Page Loader
एल्विश यादव बने रियलिटी शो 'टेम्पटेशन आइलैंड' का हिस्सा, यूं जताई खुशी
'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' का हिस्सा बनेंगे एल्विश यादव (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@elvish_yadav)

एल्विश यादव बने रियलिटी शो 'टेम्पटेशन आइलैंड' का हिस्सा, यूं जताई खुशी

Oct 30, 2023
07:41 pm

क्या है खबर?

सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस OTT 2' के विजेता एल्विश यादव अब डेटिंग रियलिटी शो 'टेम्पटेशन आइलैंड' में हिस्सा लेने जा रहे हैं। इस खबर की पुष्टि खुद यूट्यूबर ने कर दी है। उन्होंने अपने ताजा व्लॉग में 'टेम्पटेशन आइलैंड' का हिस्सा बनने पर अपने उत्साह को साझा किया है। एल्विश ने कहा, "मैं 'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। यह शो जिस प्रकार का है, वह मुझे बहुत पसंद है।"

बयान 

बतौर सह-मेजबान हिस्सा लेंगे एल्विश 

एल्विश ने अपने प्रशंसकों को बताया कि वह शो के प्रतियोगी के रूप में नहीं, बल्कि एक सह-मेजबान के रूप में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा, "जब आप किसी रिश्ते में होते हैं तो कई बार आप यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आपके संबंध कितने मजबूत हैं और आप अपने साथी पर कितना भरोसा कर सकते हैं। यह शो इन सभी चीजों में आपकी मदद करता है। आप देख सकते हैं कि क्या आपका पार्टनर वाकई आपके लिए सही है।"

टेम्पटेशन आइलैंड 

मौनी रॉय करेंगी शो की मेजबानी 

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मौनी रॉय को 'टेम्पटेशन आइलैंड' के मुख्य होस्ट के रूप में चुना गया है। इसकी शूटिंग अलीबाग में शुरू हो चुकी है। मौनी के साथ करण कुंद्रा भी 'टेम्पटेशन आइलैंड' की मेजबानी करने वाले हैं। निया शर्मा बतौर वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी इस शो का हिस्सा बन सकती हैं। इस डेटिंग रियलिटी शो का प्रीमियर जियो सिनेमा पर होगा। हालांकि, अभी इसकी रिलीज तारीख सामने नहीं आई है।