अविनाश मिश्रा हुए ब्रेकअप की अफवाहों से परेशान, निजी जिंदगी पर कही ये बात
क्या है खबर?
अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह के साथ अपने कथित ब्रेकअप को लेकर चल रही अटकलों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म्स से अपनी निजी जिंदगी पर चर्चा बंद करने की अपील की। दरअसल, दोनों के अलग होने और धोखेबाजी के दावों से जुड़ी खबरें ऑनलाइन सामने आई थीं। इसके बाद अविनाश ने नोट साझा किया। हालांकि, उन्होंने न तो ब्रेकअप की पुष्टि की और न ही आरोपों पर सीधा जवाब दिया, बल्कि अपनी निजता बनाए रखने की गुजारिश की।
गुजारिश
अविनाश ने की यह गुजारिश
अविनाश ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, "दोस्तों, चलिए इस बात को यहीं छोड़ते हैं और आगे बढ़ते हैं। पिछले कुछ हफ्ते कई लोगों के लिए मुश्किल भरे रहे हैं। मीडिया पेजों से गुजारिश है कि वह सभी की निजता का सम्मान करें। रिश्ते निजी होते हैं, न कि पब्लिक एंटरटेनमेंट। हर चीज का मकसद सिर्फ व्यूज और एंगेजमेंट पाना नहीं होता है। लोगों को शांति से जीने दें।"
विराम
अविनाश ने लगाया अफवाहों पर विराम
हालांकि अविनाश ने यह पुष्टि नहीं की कि वे दोनों अलग हो गए हैं या नहीं, लेकिन अपने बयान से उन्होंने चल रही चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।
वहीं ईशा ने इन अफवाहों पर अभी तक सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
खबरों के अनुसार, ईशा ने इंस्टाग्राम पर अविनाश को अनफॉलो कर दिया है, वहीं उनकी मां के 'कर्म' को लेकर किए गए रहस्यमयी पोस्ट ने ब्रेकअप की अटकलों को और हवा दे दी है।
जानकारी
कब हुई थी ईशा और अविनाश की पहली मुलाकात?
बता दें ईशा और अविनाश की मुलाकात सलमान खान के शो 'बिग बॉस 18' में हुई थी। 'बिग बॉस' के घर के बाहर भी उनकी दोस्ती कायम रही। दोनों को आखिरी बार सोनाली बेंद्रे के शो 'पति पत्नी और पंगा 2' में देखा गया था।