NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'बिग बॉस OTT' की विजेता दिव्या अग्रवाल ने अपूर्व पडगांवकर से की सगाई, शेयर कीं तस्वीरें
    मनोरंजन

    'बिग बॉस OTT' की विजेता दिव्या अग्रवाल ने अपूर्व पडगांवकर से की सगाई, शेयर कीं तस्वीरें

    'बिग बॉस OTT' की विजेता दिव्या अग्रवाल ने अपूर्व पडगांवकर से की सगाई, शेयर कीं तस्वीरें
    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 06, 2022, 12:49 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'बिग बॉस OTT' की विजेता दिव्या अग्रवाल ने अपूर्व पडगांवकर से की सगाई, शेयर कीं तस्वीरें
    अपूर्व के साथ अपनी सगाई की अंगूठी दिखातीं दिव्या अग्रवाल

    'बिग बॉस OTT' की विजेता दिव्या अग्रवाल अपनी पेशेवर जिंदगी से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही हैं और अब उन्होंने अपने प्रशंसकों को एक तगड़ा सरप्राइज दिया है। दरअसल, दिव्या ने सगाई कर ली है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपने मंगेतर बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा कर दी हैं, जो लोगों के बीच चर्चा में हैं। आइए जानते हैं दिव्या ने अपने पोस्ट में क्या लिखा।

    "अब कभी अकेली नहीं चलूंगी"

    दिव्या ने तस्वीरें साझा कर लिखा, 'क्या मैं कभी मुस्कुराना बंद कर पाऊंगी? शायद नहीं। जीवन में और ज्यादा चमक आ गई और मुझे इस सफर को साझा करने के लिए एक सही व्यक्ति मिल गया। उसने मुझसे हमेशा के लिए वादा किया है। इस दिन से अब मैं कभी अकेला नहीं चलूंगी।' 4 दिसंबर को दिव्या का जन्मदिन था। उन्होंने अपने जन्मदिन की पार्टी में ही अपूर्व को अंगूठी पहनाई। इस दौरान दोनों ने रोमांटिक पोज भी दिए।

    देखिये दिव्या की सगाई की तस्वीरें

    Instagram post

    A post shared by divyaagarwal_official on December 6, 2022 at 12:15 pm IST

    कौन हैं अपूर्व?

    अपूर्व एक बिजनेसमैन हैं। उनके मुंबई में चार रेस्तरां हैं। अपूर्व इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहते हैं। यहां उनके हजारों फॉलोअर्स हैं। वह महिलाओं के लिए मास्टर क्लास भी आयोजित करते हैं, जिसमें वह खाना पकाने से लेकर पेंटिंग जैसी अन्य गतिविधियां सिखाते हैं।

    सितारों ने दी बधाई

    दिव्या और अपूर्व तस्वीरों में बेहद खुश दिख रहे हैं। सना मकबूल, आरती सिंह, अश्नूर कौर, पवित्रा पुनिया, शेफाली बग्गा, रक्षंदा खान, अक्षरा सिंह और शार्दुल पंडित जैसे कई सितारों ने उन्हें बधाई दी है। दिव्या के कुछ प्रशंसकों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं, वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'तुम कभी अकेली नहीं चली हो। तुमने बस इंसान बदले हैं।' दूसरे ने लिखा, 'पैसा खत्म रिलेशनशिप खत्म। इसके साथ भी कहां चलेगा?'

    वरुण सूद के साथ रिलेशनशिप में थीं दिव्या

    दिव्या ने इससे पहले लंबे समय तक अभिनेता वरुण सूद को डेट किया था। शादी की खबरें भी आने लगी थीं, लेकिन इस साल मार्च में उनका ब्रेकअप हो गया। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर वरुण संग अपने ब्रेकअप की जानकारी दी थी। उनका पोस्ट देख प्रशंसक हैरान रह गए थे। दिव्या ने बताया था कि वरुण के साथ उनके रिश्ते का कोई भविष्य नहीं है। उस समय भी दिव्या को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

    'बिग बॉस OTT' से चमके दिव्या के सितारे

    दिव्या एक अभिनेता, मॉडल और डांसर हैं। वह यूं तो कई रियलिटी शोज में भाग ले चुकी हैं, लेकिन 'बिग बॉस OTT' ने उन्हें खूब लोकप्रियता दिलाई। वह शो की विजेता बनकर उभरी थीं। इसके बाद दिव्या की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ था। दिव्या MTV के लोकप्रिय रियलिटी शो 'एस ऑफ स्पेस' के पहले सीजन का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। वेब सीरीज 'रागिनी MMS रिटर्न्स 2' से दिव्या ने अभिनय जगत में कदम रखा था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बिग बॉस OTT
    सेलिब्रिटी की शादी

    ताज़ा खबरें

    राखी सावंत पति आदिल खान के खिलाफ पहुंचीं पुलिस स्टेशन, दर्ज करवाई FIR राखी सावंत
    फ्री फायर मैक्स: 7 फरवरी के लिए कोड जारी, रिडीम कर पाएं फ्री गिफ्ट फ्री फायर मैक्स
    लेम्बोर्गिनी ने V12 इंजन के साथ पेश की इनवेंसिबल और ऑटेंटिका कारें, जानिए इनकी खासियत लेम्बोर्गिनी
    वैलेंटाइन डे के लिए 5 शानदार रोड ट्रिप, यादगार बन जाएगा दिन वैलेंटाइन डे

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    सिद्धार्थ मल्होत्रा कितने पढ़े लिखे हैं? उनके परिवार के बारे में भी जानिए बॉलीवुड समाचार
    अक्षय के पैरों के नीचे दिखा भारत का नक्शा तो लोगों ने किया ट्रोल, जानिए मामला अक्षय कुमार
    कियारा आडवाणी इतनी संपत्ति की हैं मालकिन, जानिए लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन कियारा आडवाणी
    कंगना रनौत की 'जासूसी करने वाली जोड़ी' पर तीखे बोल, कहा- घर में घुस के मारूंगी कंगना रनौत

    बिग बॉस OTT

    उर्फी ने किया चित्रा वाद्य पर केस, फिर पहुंचीं महिला आयोग; क्यों गरमाया हुआ है मामला? उर्फी जावेद
    उर्फी जावेद ने भाजपा नेता चित्रा वाघ पर फिर कसा तंज, कही ये बात उर्फी जावेद
    सगाई के लिए ट्रोलिंग पर बोलीं दिव्या अग्रवाल- लोग पुराने रिश्ते पर बात ना करें टेलीविजन मनोरंजन
    पूर्व गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल की सगाई के बाद वरुण सूद ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट सेलिब्रिटी गॉसिप

    सेलिब्रिटी की शादी

    कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 6 फरवरी को नहीं, इस दिन लेंगे सात फेरे कियारा आडवाणी
    सिद्धार्थ-कियारा की शादी के लिए मनीष मल्होत्रा ने तैयार की हैं 150 कस्टम ड्रेस कियारा आडवाणी
    सिद्धार्थ-कियारा, रणवीर-दीपिका और विराट-अनुष्का की शादी में क्या एक बात समान है?  कियारा आडवाणी
    सिद्धार्थ-कियारा की शादी इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज? कियारा आडवाणी

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023