NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या आप जानते हैं? प्रतिष्ठित रॉयल अल्बर्ट हॉल में परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय थीं लता
    मनोरंजन

    क्या आप जानते हैं? प्रतिष्ठित रॉयल अल्बर्ट हॉल में परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय थीं लता

    क्या आप जानते हैं? प्रतिष्ठित रॉयल अल्बर्ट हॉल में परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय थीं लता
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Feb 07, 2022, 01:59 pm 1 मिनट में पढ़ें
    क्या आप जानते हैं? प्रतिष्ठित रॉयल अल्बर्ट हॉल में परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय थीं लता
    प्रतिष्ठित रॉयल अल्बर्ट हॉल में परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय थीं लता

    92 साल की उम्र में महान गायिका लता मंगेशकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। कोरोना वायरस की जटिलताओं के कारण रविवार को उनका निधन हुआ। राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार भी संपन्न हो गया है। लोग इस महान शख्सियत को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बहुत कम लोगों को पता होगा कि 1974 में लंदन के प्रतिष्ठित रॉयल अल्बर्ट हॉल में परफॉर्म करने वाली लता पहली भारतीय कलाकार थीं।

    इस प्रस्तुति को लेकर लता ने एक इंटरव्यू में किया था खुलासा

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लता को लंदन के प्रतिष्ठित रॉयल अल्बर्ट हॉल में लाइव परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय कलाकार होने का गौरव प्राप्त है। इस हॉल में उन्होंने अपने कुछ पंसदीदा गीतों को प्रस्तुत किया था। इस प्रस्तुति को लेकर लता ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था, "यह भारत के बाहर मेरा पहला संगीत कार्यक्रम है। मैं काफी नर्वस थी, लेकिन गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए मैं आभारी हूं।"

    दिलीप कुमार ने किया था इस संगीत कार्यक्रम का आयोजन

    यह संगीत कार्यक्रम दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की तरफ से आयोजित किया गया था, जिन्हें लता यूसुफ भाई कहकर संबोधित करती थीं। इस शो के दौरान उन्होंने किशोर कुमार और हेमंत कुमार जैसे अपने समकालीन कलाकारों के साथ काम करने के अनुभवों को साझा किया था। एसडी बर्मन और नौशाद जैसे दिग्गजों के साथ काम करने को लेकर भी उन्होंने यादें साझा की थीं। एसडी बर्मन को लता अपना गुरु भी मानती थीं।

    कार्यक्रम के दौरान दिलीप ने लता का कुछ ऐसा दिया था परिचय

    इस संगीत कार्यक्रम के दौरान दिलीप ने लता का परिचय कराते हुए कहा था, "जैसे फूलों की कोई तय सुगंध नहीं होती, जैसे बहते पानी या हवा की कोई सीमा नहीं होती और जैसे सूर्य की किरणों का कोई धार्मिक विभाजन नहीं होता। वैसे ही प्राकृतिक चमत्कार लता की आवाज है।" लता का परिचय होने बाद पूरा हॉल उनके स्वागत में तालियों की आवाज से गूंज उठा था। कार्यक्रम का आयोजन नेहरू स्मृति कोष की मदद से किया गया था।

    रॉयल अल्बर्ट हॉल में लता ने गाए थे ये सदाबहार गाने

    रॉयल अल्बर्ट हॉल में लता ने कई सदाबहार गाने गाए थे। चाहे 'मधुमती' फिल्म का गाना 'आजा रे परदेसी' हो या फिर 'पाकीजा' फिल्म का 'इन्हीं लोगों ने'; इन गानों को गाकर गायिका ने पूरी महफिल लूट ली थी। 'महल' फिल्म का प्रसिद्ध गाना 'आएगा आने वाला' पर भी उन्होंने अपनी प्रस्तुति दी थी। शो की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शो की रिकॉर्डिंग की एक लाख 33 हजार से अधिक प्रतियां बिकी थीं।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    रॉयल अल्बर्ट हॉल का उद्घाटन 1871 में महारानी विक्टोरिया ने अपने दिवंगत पति प्रिंस अल्बर्ट की स्मृति में किया था। यह ब्रिटेन का प्रमुख कॉन्सर्ट वेन्यू है, जिसमें विश्व के कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    लंदन
    सेलिब्रिटी की मौत
    दिलीप कुमार
    लता मंगेशकर

    ताज़ा खबरें

    साइनोसाइटिस (साइनस): जानिए नाक से जुड़ी इस बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय बीमारियों से बचाव
    स्किन केयर रुटीन में आयुर्वेदिक चीजों को करें शामिल, मिलेगा फायदा आयुर्वेद
    बगीचे को साफ रखने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 टिप्स गार्डनिंग टिप्स
    रोहित शर्मा का टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  रोहित शर्मा

    लंदन

    ललित मोदी ने रुचिर मोदी को घोषित किया अपना उत्तराधिकारी, जानें उनके बारे में ललित मोदी
    वोडाफोन भी करेगी कर्मचारियों की छंटनी, सैकड़ों लोग होंगे प्रभावित वोडाफोन-आइडिया
    ललित मोदी को दो सप्ताह में दो बार हुआ कोविड, एयर एंबुलेंस से लाए गए लंदन ललित मोदी
    लंदन के एयरपोर्ट पर यूरेनियम मिलने का मामला, पाकिस्तान ने किया कराची से संबंध का खंडन पाकिस्तान समाचार

    सेलिब्रिटी की मौत

    तेलुगू अभिनेता सुधीर वर्मा ने की आत्महत्या, इंडस्ट्री में शोक की लहर  दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'काइट्स' और 'बाजीराव मस्तानी' फिल्मों के गाने लिख चुके गीतकार नासिर फराज का निधन बॉलीवुड समाचार
    नेपाल विमान हादसे में  मशहूर गायिका नीरा छन्त्याल का निधन नेपाल
    'तारक मेहता' में काम कर चुके सुनील होलकर का निधन, लिवर की बीमारी से थे पीड़ित टेलीविजन मनोरंजन

    दिलीप कुमार

    #NewsBytesExplainer: हिंदी सिनेमा की शुरुआत कब और कैसे हुई? जानिए पूरा इतिहास बॉलीवुड समाचार
    दिलीप कुमार की 100वीं जयंती: सदाबहार फिल्में जिनके बिना मुश्किल है हिंदी सिनेमा की कल्पना बॉलीवुड समाचार
    दिलीप कुमार की 100वीं जयंती पर चुनिंदा सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी उनकी फिल्में बॉलीवुड समाचार
    कभी सैंडविच बेचा करते थे दिलीप कुमार, जानिए 'ट्रैजेडी किंग' से जुड़ी अनसुनी बातें मधुबाला

    लता मंगेशकर

    दिवंगत लता मंगेशकर को मिला सम्मान, '200 सर्वश्रेष्ठ गायकों' में शामिल हुआ नाम BTS
    कंगना ने लता से की अपनी तुलना, कहा- मैं भी पैसों के लिए कभी नहीं नाची कंगना रनौत
    बप्पी लहरी से लेकर केके तक, इस साल इन भारतीय संगीतकारों ने दुनिया को कहा अलविदा बप्पी लहरी
    अलविदा 2022: लता मंगेशकर से लेकर केके तक, इस साल मनोरंजन जगत ने खोए ये कलाकार बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023