दिव्या अग्रवाल ने तलाक की खबरों के बीच साझा किया शादी का वीडियो, हुआ वायरल
क्या है खबर?
अभिनेत्री और 'बिग बॉस OTT' के पहले सीजन की विजेता दिव्या अग्रवाल पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।
2022 में अपूर्व पडगांवकर से सगाई करने के बाद उन्होंने इसी साल फरवरी में पारंपरिक मराठी रीति-रिवाज से शादी की थी।
अफवाहों का बाजार गर्म है कि शादी के 4 महीने बाद दिव्या और अपूर्व तलाक लेने जा रहे हैं।
अब दिव्या ने तलाक की खबरों के बीच शादी का पहला वीडियो साझा किया है।
दिव्या
दिव्या ने खुद बनाई थी अपनी शादी की वरमाला
दिव्या ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का वीडियो साझा किया है, जिसमें वह कभी खुशी से झूमती नजर आ रही हैं तो कभी भावुक हो रही हैं।
दिव्या ने वीडियो में खुलासा किया कि उन्होंने अपनी शादी की वरमाला खुद अपने हाथों से बनाई थी।
दिव्या ने हाल ही में इंस्टाग्राम से अपूर्वा संग अपनी शादी की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं, जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा था कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
अपूर्व
कौन हैं अपूर्व?
दिव्या ने वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'नई शुरुआत के लिए...।'
अपूर्व एक बिजनेसमैन हैं। उनके मुंबई में चार रेस्तरां हैं। अपूर्व इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहते हैं। यहां उनके हजारों फॉलोअर्स हैं। वह महिलाओं के लिए मास्टर क्लास भी आयोजित करते हैं, जिसमें वह खाना पकाने से लेकर पेंटिंग जैसी अन्य गतिविधियां सिखाते हैं।
बता दें कि दिव्या MTV के लोकप्रिय रियलिटी शो 'एस ऑफ स्पेस' के पहले सीजन का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।