NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'खतरों के खिलाड़ी 12' में 'बिग बॉस' के इन पांच कलाकारों को देखना चाहेंगे फैंस
    अगली खबर
    'खतरों के खिलाड़ी 12' में 'बिग बॉस' के इन पांच कलाकारों को देखना चाहेंगे फैंस
    'खतरों के खिलाड़ी 12' में इन कलाकारों को देखना चाहेंगे फैंस

    'खतरों के खिलाड़ी 12' में 'बिग बॉस' के इन पांच कलाकारों को देखना चाहेंगे फैंस

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Feb 20, 2022
    08:48 pm

    क्या है खबर?

    पिछले साल ही 'खतरों के खिलाड़ी 11' का समापन हुआ था। फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने शो को होस्ट किया था। टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी 'खतरों के खिलाड़ी 11' के विजेता बने थे।

    अब मेकर्स ने 'खतरों के खिलाड़ी 12' की तैयारियां शुरू कर दी हैं। टीवी जगत के कई कलाकारों को अप्रोच भी किया गया है।

    आज हम आपको 'बिग बॉस' के उन पांच प्रतिभागियों से रूबरू कराएंगे, जिन्हें फैंस 'खतरों के खिलाड़ी 12' में देखना चाहेंगे।

    #1

    रुबीना दिलैक

    इस सूची में सबसे पहला नाम टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलैक का है। रुबीना ने 'बिग बॉस 14' का खिताब जीतकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

    रिपोर्ट की मानें तो उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी 11' के लिए भी अप्रोच किया गया था। कहा जाता है कि डेट्स नहीं होने के कारण उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया था।

    जिस प्रकार रुबीना की फैन फॉलोइंग है, फैंस उन्हें जरूर स्टंट करते हुए देखना चाहेंगे। 'अर्ध' से वह बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।

    #2

    प्रतीक सहजपाल

    प्रतीक सहजपाल 'बिग बॉस 15' के मजबूत दावेदारों में से एक थे। भले ही प्रतीक ने इस शो का खिताब नहीं जीता, लेकिन उन्होंने फैंस के दिलों में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।

    शो के फिनाले में टॉप-2 में तेजस्वी प्रकाश और प्रतीक ने जगह बनाई थी।

    कहा जा रहा है कि उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी 12' के लिए अप्रोच किया गया है। मेकर्स निश्चित तौर पर प्रतीक की लोकप्रियता को भुनाना चाहेंगे।

    #3

    सिम्बा नागपाल

    'बिग बॉस 15' में दिखने के बाद सिम्बा नागपाल के सितारे बुलंदियों पर हैं। उनकी मार्केट वैल्यू बढ़ गई है। वह फिलहाल 'नागिन 6' में लीड एक्टर के रूप में नजर आ रहे हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी' के आगामी सीजन के लिए संपर्क किया गया है।

    जिस प्रकार 'बिग बॉस 15' में सिम्बा का प्रदर्शन रहा, दर्शक स्वाभाविक तौर पर उन्हें इस शो में देखना पसंद करेंगे।

    #4

    उमर रियाज

    इस कड़ी में अगला नाम 'बिग बॉस 15' के एक और प्रतिभागी उमर रियाज का है। उन्हें इस शो में उग्र स्वभाव के कारण लोकप्रियता मिली। सलमान खान ने उन्हें कई बार चेतावनी दी थी।

    अंतत: उनके खराब व्यवहार के कारण उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था।

    अगर उमर 'खतरों के खिलाड़ी 12' में शामिल होंगे, तो अपने नेचर के कारण वह दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं।

    #5

    पारस छाबड़ा

    इस फेहरिस्त में अगला और अंतिम नाम पारस छाबड़ा का है। 'बिग बॉस 15' के बाद इस अभिनेता की लोकप्रियता में इजाफा हुआ। वह भी 'खतरों के खिलाड़ी 12' के संभावित कलाकार हैं।

    पारस के चाहने वाले उन्हें जरूर इस शो में एक्शन अवतार में देखना चाहेंगे। अब देखना है कि मेकर्स शो में पारस को शामिल करते हैं या नहीं।

    उन्हें हाल में कई म्यूजिक वीडियो में भी देखा गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    टीवी शो
    रोहित शेट्टी
    रुबीना दिलैक

    ताज़ा खबरें

    बलूच आर्मी ने बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस के अपहरण का पूरा वीडियो जारी किया बलूचिस्तान
    कान्स 2025: अभिनेत्री शालिनी पासी ने रेड कार्पेट पर रखा कदम, आपने देखी क्या तस्वीरें?   कान्स फिल्म फेस्टिवल
    पहाड़ों पर ऑटोमेटिक कार को चलाना है खतरनाक, इन तरीकों से आसान होगा सफर  कार
    कौन हैं 'यात्री डॉक्टर' नवाकुंर चौधरी, जो ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद चर्चा में हैं? हरियाणा

    बॉलीवुड समाचार

    अमेजन प्राइम ने 'मॉडर्न लव' के हिंदी संस्करण का किया ऐलान हॉलीवुड समाचार
    अजय की डेब्यू सीरीज 'रुद्र' का ट्रेलर जारी, दमदार डायलॉग ने खींचा ध्यान डिज्नी+ हॉटस्टार
    अभिषेक के बाद अमिताभ की हुई आर बाल्की की फिल्म 'घूमर' में एंट्री अमिताभ बच्चन
    माधवन की 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' जुलाई में सिनेमाघरों में आएगी आर माधवन

    टीवी शो

    सीरियल 'जिंदगी मेरे घर आना' के टाइटल सॉन्‍ग में नजर आईं गायिका श्रेया घोषाल बॉलीवुड समाचार
    सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' के तीसरे जज बने गायक शंकर महादेवन मुंबई
    दिव्यांका त्रिपाठी ने सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' को किया था रिजेक्ट, बताई ये वजह इंस्टाग्राम
    'द नाइट मैनेजर' की हिन्दी रीमेक में ऋतिक के साथ दिखेंगी साउथ अभिनेत्री नाभा नतेश बॉलीवुड समाचार

    रोहित शेट्टी

    पहली बार डबल रोल निभाएंगे रणवीर सिंह, रोहित की 'सर्कस' में दिखेंगे बॉलीवुड समाचार
    एनीमेटेड सीरीज 'स्मैशिंग सिंबा' ला रहे हैं रोहित शेट्टी, दिवाली पर होगा प्रीमियर बॉलीवुड समाचार
    इन मशहूर टीवी कलाकारों ने ठुकरा दिया था बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों का ऑफर बॉलीवुड समाचार
    रोहित शेट्टी भी करने जा रहे डिजिटल डेब्यू, बनाएंगे एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज बॉलीवुड समाचार

    रुबीना दिलैक

    टीवी शो 'नागिन' में नजर आ सकती हैं रुबीना, एकता कपूर ने दिया ऑफर! टीवी शो
    रिमी को 'बिग बॉस' के लिए मिले थे 2.25 करोड़ रुपये, अभिनेत्री ने साझा किया अनुभव मुंबई
    रियलिटी टीवी शो 'नच बलिए 10' में नजर आ सकते हैं शाहीर शेख और रुचिका कपूर मुंबई
    टीवी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आ सकते हैं ये कलाकार बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025