ईशा सिंह की अविनाश मिश्रा को खुली चेतावनी- मुझे सबूत सामने लाने पर मजबूर न करें
क्या है खबर?
'बिग बॉस 18' से टीवी अभिनेता अविनाश मिश्रा को ईशा सिंह का प्यार परवान चढ़ा था। हालांकि, कुछ समय से उनके अलग होने की अटकलें तेज हैं। इस पर अभिनेता ने कहा था कि रिश्ते निजी होते हैं। अब ईशा ने बिना उनका नाम लिए उन्हें करारा जवाब दिया है, जो इस ओर इशारा करता है कि अविनाश ने उन्हें धोखा दिया था। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लंबा संदेश पोस्ट कर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
ईशा
ईशा ने अविनाश को आड़े हाथों लिया
ईशा ने लिखा, 'मेरे चुप रहने और शांति बनाए रखने के फैसले को कभी इस रूप में नहीं समझाना चाहिए कि मैं जरूरत पड़ने पर बोल नहीं सकती।'
उन्होंने अविनाश पर निशाना साधते हुए कहा, 'जो इंसान उपदेश दे रहा था कि रिश्ते निजी होते हैं और उन्हें लोगों के मनोरंजन का जरिया नहीं बनाना चाहिए। अब क्या हुआ? जब आप खुद ही इन बातों का मजाक बना रहे हैं और लोगों के मनोरंजन के लिए उन्हें परोस रहे हैं?'
बयान
ईशा ने दी धोखे के सबूत पेश करने की धमकी
ईशा ने हिदायत देते हुए कहा कि एक तरफ निजता की बात करके दूसरी तरफ ठीक उसका उल्टा काम करना सही नहीं।
उन्होंने धमकी भरे अंदाज में आगे लिखा, 'कृपया मुझे उस स्थिति तक न धकेलें, जहां मुझे नतीजों की परवाह किए बिना, नामों के साथ हर एक सबूत सामने लाना पड़े। मैं पहले ही किसी पर भरोसा करने की गलती कर चुकी हूं, जिसने बाद में मुझे धोखा दिया।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें ईशा का संदेश
AND SHE FINALLY SPOKE UP 😭😭😭
— lia (@madokaaasimp) November 22, 2026
This is a clearly warning to everyone involved, if you mess with her she won't care about the consequences and expose every single one of you.
So stay in your limits
But I wish she exposes them😔#Avisha #AvinashMishra #EishaSingh #RishitaKothari pic.twitter.com/NoqCHCloVD
जानकारी
आगे बढ़ना चाहती हैं ईशा
अभिनेत्री ने अंत में कहा कि कुछ लोगों के लिए आगे बढ़ना काफी आसान होता है। अब वह भी आगे यही करना चाहती हैं। बता दें कि इस जोड़े को आखिरी बार सोनाली बेंद्रे के शो 'पति पत्नी और पंगा 2' में देखा गया था।