Page Loader
कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में आएंगे एड शीरन, प्रोमो वीडियो जारी 
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का नया प्रोमो वीडिया जारी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@teddysphotos)

कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में आएंगे एड शीरन, प्रोमो वीडियो जारी 

May 15, 2024
12:27 pm

क्या है खबर?

कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्माकपिल शर्मा के नए शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। इस शो के अब तक सात एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं, जिनकी सफलता के बाद अब निर्माताओं ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। शो का 8वां एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि इस सप्ताह दुनियाभर में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले गायक एड शीरन नजर आएंगे।

प्रोमो

जानिए कब और कहां देख सकेंगे यह शो 

नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का नया प्रोमो वीडियो साझा किया है, जिसमें शीरन खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के इस एपिसोड को आप शनिवार (18 मई) को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। शीरन हॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक हैं। उन्हें 'शेप ऑफ यू', 'परफेक्ट', 'आई डोन्ट केयर', 'थिंकिंग आउट लाउड' जैसे गानों के लिए जाना जाता है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रोमो वीडियो