'मस्ती' निर्देशक की नई फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' का ऐलान, रिलीज तारीख से उठा पर्दा
क्या है खबर?
रितेश देशमुख की 'मस्ती' फ्रैंचाइजी का निर्देशन करने वाले मिलाप मिलन जावेरी अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसका ऐलान आधिकारिक तौर पर किया गया है। फिल्म का नाम 'तेरा यार हूं मैं' रखा गया है, जिसकी रिलीज तारीख भी जारी हो गई है। अमन इंद्र कुमार इसके जरिए अनिभय की दुनिया में कदम रख रहे हैं, जो 'धमाल' निर्देशक इंद्र कुमार के बेटे हैं। उनके साथ मुख्य भूमिका में आकांक्षा शर्मा होंगी। परेश रावल भी इसका हिस्सा हैं।
ऐलान
थिएटर रिलीज तारीख के साथ फिल्म का ऐलान किया गया
फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' का निर्माण बीना इंद्र कुमार, अजय मुर्डिया और मनीष सिंघल ने मिलकर किया है, जबकि सह-निर्माता शरद खन्ना ने किया है। निर्माताओं ने फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया है जिसमें अमन और आकांक्षा की पहली झलक दिखाई दे रही है। बैकग्राउंड में भावनात्मक गाने का इस्तेमाल किया गया है, जो संकेत देता है कि कहानी प्यार, दर्द और संघर्ष पर आधारित होगी। यह फिल्म 22 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
INDRA KUMAR'S SON AMAN MAKES HIS ACTING DEBUT: 'TERA YAAR HOON MAIN' LOCKS 22 MAY 2026 RELEASE... #AmanIndraKumar – son of veteran director #IndraKumar – has been launched as the lead man in #TeraYaarHoonMain.
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 19, 2026
The makers have officially announced the theatrical release date: 22… pic.twitter.com/cXWnUq7dNI