LOADING...
आमिर खान की क्रिकेट के मैदान में वापसी, आशुतोष गोवारिकर संग लाला अमरनाथ बायोपिक की तैयारी
आमिर खान ने फिर मिलाया आशुतोष गोवारिकर से हाथ

आमिर खान की क्रिकेट के मैदान में वापसी, आशुतोष गोवारिकर संग लाला अमरनाथ बायोपिक की तैयारी

May 09, 2026
01:23 pm

क्या है खबर?

'लगान' जैसी ऐतिहासिक फिल्म देने के बाद आमिर खान और निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार है। लगभग 25 साल बाद ये जोड़ी दिग्गज भारतीय क्रिकेटर लाला अमरनाथ की बायोपिक के लिए साथ आ रही है। क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर बनने वाली इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच अभी से भारी उत्साह है, क्योंकि आमिर एक बार फिर बल्ले के साथ मैदान में वापसी करने जा रहे हैं।

रिपोर्ट

राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी ने संवारी आमिर की नई फिल्म की स्क्रिप्ट

पिंकविला के अनुसार, आमिर ने अपने अगली फिल्म को हरी झंडी दे दी है। ये एक भावनात्मक पीरियड स्पोर्ट्स ड्रामा होगा, जो भारतीय क्रिकेट के दिग्गज लाला अमरनाथ के जीवन पर आधारित है। स्क्रिप्ट पर काफी समय से तेजी से काम चल रहा है और इसके फाइनल ड्राफ्ट में राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी जैसे दिग्गज लेखकों ने अपने सुझाव दिए हैं। फिल्म सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि 1947 के भारत-पाक विभाजन की पृष्ठभूमि पर एक भावुक और प्रेरणादायक कहानी दिखाएगी।

ूमकू

सितंबर 2026 से शुरू होगी 'लाला अमरनाथ' की शूटिंग

इस फिल्म की शूटिंग सितंबर, 2026 के आसपास शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि फिल्म की तैयारी ) का काम इसी साल के अंत तक जमीन पर उतरने की उम्मीद है। फिल्म के लिए अभी से बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में आमिर के अलावा एक और बड़े अभिनेता की एंट्री हो सकती है, जो लाला अमरनाथ के सबसे करीबी दोस्त की भूमिका निभाएंगे।

Advertisement