LOADING...
रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' के मुरीद हुए राम गोपाल वर्मा, तारीफों के बांधे पुल
राम गोपाल वर्मा ने 'राजा शिवाजी' के लिए साझा किया पोस्ट

रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' के मुरीद हुए राम गोपाल वर्मा, तारीफों के बांधे पुल

May 01, 2026
07:27 pm

क्या है खबर?

रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' सिनेमाघरों में 1 मई को रिलीज हो गई है। 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला' के बाद, यह तीसरी हिंदी फिल्म है जो ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा चर्चाएं बटोर रही है। इसका एक बड़ा कारण सलमान खान भी हैं, जिन्हाेंने कैमियो करके फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं। आलम यह है कि दिग्गज निर्देशक राम गोपाल वर्मा भी खुद को फिल्म की तारीफ करने से नहीं रोक सके हैं।

पोस्ट

राम गोपाल वर्मा को भा गई 'राजा शिवाजी'

निर्देशक ने एक्स पर फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, 'अरे जेनेलिया डिसूजा, आपके #राजाशिवाजी जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रहे हैं, उसके लिए हार्दिक बधाई! @Riteishd निर्देशक और अभिनेता दोनों के रूप में वे सिनेमाघरों में तहलका मचा रहे हैं और वे सचमुच शिवाजी महाराज के पुनर्जन्म जैसे दिखते हैं।' इससे पहले, वर्मा ने रणवीर सिंह और आदित्य धर की 19 मार्च काे रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' की तारीफ में भी कसीदे पढ़े थे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement