NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दुलकर सलमान की फिल्म 'हे सिनामिका' का पहला पोस्टर रिलीज
    अगली खबर
    दुलकर सलमान की फिल्म 'हे सिनामिका' का पहला पोस्टर रिलीज
    फिल्म ‘हे सिनामिका’ का पहला पोस्टर

    दुलकर सलमान की फिल्म 'हे सिनामिका' का पहला पोस्टर रिलीज

    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 21, 2021
    04:00 pm

    क्या है खबर?

    मलयालम फिल्मों के मशहूर अभिनेता दुलकर सलमान हाल ही में फिल्म 'कुरूप' में नजर आए थे, जिसमें एक बार फिर उन्होंने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

    उनकी आने वाली फिल्मों का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 'हे सिनामिका' दुलकर की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। अब इस फिल्म से दुलकर की पहली झलक सामने आ गई है। सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर वायरल हो रहा है।

    आइए पूरी खबर जानते हैं।

    घोषणा

    25 फरवरी को पर्दे पर आएगी फिल्म

    दुलकर ने तमिल फिल्म 'हे सिनामिका' का पोस्टर इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। पेश है 'हे सिनामिका' का सुपर कलरफुल फर्स्ट लुक।'

    दुलकर ने बताया कि फिल्म में उनके किरदार का नाम याजन है और यह जानकारी भी दी कि उनकी यह फिल्म सिनेमाघरों में 25 फरवरी, 2022 को रिलीज होने वाली है।

    फिल्म से दुलकर की पहली झलक अभिनेता राणा दग्गुबाती ने भी सोशल मीडिया पर साझा की है।

    फिल्म

    जानिए फिल्म 'हे सिनामिका' के बारे में

    फिल्म का निर्देशन वृंदा गोपाल कर रही हैं, जो एक जानी-मानी कोरियोग्राफर हैं। वह इस फिल्म से निर्देशन की दुनिया में कदम रख रही हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है।

    यह फिल्म जिओ स्टूडियोज के बैनर तले बन रही है। इस फिल्म का नाम मणिरत्नम और दुलकर सलमान की रोमांटिक फिल्म 'ओके कनमनी' के एक लोकप्रिय गीत से लिया गया है।

    फिल्म की घोषणा पिछले साल मार्च में हुई थी। इसके बाद चेन्नई में इसकी शूटिंग शुरू हुई थी।

    कहानी

    कुछ ऐसी होगी फिल्म की कहानी

    इस फिल्म की कहानी एक कपल के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें दुलकर और अदिति राव हैदरी ने पति-पत्नी की भूमिका निभाई है, जो पांच साल साथ रहने के बाद एक-दूसरे से अलग रहने का फैसला करते हैं। फिल्म में काजल अग्रवाल भी अहम भूमिका में हैं।

    यह फिल्म इसी साल फरवरी में आने वाली थी। फिर इसे जुलाई और नवंबर में रिलीज करने की बात हुई और अब फिल्म की रिलीज अगले साल फरवरी तक के लिए टल गई है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    फिल्म 'हे सिनामिका' के जरिए दुलकर सलमान, अदिति राव हैदरी और काजल अग्रवाल ने पहली बार साथ काम किया है। गीतकार मदन कार्की ने फिल्म की कहानी लिखी है। वह इससे पहले 'एंथिरन', '2.0' और 'बाहुबली' जैसी बड़ी फिल्मों के लिए डायलॉग लिख चुके हैं।

    फिल्में

    इन फिल्मों में भी नजर आएंगे दुलकर

    दुलकर मलयालम फिल्मों के बड़े अभिनेता हैं। वह बॉलीवुड फिल्म 'कारवां' व 'जोया फैक्टर' का भी हिस्सा रह चुके हैं और हिंदी पट्टी के ज्यादातर दर्शक उन्हें इन्हीं फिल्मों से जानते हैं।

    दुलकर जल्द ही निर्देशक आर बाल्की की फिल्म में सनी देओल के साथ नजर आएंगे। उन्हें मलयालम फिल्म 'सैल्यूट' में देखा जाएगा। इस फिल्म के प्रोडक्शन का काम भी दुलकर ही संभाल रहे हैं।

    वह इन दिनों 'युद्धम थो रसीना प्रेम कथा' की भी शूटिंग कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मलयालम सिनेमा
    दुलकर सलमान

    ताज़ा खबरें

    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव
    सामंथा रुथ प्रभु अब कथित बॉयफ्रेंड राज निदिमोरू के साथ रहेंगी, ढूंढ रहे घर  सामंथा रुथ प्रभु
    विराट कोहली द्वारा घरेलू टेस्ट मैचों में खेली गई कुछ यादगार पारियां विराट कोहली

    बॉलीवुड समाचार

    एक-दूजे के हुए अंकिता लोखंडे और विक्की जैन, देखिए शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया
    शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए विक्की-कैटरीना अमिताभ बच्चन
    क्या अपनी अगली फिल्म में पति-पत्नी बने हैं विक्की कौशल और सारा अली खान? सारा अली खान
    क्या फिल्म 'आशिकी 3' बनेगी? प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट ने कही यह बात राहुल रॉय

    मलयालम सिनेमा

    90 के दशक के चर्चित विलेन और लोकप्रिय मलयालम अभिनेता रिजाबावा का निधन मनोरंजन
    दिसंबर से फिल्म 'दृश्यम 2' की शूटिंग शुरू कर सकते हैं अजय देवगन बॉलीवुड समाचार
    मलयालम फिल्म 'जोसेफ' के हिंदी रीमेक में रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर बन सकते हैं सनी देओल बॉलीवुड समाचार
    रिलीज के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हुई दुलकर सलमान की फिल्म 'कुरूप' बॉलीवुड समाचार

    दुलकर सलमान

    #TheZoyaFactorReview: दुलकर सलमान ने किया इंप्रेस, जानिए कैसी है सोनम कपूर की फिल्म 'द ज़ोया फैक्टर' बॉलीवुड समाचार
    महिला पत्रकार ने दुलकर सलमान पर लगाया बॉडी शेमिंग का आरोप, अभिनेता ने मांगी माफी बॉलीवुड समाचार
    डायना पेंटी करने जा रही हैं मलयालम सिनेमा में डेब्यू, इस अभिनेता के साथ आएंगी नजर! बॉलीवुड समाचार
    आर बाल्की की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे दुलकर सलमान मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025