निर्देशक मिलाप जावेरी की फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' को मिली नई रिलीज तारीख
क्या है खबर?
हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' के निर्देशक मिलाप जावेरी ने इसी साल अपनी अगली रोमांटिक फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' का ऐलान किया था। इसके जरिए निर्देशक इंद्र कुमार के बेटे, अमन इंद्र कुमार अपना डेब्यू करने वाले हैं। उनके साथ मुख्य किरदार में आकांक्षा शर्मा नजर आएंगी। यह एक रोमांटिक-ड्रामा है, जो प्यार, दर्द और संघर्ष को दिखाएगी। खबर है कि निर्माताओं ने रिलीज से 2 दिन पहले इसकी नई तारीख का ऐलान कर दिया है।
रिलीज
मई से खिसककर जुलाई में पहुंची फिल्म की रिलीज
मशहूर फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने बताया है कि निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर इसकी रिलीज तारीख 31 जुलाई, 2026 घोषित कर दी है। दरअसल, पहले फिल्म को 22 मई को रिलीज किया जाना था। अब तारीख आगे खिसकने से अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म 'चांद मेरा दिल' काे बड़ा फायदा मिलेगा, जो 22 मई को रिलीज हो रही है। बता दें, अमन और आकांक्षा अभिनीत इस फिल्म में परेश रावल भी अहम किरदार में नजर आएंगे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
INDRA KUMAR'S SON AMAN MAKES HIS ACTING DEBUT: 'TERA YAAR HOON MAIN' LOCKS 31 JULY 2026 RELEASE... #AmanIndraKumar – son of veteran director Indra Kumar – has been launched as the lead man in #TeraYaarHoonMain.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 19, 2026
The makers have officially announced the theatrical release date: 31… pic.twitter.com/pTHuXhpdfy