LOADING...
BTS पर बनेगी खास डॉक्युमेंटरी सीरीज, अगले साल होगी रिलीज
K-पॉप म्यूजिक ग्रुप BTS बनेगी खास डॉक्युमेंटरी सीरीज

BTS पर बनेगी खास डॉक्युमेंटरी सीरीज, अगले साल होगी रिलीज

Jul 12, 2022
01:56 pm

क्या है खबर?

K-पॉप म्यूजिक ग्रुप BTS इन दिनों अपने प्रशंसकों को लगातार हैरान कर रहे हैं। हाल ही में ग्रुप ने घोषणा की थी कि वे हर शनिवार को साथ में व्लॉग लेकर आएंगे। उनकी इस घोषणा से ग्रुप के प्रशंसक बेहद उत्साहित थे। अब प्रशंसकों के लिए एक और खुशखबरी आई है। डिज्नी ने BTS के साथ उन पर खास डॉक्युमेंटरी सीरीज बनाने का करार किया है। इसमें BTS के सदस्यों के साथ उनके कॉनसर्ट्स भी शामिल होंगे।

डील

डिज्नी और HYBE में हुआ करार

बीते सोमवार को द वॉल्ट डिज्नी कंपनी ने पुष्टि की कि उन्होंने BTS की एजेंसी HYBE के साथ करार किया है। इस करार के तहत डिज्नी BTS पर खास डॉक्युमेंटरी सीरीज बनाएगा और उनके कॉनसर्ट्स भी दिखाए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए 2013 में BTS के डेब्यू के बाद का ग्रुप का इतिहास दिखाया जाएगा। इस सीरीज का नाम 'BTS मॉन्युमेंट्स: बियॉन्ड द स्टार' है। यह सीरीज 2023 में रिलीज करने की योजना है।

अन्य कार्यक्रम

डॉक्युमेंटरी के अलावा ये कार्यक्रम दिखाए जाएंगे

ग्रुप पर डॉक्युमेंटरी के अलावा इस करार के तहत BTS का नवंबर 2021 में लॉस एंजेलिस में हुआ कॉन्सर्ट भी दिखाया जाएगा। कोविड महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद यह इस ग्रुप का पहला कॉनसर्ट था। इसके अलावा BTS सदस्य V और उनके दोस्तों पर आधारित एक रिएलिटी शो भी बनाया जाएगा। इस शो का नाम 'इन द सूप: फ्रेन्डकेशन' है। हाल ही में 'फ्रेन्डकेशन' का टीजर भी जारी किया गया था।

Advertisement

अलगाव

हाल ही में ग्रुप ने की अलग होने की घोषणा

पिछले महीने BTS ने ग्रुप से ब्रेक लेने की घोषणा की थी। उनका कहना था कि महामारी के दौरान बहुत कुछ बदल गया है और अब सभी सदस्य अपनी-अपनी प्रतिभा को विकसित करने पर ध्यान देना चाहते हैं। हालांकि, ग्रुप ने कहा था कि वे हमेशा के लिए अलग नहीं हो रहे हैं। वे फिर साथ आएंगे, लेकिन ऐसा कब होगा, यह कहना मुश्किल है। ग्रुप के इस फैसले से दुनियाभर के BTS प्रशंसक निराश हो गए थे।

Advertisement

परिचय

क्या है BTS?

BTS दक्षिण कोरियाई गायकों का बैंड है जिसकी शुरुआत 2013 में हुई थी। इस ग्रुप में सात सदस्य हैं- आरएम (26), जिन (28), सूगा (28), जे हॉप (27), जिमिन (25), वी (25), और जंगकूक (23) दुनियाभर में BTS की जबरदस्त दीवानगी है। आम लोग ही नहीं, कई सितारे भी इस बैंड के प्रशंसक हैं। BTS के प्रशंसकों को 'BTS आर्मी' कहा जाता है। ग्रुप के अलग होने के बाद भी आर्मी की दीवानगी जरा भी कम नहीं हुई है।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

दुनिया के संगीत जगत में कोरियाई पॉप कल्चर की अलग जगह है। इसे K-पॉप के नाम से जाना जाता है। इसका संगीत मूल से दक्षिण कोरियाई संगीत से आता है।

चर्चित गाने

BTS के इन गानों की है जबरदस्त दीवानगी

समूह का नया एलबम 'प्रूफ' 10 जून को रिलीज हुआ था। 'BTS आर्मी' को उनके इस एलबम का लंबे समय से इंतजार था। इस समूह के नाम 23 गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं। समूह के गाने रिलीज होते ही दुनिया भर में धूम मचाते हैं। BTS के 'डाइनामाइट', 'सेव मी', 'ऑन', 'डीएनए' और 'बटर' जैसे गानों की जबरदस्त दीवानगी है। 2021 में रिलीज हुआ गाना 'बटर' यूट्यूब पर 24 घंटे में सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाला गाना है।

Advertisement