द व्हाइट टाइगर' नेटफ्लिक्स पर बनी दुनिया की नंबर एक फिल्म इंस्टाग्राम

    अनुष्का शर्मा

    अभिनेत्रियां जिन्होंने करवाई प्लास्टिक सर्जरी, किसी की हुई फेल तो कोई बन गई और भी खूबसूरत बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड की पांच हीरोइनों के खास 'ब्यूटी हैक', जिनके बिना अधूरी है इनकी सुंदरता बॉलीवुड समाचार
    भाईजान की 'राधे' अगले साल ईद पर होगी रिलीज़, साथ में होगी यह हीरोइन बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मधुबाला की हमशक्ल के वीडियोज, देखें अदाएं बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025