NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'द कपिल शर्मा शो' के खिलाफ FIR दर्ज, अदालत की अवमानना का आरोप
    अगली खबर
    'द कपिल शर्मा शो' के खिलाफ FIR दर्ज, अदालत की अवमानना का आरोप
    विवादों में कपिल शर्मा का शो

    'द कपिल शर्मा शो' के खिलाफ FIR दर्ज, अदालत की अवमानना का आरोप

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 24, 2021
    03:36 pm

    क्या है खबर?

    जब से 'द कपिल शर्मा शो' छोटे पर्दे पर लौटा है, यह लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है, लेकिन अब शो के निर्माता मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं।

    इस शो के खिलाफ मध्य प्रदेश की शिवपुरी जिला अदालत में FIR दर्ज की गई है। यह शिकायत शो के एक एपिसोड के खिलाफ की गई है, जिसमें कलाकार एक कोर्टरूम सीन करते हुए स्टेज पर शराब पीते हुए दिखाए गए हैं।

    आइए जानते हैं पूरी खबर।

    शिकायत

    कपिल शर्मा के शो को बताया बेहूदा

    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, शिवपुरी के एक वकील ने CJM कोर्ट में शिकायत दर्ज की है। वकील ने कहा, "सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला 'द कपिल शर्मा' शो बहुत बेहूदा है। शो में महिलाओं पर भी अभद्र टिप्पणी की जाती हैं।"

    उन्होंने कहा, "एक एपिसोड में दिखाया गया कि कलाकार कोर्टरूम के अंदर शराब पी रहे हैं। यह अदालत की अवमानना है, इसलिए मैंने दोषियों के खिलाफ कोर्ट में सेक्शन 365/3 के तहत FIR दर्ज कराई है।"

    जानकारी

    इस मामले पर 1 अक्टूबर को होगी सुनवाई

    इस मामले पर 1 अक्टूबर को सुनवाई होगी। जिस एपिसोड के खिलाफ यह शिकायत दर्ज की गई है, यह 19 जनवरी, 2020 को प्रसारित किया गया था।

    बाद में 24 अप्रैल, 2021 को इसका रिपीट टेलिकास्ट किया गया था। वकील ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि शो में कलाकारों ने अदालत की तौहीन की है, इसलिए शिकायत दर्ज की गई है।

    वकील ने मांग की है कि इस तरह की फूहड़ता के प्रदर्शन पर रोक लगनी चाहिए।

    शुरुआत

    21 अगस्त से शुरू हुआ था कपिल के शो का प्रसारण

    अभी तक इस मामले में कपिल शर्मा और शो के निर्माताओं की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। देखते हैं इस मामले का परिणाम क्या होगा।

    'द कपिल शर्मा शो' का नया सीजन पिछले महीने 21 अगस्त से शुरू हुआ है। इस बार शो में कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, चंदन प्रभाकर, सुमोना चक्रवर्ती, कीकू शारदा के अलावा सुदेश लहरी, रोशेल राव भी हैं।

    शो में अब तक कई सितारे नजर आ चुके हैं।

    इंतजार

    शो के आगामी एसिपोड में साथ दिखेंगे वीरेंद्र सहवाग और मोहम्मद कैफ

    कपिल के शो में नए-नए मेहमानों का आना-जाना लगा है। नए एपिसोड में खेल जगत से जुड़े दो मशहूर चेहरे वीरेंद्र सहवाग और मोहम्मद कैफ नजर आने वाले हैं।

    दोनों अपने खेल से जुड़े भी कई राज खोल सकते हैं। शो में सहवाग और मोहम्मद कैफ का बेबाक अंदाज देखने को मिलेगा। दोनों की केमिस्ट्री भी देखने लायक होगी।

    हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिससे साफ है कि आगामी एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    कपिल शर्मा
    मनोरंजन
    द कपिल शर्मा शो

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: RCB के फाइनल में पहुंचने पर भारत आएंगे एबी डिविलियर्स, खुद किया ऐलान इंडियन प्रीमियर लीग
    वर्से इनोवेशन 350 कर्मचारियों की करेगी छंटनी, जानिए क्या है कारण  छंटनी
    आतंकवाद के खिलाफ गठित प्रतिनिधिमंडल में शामिल शशि थरूर बोले- यह सम्मान और कर्तव्य की बात  केंद्र सरकार
    तापसी पन्नू बनीं मुंबई में नए अपार्टमेंट की मालकिन, बहन के साथ मिलकर चुकाए इतने करोड़  तापसी पन्नू

    मध्य प्रदेश

    बिहार और उत्तर प्रदेश के बाद अब मध्य प्रदेश में नदी में तैरती मिलीं लाशें बिहार
    भोपाल: नर्सिंगकर्मी ने किया कोरोना संक्रमित महिला से दुष्कर्म, 24 घंटे बाद हुई मौत भोपाल
    मध्य प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर कोरोना को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप, FIR दर्ज कांग्रेस समाचार
    CBSE के बाद हरियाणा समेत इन राज्यों ने भी निरस्त कीं 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं हरियाणा

    कपिल शर्मा

    कपिल शर्मा के घर आई नन्ही परी, पत्नी गिन्नी ने बेटी को दिया जन्म ट्विटर
    कपिल शर्मा समेत मनोरंजन जगत के ये सितारे इस साल बने माता-पिता बॉलीवुड समाचार
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा पर बैन, इतने घंटे नहीं कर पाएंगे प्रचार दिल्ली
    हेमा मालिनी ने किया बड़ा खुलासा, ईशा देओल की बॉलीवुड में एंट्री के खिलाफ थे धर्मेंद्र बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    बॉलीवुड के एक नए प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं अभिनेता करणवीर शर्मा मुंबई
    बिग बॉस OTT: दिव्या अग्रवाल ने जीता पहले सीजन का खिताब, निशांत भट रहे फर्स्ट रनरअप करण जौहर
    ऐश्वर्या राय ने 'पोन्नियिन सेल्वन' की शूटिंग की पूरी, 2022 में रिलीज होगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    विशाल भारद्वाज की फिल्म 'खुफिया' में नजर आएंगे अली फजल और तब्बू नेटफ्लिक्स

    द कपिल शर्मा शो

    कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा के पास हैं ये पाँच महँगी चीज़ें, जानें बॉलीवुड समाचार
    सिद्धू को महँगी पड़ी पुलवामा हमले के बाद बयानबाज़ी, 'द कपिल शर्मा शो' से हुई छुट्टी CRPF
    सोनी टीवी के 'द कपिल शर्मा शो' में शामिल होने के लिए तैयार हैं संदीप आनंद कपिल शर्मा
    प्रियंका का खुलासा, अपनी शादी में निक ने किया था काम, उठाए थे सिलेंडर बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025