Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 21 फरवरी को होगी फरहान-शिबानी की शादी, जावेद अख्तर ने लगाई मुहर
मनोरंजन

21 फरवरी को होगी फरहान-शिबानी की शादी, जावेद अख्तर ने लगाई मुहर

21 फरवरी को होगी फरहान-शिबानी की शादी, जावेद अख्तर ने लगाई मुहर
लेखन नेहा शर्मा
Feb 05, 2022, 06:19 pm 3 मिनट में पढ़ें
21 फरवरी को होगी फरहान-शिबानी की शादी, जावेद अख्तर ने लगाई मुहर
फरहान-शिबानी की शादी पर बोले जावेद अख्तर

पिछले काफी समय से फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की खबरों से गपशप गली गुलजार है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस पर कुछ नहीं कहा है। अब फरहान के पिता और जाने-माने लेखक जावेद अख्तर ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। उन्होंने हाल ही में पहली बार फरहान और शिबानी की शादी को लेकर बातचीत की और साथ ही कुछ खुलासे भी किए। आइए जानते हैं जावेद ने क्या कुछ कहा।

पुष्टि
बड़े पैमाने पर नहीं होगी शादी

खबरें थीं कि फरहान-शिबानी 21 फरवरी को शादी करने वाले हैं। जावेद ने इसकी पुष्टि करते हुए बॉम्बे टाइम्स से कहा, "हां शादी हो रही है। कोरोना की स्थिति देखते हुए हम शादी बड़े स्तर पर नहीं कर सकते। यह एक साधारण समारोह होगा। खैर, अभी तो इंविटेशन भी नहीं भेजे गए हैं।" उन्होंने कहा, "शिबानी बहुत प्यारी बच्ची है। हमारा परिवार उन्हें बहुत पसंद करता है। अच्छी बात यह है कि फरहान और शिबानी की बहुत जमती है।"

आमंत्रण
अप्रैल में इंडस्ट्री के दोस्तों को मिलेगा न्योता

बॉलीवुड लाइफ को एक सूत्र ने बताया कि फरवरी में शादी करने के बाद फरहान और शिबानी अप्रैल में एक बड़ी पार्टी रखेंगे, जहां दोनों इंडस्ट्री के दोस्तों को बुलाएंगे। फरहान और शिबानी मुंबई में भव्य शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन कोरोना के बढ़ते खतरे और कई बॉलीवुड सितारों को कोरोना की चपेट में आता देखकर दोनों ने करीबी रिश्तेदारों और परिवार की मौजूदगी के बीच शादी करने का फैसला किया है।

रिश्ता
दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे फरहान

शिबानी से यह फरहान की यह दूसरी शादी होगी। उन्होंने सेलेब्रिटी हेयर स्टालिस्ट अधुना भबानी को तीन साल तक डेट करने के बाद 2000 में उनसे शादी की थी। शादी के 16 साल बाद 2017 में उनका तलाक हुआ। फरहान और अधुना की दो बेटियां हैं शाक्या और अकीरा। अब जहां फरहान, शिबानी के साथ हैं, वहीं अधुना, डीनो मोरिया के भाई निकोलो मोरियो के साथ रिलेशनशिप में हैं। अधुना अपनी दोनों बेटियों को भी निकोलो से मिलवा चुकी हैं।

लव स्टोरी
कहां हुई फरहान-शिबानी की मुलाकात?

शिबानी और फरहान सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के प्रति प्यार जाहिर करने से कतराते नहीं हैं। दोनों अक्सर इंस्टाग्राम पर मस्ती भरी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। फरहान-शिबानी की पहली मुलाकात एक रियलिटी टीवी शो में हुई थी। इस शो को फरहान ने होस्ट किया था, वहीं शिबानी इस शो का हिस्सा बनी थीं। इस शो के बाद से ही दोनों सुर्खियों का हिस्सा बन गए थे और दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सामने आने लगी थीं।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस

एक्ट्रेस, मॉडल और होस्ट शिबानी ने कई फिल्मों में आइटम नंबर किए हैं। वह फिल्म 'रॉय' में जोया की भूमिका में नजर आई थीं। वह 'सुल्तान', 'शानदार', 'नूर', 'नाम शबाना' और 'भावेश जोशी सुपर हीरो' जैसी फिल्मों में छोटी-मोटी भूमिकाओं में दिख चुकी हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
फरहान अख़्तर
जावेद अख्तर
ताज़ा खबरें
पंजाब: कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित, तीन लड़कियों ने किया टॉप
पंजाब: कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित, तीन लड़कियों ने किया टॉप करियर
'शेरशाह' के बाद फिर रोमांटिक फिल्म में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ और कियारा
'शेरशाह' के बाद फिर रोमांटिक फिल्म में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ और कियारा मनोरंजन
वडोदरा: पालतू कुत्ते को खोने के बाद लड़की ने गोद लिया चिड़ियाघर का तेंदुआ
वडोदरा: पालतू कुत्ते को खोने के बाद लड़की ने गोद लिया चिड़ियाघर का तेंदुआ अजब-गजब
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने बागियों को लिखा पत्र, जताई बातचीत से हल निकालने की मंशा
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने बागियों को लिखा पत्र, जताई बातचीत से हल निकालने की मंशा राजनीति
महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे का जल्द मुंबई आने का ऐलान, अविश्वास प्रस्ताव लाने पर कर रहे विचार
महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे का जल्द मुंबई आने का ऐलान, अविश्वास प्रस्ताव लाने पर कर रहे विचार राजनीति
बॉलीवुड समाचार
मेरी अभिनेता बनने की कोई भी योजना नहीं थी- आदित्य रॉय कपूर
मेरी अभिनेता बनने की कोई भी योजना नहीं थी- आदित्य रॉय कपूर मनोरंजन
'रहना है तेरे दिल में' की रीमेक पर माधवन बोले- यह बेवकूफी है
'रहना है तेरे दिल में' की रीमेक पर माधवन बोले- यह बेवकूफी है मनोरंजन
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा मनोरंजन
माता-पिता बनने वाले हैं रणबीर और आलिया, अभिनेत्री ने की पुष्टि
माता-पिता बनने वाले हैं रणबीर और आलिया, अभिनेत्री ने की पुष्टि मनोरंजन
'जुग जुग जियो' के सेट पर कियारा से दो-तीन बार हो गई थी लड़ाई- वरुण धवण
'जुग जुग जियो' के सेट पर कियारा से दो-तीन बार हो गई थी लड़ाई- वरुण धवण मनोरंजन
और खबरें
फरहान अख़्तर
संगीत पर आधारित ये बॉलीवुड फिल्में हैं युवाओं की पसंदीदा
संगीत पर आधारित ये बॉलीवुड फिल्में हैं युवाओं की पसंदीदा मनोरंजन
क्या फरहान अख्तर लिख रहे हैं फिल्म 'डॉन 3' की स्क्रिप्ट?
क्या फरहान अख्तर लिख रहे हैं फिल्म 'डॉन 3' की स्क्रिप्ट? मनोरंजन
फरहान अख्तर की सीरीज 'फ्राइडे नाइट प्लान' में दिखेंगे बाबिल खान
फरहान अख्तर की सीरीज 'फ्राइडे नाइट प्लान' में दिखेंगे बाबिल खान मनोरंजन
शिबानी दांडेकर के साथ मेरा फरहान अख्तर पर था क्रश- गौहर खान
शिबानी दांडेकर के साथ मेरा फरहान अख्तर पर था क्रश- गौहर खान मनोरंजन
बॉलीवुड के इन निर्देशकों ने डेब्यू फिल्म से चखा सफलता का स्वाद
बॉलीवुड के इन निर्देशकों ने डेब्यू फिल्म से चखा सफलता का स्वाद मनोरंजन
और खबरें
जावेद अख्तर
क्या आप जानते हैं? गीतों के जादूगर जावेद अख्तर ने कभी फुटपाथ पर बिताई थी रातें
क्या आप जानते हैं? गीतों के जादूगर जावेद अख्तर ने कभी फुटपाथ पर बिताई थी रातें मनोरंजन
क्या ठंडे बस्ते में गई फरहान और रकुल की फिल्म 'पुकार'?
क्या ठंडे बस्ते में गई फरहान और रकुल की फिल्म 'पुकार'? मनोरंजन
दिवाली मनाने पर ट्रोल हुए फरहान अख्तर अब ट्रोलर्स के खिलाफ करेंगे कानूनी कार्रवाई
दिवाली मनाने पर ट्रोल हुए फरहान अख्तर अब ट्रोलर्स के खिलाफ करेंगे कानूनी कार्रवाई मनोरंजन
मानहानि मामला: कंगना की याचिका खारिज कर कोर्ट ने कहा- अदालत अभिनेत्री के खिलाफ पक्षपाती नहीं
मानहानि मामला: कंगना की याचिका खारिज कर कोर्ट ने कहा- अदालत अभिनेत्री के खिलाफ पक्षपाती नहीं मनोरंजन
आशुतोष गोवारिकर की फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और फरहान अख्तर आएंगे नजर
आशुतोष गोवारिकर की फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और फरहान अख्तर आएंगे नजर मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022