'एनोला होम्स' सीजन 3 की OTT रिलीज डेट का हुआ ऐलान
मनोरंजन
तैयार हो जाइए, क्योंकि 'एनोला होम्स' अपने तीसरे सीजन के साथ लौट रही है। यह सीरीज 1 जुलाई, 2026 से सिर्फ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
मिली बॉबी ब्राउन एक बार फिर चालाक युवा जासूस की भूमिका में दिखेंगी, जो और भी बड़े रहस्यों को सुलझाती और रोमांचक कारनामों में उलझती नजर आएंगी।
शरलॉक के अपहरण ने 'एनोला होम्स' की शादी को बिगाड़ दिया
इस बार कहानी में मोड़ तब आता है, जब एनोला लॉर्ड ट्यूक्सबरी (लुई पार्ट्रिज) के साथ अपनी शादी की तैयारी कर रही होती है। तभी उसके भाई शरलॉक (हेनरी कैविल) का अपहरण हो जाता है।
शरलॉक को बचाने की अपनी कोशिशों में एनोला को एक बड़े राष्ट्रीय षड्यंत्र का पता चलता है। अब उसे अपने अपनों को बचाने के लिए कई कठिन फैसले लेने होंगे।
इस सीजन का निर्देशन फिलिप बैरांतिनी ने किया है, जिसमें हेलेना बोनहम कार्टर भी अहम किरदार में नजर आएंगी।