LOADING...
आमिर खान-आशुतोष गोवारिकर की फिल्म में जुड़ेगा एक और बड़ा नाम? चल रही ये तैयारी
आमिर खान की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

आमिर खान-आशुतोष गोवारिकर की फिल्म में जुड़ेगा एक और बड़ा नाम? चल रही ये तैयारी

May 19, 2026
07:33 pm

क्या है खबर?

आमिर खान और निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की जाेड़ी 25 साल बाद फिर धमाका करने आएगी। दोनों ने मिलकर 2001 में 'लगान' जैसी ऐतिहासिक फिल्म दी थी। अब यह जोड़ी दोबारा से क्रिकेट की दुनिया में उतरने के लिए तैयार है। यह एक बायोपिक फिल्म है जो भारतीय क्रिकेटर लाला अमरनाथ की जिंदगी पर आधारित होगी। ताजा खबर है कि इस परियोजना में एक और बड़ा नाम शामिल हो सकता है जो फैंस को उत्साहित कर देगा।

बातचीत

ये अभिनेता बन सकता है बायोपिक का हिस्सा

पिंकविला के मुताबिक, बायोपिक में शामिल होने के लिए फरहान अख्तर निर्माताओं से बातचीत कर रहे हैं। उन्हें लाला अमरनाथ के सबसे अच्छे दोस्त का किरदार निभाने के लिए चुना जा रहा है। परियोजना से जुड़े सूत्र ने कहा, "फिल्म में आमिर खान, लाला अमरनाथ का किरदार निभा रहे हैं, जो मूल रूप से क्रिकेट और विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित एक दोस्ती की कहानी है। फरहान अख्तर उनके सबसे करीबी दोस्त की भूमिका के लिए बातचीत कर रहे हैं।"

शूटिंग

सितंबर में शुरू होगी बायोपिक की शूटिंग

सूत्र ने आगे कहा, "कहानी राजकुमार हिरानी की है, जिसमें अभिजात जोशी के पटकथा लेखन का भी महत्वपूर्ण योगदान है। फिल्म का निर्माण आमिर, एक्सेल एंटरटेनमेंट और हिरानी मिलकर कर रहे हैं और उम्मीद है कि अक्टूबर, 2026 के आसपास शूटिंग शुरू हो जाएगी। बता दें, लाला अमरनाथ भारत के पहले क्रिकेट कप्तान थे, जिन्होंने 1952 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत को अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीत दिलाई थी। उनका निधन 5 अगस्त, 2000 को हो गया था।

Advertisement