LOADING...
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- पता नहीं उनके बिना कैसे कटेगी जिंदगी
धर्मेंद्र को याद कर भर आईं हेमा मालिनी की आंखें

धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- पता नहीं उनके बिना कैसे कटेगी जिंदगी

May 01, 2026
10:09 am

क्या है खबर?

दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान काफी भावुक नजर आईं। अपने पति और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए। हेमा ने बेहद भावुक होकर कहा कि वो धर्मेंद्र को हर पल याद करती हैं और उनके बिना अकेलापन महसूस करती हैं। अपने दिल का दर्द साझा करते हुए अभिनेत्री ने यहां तक कह दिया कि उन्हें नहीं पता कि वो उनके बिना खुद को कैसे संभालेंगी।

प्रदर्शनी

मुंबई में फिल्म प्रदर्शनी का उद्घाटन करने पहुंची थीं हेमा

हेमा हाल ही में मुंबई के नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में आयोजित 'लेंस एंड लीगेसी: बॉलीवुड इन फोकस नाम की एक प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं। इस प्रदर्शनी में धर्मेंद्र और आशा भोंसले को समर्पित दो विशेष श्रद्धांजलि दीवारें बनाई गई हैं। धर्मेंद्र की तस्वीरों और उनके सिनेमाई सफर को देख हेमा की आंखें नम हो गईं और उन्होंने साझा किया कि वे उन्हें कितना याद करती हैं और उनके बिना खुद को संभालना कितना मुश्किल है।

भावुक

"मैं खुशनसीब थी कि मुझे उनका साथ मिला"

कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों को संबोधित करते हुए हेमा ने कहा, "मैं वास्तव में भाग्यशाली थी कि मुझे उनका साथ मिला। मुझे उनकी बहुत याद आती है। अब वो यहां मुंबई में मेरे साथ नहीं हैं, इसलिए मुझे नहीं पता कि मैं अपनी पूरी जिंदगी उनके बिना कैसे तालमेल बिठा पाऊंगी।" उन्होंने न केवल भारतीय सिनेमा में उनके विशाल योगदान को याद किया, बल्कि उस इंसान को भी याद किया, जो वो कैमरे के पीछे यानी असल जिंदगी में थे।

Advertisement

श्रद्धांजलि

धर्मेंद्र को मिली विशेष श्रद्धांजलि पर बोलीं हेमा

हेमा ने कहा, "इस प्रदर्शनी का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत सार्थक और मायने रखता है। ये श्रद्धांजलि केवल फिल्म उद्योग में उनके योगदान की पहचान नहीं है, बल्कि ये उनके सफर, जुनून, समर्पण और दर्शकों के प्रति उनके अपार प्रेम के बारे में है। वह हमेशा कहा करते थे, 'फिल्म दिल से जुड़ने का एक जरिया है'। फिल्मों में काम करने और कैमरे के सामने रहने को लेकर वे हमेशा बहुत उत्साहित रहते थे।"

Advertisement

कमूक

90वें जन्मदिन से चंद दिनों पहले ही थम गईं 'ही-मैन' की सांसें

बॉलीवुड के 'ही-मैन' के रूप में मशहूर धर्मेंद्र ने दशकों तक एक ऐसी विरासत कायम की, जिसने अपने दमदार अभिनय और सादगी से करोड़ों लोगों के दिलों को जीता। एक्शन फिल्मों से लेकर कॉमेडी और भावुक ड्रामा तक, वो अपनी पीढ़ी के सबसे चहेते और प्रशंसित अभिनेताओं में से एक रहे। धर्मेंद का निधन 24 नवंबर 2025 को हुआ था, जो उनके 90वें जन्मदिन (8 दिसंबर) से महज कुछ ही दिन पहले था।

Advertisement