Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
आर्यन खान
पुनीत राजकुमार
सुष्मिता सेन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणबीर-आलिया से लेकर कार्तिक-कियारा तक, जल्द ही पर्दे पर दिखेंगी ये नई जोड़ियां
मनोरंजन

रणबीर-आलिया से लेकर कार्तिक-कियारा तक, जल्द ही पर्दे पर दिखेंगी ये नई जोड़ियां

रणबीर-आलिया से लेकर कार्तिक-कियारा तक, जल्द ही पर्दे पर दिखेंगी ये नई जोड़ियां
लेखन नेहा शर्मा
Apr 27, 2022, 04:27 am 4 मिनट में पढ़ें
रणबीर-आलिया से लेकर कार्तिक-कियारा तक, जल्द ही पर्दे पर दिखेंगी ये नई जोड़ियां
जल्द ही पर्दे पर दिखेंगी ये नई जोड़ियां

हर साल की तरह 2022 और 2023 भी दर्शकों के लिए खास होने वाला है। एक तरफ जहां नई फिल्में दर्शकों को देखने को मिलेंगी, वहीं 2022 में पर्दे पर नई जोड़ियां भी नजर आने वाली हैं। बॉलीवुड के कई अभिनेता और अभिनेत्रियां पहली बार पर्दे पर स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। इनके साथ दर्शकों को भी एक नया तड़का मिलेगा। आइए जानते हैं ऐसे ही सितारों के बारे में, जो फिल्मों में पहली बार जोड़ी बनाने वाले हैं।

#1
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने एक्टिंग करियर में कई फिल्मों में साथ काम किया, लेकिन कभी इन दोनों कलाकारों को साथ नहीं देखा गया। अब आलिया और रणबीर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के जरिए पहली बार साथ आ रहे हैं। अब ये दोनों सितारे एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। ऐसे में फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर पहले से ज्यादा बेसब्र हैं। इस फिल्म का पहला पार्ट 9 सितंबर, 2022 को रिलीज होगा।

#2
कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी फिल्म 'भूल भुलैया 2' में बनी है। इस जोड़ी की केमिस्ट्री देखने को दर्शक बेहद उत्साहित हैं। फिल्म में तब्बू भी एक अहम भूमिका निभाएंगी। यह फिल्म साल 2007 में रिलीज़ हुई फिल्म 'भूल भुलैया' का सीक्वल है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन, शाइनी आहूजा और अमीषा पटेल ने लीड रोल किया था। ये हॉरर कॉमेडी फिल्म इस साल 20 मई को दर्शकों के बीच आने वाली है।

#3
अनिल कपूर-नीतू कपूर

'जुग जुग जियो' की भी दर्शक बड़ी बेसब्री से राह देख रहे हैं। फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें पहली बार अनिल कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी देखने को मिलेगी। दोनों ने इससे पहले कभी साथ काम नहीं किया था। फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं और इसका निर्देशन राज मेहता ने किया है। इस फिल्म में कियारा भी पहली बार वरुण धवन की जोड़ीदार बनी हैं। 'जुग जुग जियो' 24 जून, 2022 को सिनेमाघरों में आएगी।

#4
अक्षय कुमार-मानुषी छिल्लर

फिल्म 'पृथ्वीराज' के जरिए अक्षय कुमार और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की नई जोड़ी दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएगी। यशराज प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने किया है। इस फिल्म में जहां अक्षय मशहूर शासक पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभाएंगे, वहीं मानुषी राजकुमारी संयोगिता की भूमिका में होंगी। फिल्म में संजय दत्त और सोनू सूद भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 3 जून, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

#5
दीपिका पादुकोण-ऋतिक रोशन

दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन को साथ देखने का इंतजार दर्शकों को लंबे समय से था, जो अब आखिरकार पूरा होने वाला है। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद अपनी फिल्म 'फाइटर' से दोनों को साथ लेकर आए हैं। यह पहला मौका होगा, जब ऋतिक-दीपिका पर्दे पर इश्क फरमाते दिखेंगे। 'फाइटर' भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी है। इस फिल्म में ऋतिक-दीपिका के अलावा अभिनेता अनिल कपूर भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अगले साल 28 सितंबर को रिलीज हो सकती है।

#6
अनन्या पांडे-विजय देवरकोंडा

अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा की जोड़ी फिल्म 'लाइगर' में दिखने वाली है। फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया है। इसमें विजय मार्शल आर्टिस्ट के किरदार में नजर आएंगे। यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जो पांच भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। महान बॉक्सिंग चैंपियन माइक टायसन भी इस फिल्म में एक खास भूमिका निभाने वाले हैं। वह रिंग में विजय के साथ दो-दो हाथ करते दिखेंगे। फिल्म 25 अगस्त, 2022 को रिलीज होगी।

#7
वरुण धवन-जान्हवी कपूर

वरुण धवन अब तक आलिया भट्ट से लेकर सारा अली खान जैसी कई अभिनेत्रियों के साथ इश्क लड़ा चुके हैं, लेकिन उन्हें पर्दे पर कभी जान्हवी कपूर के साथ नहीं देखा गया। अब जल्द ही यह जोड़ी फिल्म 'बवाल' में देखने को मिलेगी। साजिद नाडियाडवाला इसके प्रोडक्शन का काम संभाल रहे हैं, वहीं नितेश तिवारी को इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह फिल्म 7 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

सारा अली खान और विक्की कौशल की जोड़ी फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' में दिखाई देगी। दूसरी तरफ सलमान खान और पूजा हेगड़े पहली बार फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' के लिए साथ आ रहे हैं, वहीं प्रभास और कृति सैनन की जोड़ी 'आदिपुरुष' में दिखेगी।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
आलिया भट्ट
रणबीर कपूर
सारा अली खान
कार्तिक आर्यन
ताज़ा खबरें
इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ
इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ लाइफस्टाइल
फैन्स ने सिद्धू के इन गानों में निकाला उनकी मौत का कनेक्शन
फैन्स ने सिद्धू के इन गानों में निकाला उनकी मौत का कनेक्शन मनोरंजन
श्रुति बनीं UPSC सिविल सेवा परीक्षा की टॉपर, जानें कैसे करती थीं पढ़ाई
श्रुति बनीं UPSC सिविल सेवा परीक्षा की टॉपर, जानें कैसे करती थीं पढ़ाई करियर
कपड़े से तरबूज के दाग हटाने के लिए अपनाएं ये तरीके
कपड़े से तरबूज के दाग हटाने के लिए अपनाएं ये तरीके लाइफस्टाइल
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट सीरीज में अपने 10,000 रन पूरे कर सकते हैं रूट, जानिए आंकड़े
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट सीरीज में अपने 10,000 रन पूरे कर सकते हैं रूट, जानिए आंकड़े खेलकूद
बॉलीवुड समाचार
'सम्राट पृथ्वीराज' से पहले इन फिल्मों का भी विरोध के चलते बदला गया था नाम
'सम्राट पृथ्वीराज' से पहले इन फिल्मों का भी विरोध के चलते बदला गया था नाम मनोरंजन
वकील सतीश मानशिंदे की मांग, आर्यन की ही तरह रिया चक्रवर्ती मामले में भी बने SIT
वकील सतीश मानशिंदे की मांग, आर्यन की ही तरह रिया चक्रवर्ती मामले में भी बने SIT मनोरंजन
'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन ने बढ़ाई अपनी फीस
'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन ने बढ़ाई अपनी फीस मनोरंजन
इन फिल्मों ने परेश रावल को बनाया कॉमेडी का सरताज
इन फिल्मों ने परेश रावल को बनाया कॉमेडी का सरताज मनोरंजन
आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' का ट्रेलर रिलीज, दर्शकों को भावुक कर गई कहानी
आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' का ट्रेलर रिलीज, दर्शकों को भावुक कर गई कहानी मनोरंजन
और खबरें
आलिया भट्ट
इस साल बॉलीवुड में इन सितारों के पूरे हुए दस साल, जानिए कैसा रहा करियर
इस साल बॉलीवुड में इन सितारों के पूरे हुए दस साल, जानिए कैसा रहा करियर मनोरंजन
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी आलिया के प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'डार्लिंग्स'
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी आलिया के प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'डार्लिंग्स' मनोरंजन
आलिया भट्ट इसी महीने शुरू करेंगी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग
आलिया भट्ट इसी महीने शुरू करेंगी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग मनोरंजन
रणवीर और आलिया अभिनीत 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट जारी
रणवीर और आलिया अभिनीत 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट जारी मनोरंजन
'दुल्हनिया' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त के लिए फिर साथ आएंगे आलिया और वरुण
'दुल्हनिया' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त के लिए फिर साथ आएंगे आलिया और वरुण मनोरंजन
और खबरें
रणबीर कपूर
सलमान से रणबीर तक, बेहतर लुक के लिए इन बॉलीवुड अभिनेताओं ने कराई सर्जरी
सलमान से रणबीर तक, बेहतर लुक के लिए इन बॉलीवुड अभिनेताओं ने कराई सर्जरी मनोरंजन
आमिर-रणबीर को साथ लेकर दो हीरो वाली फिल्म निर्देशित करेंगे अनुराग बसु
आमिर-रणबीर को साथ लेकर दो हीरो वाली फिल्म निर्देशित करेंगे अनुराग बसु मनोरंजन
'ब्रह्मास्त्र' के लिए रणबीर-आलिया समेत बाकी कलाकारों ने कितनी ली फीस?
'ब्रह्मास्त्र' के लिए रणबीर-आलिया समेत बाकी कलाकारों ने कितनी ली फीस? मनोरंजन
11 साल की उम्र में रणबीर पर दिल हार बैठी थीं आलिया, जानिए उनकी लव स्टोरी
11 साल की उम्र में रणबीर पर दिल हार बैठी थीं आलिया, जानिए उनकी लव स्टोरी मनोरंजन
रणबीर-आलिया की शादी: वेडिंग स्टाफ के फोन सीज, एक्टर के घर के बाहर लगाए गए बैरिकेड्स
रणबीर-आलिया की शादी: वेडिंग स्टाफ के फोन सीज, एक्टर के घर के बाहर लगाए गए बैरिकेड्स मनोरंजन
और खबरें
सारा अली खान
'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी की फिल्में ठुकरा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां
'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी की फिल्में ठुकरा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां मनोरंजन
नई भूमिका के लिए तैयार सारा, भारत छोड़ो आंदोलन पर बन रही फिल्म में दिखेंगी
नई भूमिका के लिए तैयार सारा, भारत छोड़ो आंदोलन पर बन रही फिल्म में दिखेंगी मनोरंजन
इन स्टारकिड्स ने घरवालों के खिलाफ जाकर एक्टिंग में बनाई पहचान
इन स्टारकिड्स ने घरवालों के खिलाफ जाकर एक्टिंग में बनाई पहचान मनोरंजन
सुकेश चंद्रशेखर मामले में ED का खुलासा- सारा, जान्हवी और भूमि को भी भेजता था तोहफे
सुकेश चंद्रशेखर मामले में ED का खुलासा- सारा, जान्हवी और भूमि को भी भेजता था तोहफे मनोरंजन
विक्की कौशल और सारा अली खान के खिलाफ शिकायत दर्ज, जानिए मामला
विक्की कौशल और सारा अली खान के खिलाफ शिकायत दर्ज, जानिए मामला मनोरंजन
और खबरें
कार्तिक आर्यन
100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2'
100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' मनोरंजन
जल्द ही 'भूल भुलैया 3' और 'कबीर सिंह 2' की हो सकती है घोषणा
जल्द ही 'भूल भुलैया 3' और 'कबीर सिंह 2' की हो सकती है घोषणा मनोरंजन
हिंदी फिल्मों के लिए राहत बनकर आई 'भूल भुलैया 2', बनाए कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
हिंदी फिल्मों के लिए राहत बनकर आई 'भूल भुलैया 2', बनाए कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड मनोरंजन
इस साल पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी 'भूल भुलैया 2'
इस साल पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी 'भूल भुलैया 2' मनोरंजन
'भूल भुलैया 2' के लिए कार्तिक ने लिए करोड़ों रुपये, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस
'भूल भुलैया 2' के लिए कार्तिक ने लिए करोड़ों रुपये, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive
कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022