NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अक्षय कुमार की 'राम सेतु' का बनेगा सीक्वल? जानिए क्या बोले निर्देशक
    मनोरंजन

    अक्षय कुमार की 'राम सेतु' का बनेगा सीक्वल? जानिए क्या बोले निर्देशक

    अक्षय कुमार की 'राम सेतु' का बनेगा सीक्वल? जानिए क्या बोले निर्देशक
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Nov 17, 2022, 11:19 am 1 मिनट में पढ़ें
    अक्षय कुमार की 'राम सेतु' का बनेगा सीक्वल? जानिए क्या बोले निर्देशक
    क्या 'राम सेतु' का बनेगा सीक्वल? (तस्वीर: ट्विटर/@taran adarsh)

    अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। दिवाली रिलीज और अपने विषय के कारण फिल्म काफी चर्चा में रही थी। इस फिल्म में अक्षय ने एक आर्कियोलॉजिस्ट का किरदार निभाया था। फिल्म को जहां क्रिटिक्स ने पसंद नहीं किया वहीं दर्शकों की भी मिलजुली प्रतिक्रिया मिली। इधर, फिल्म के सीक्वल की भी चर्चा होने लगी है। जानिए इस बारे में फिल्म के निर्देशक अभिषेक शर्मा ने क्या कहा।

    यह फैसला निर्माता और अक्षय करेंगे- निर्देशक

    ई टाइम्स से बातचीत में अभिषेक ने कहा कि फिल्म के सीक्वल के बारे में बात करना अभी जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि निजी तौर पर उन्हें आर्यन का किरदार पसंद है, लेकिन सीक्वल के बारे में कोई भी फैसला निर्माता और अक्षय ही लेंगे। अभिषेक इसके पहले 'तेरे बिन लादेन' का निर्देशन कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने फिल्म का सीक्वल 'लादेन: डेड और अलाइव' बनाई थी। हालांकि, इसके सीक्वल को वह अपनी गलती मानते हैं।

    इस शर्त पर बनना चाहिए कोई भी सीक्वल

    अभिषेक का मानना है कि महामारी के बाद दर्शकों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। फिल्म का दूसरा भाग तभी बने, जब पहले भाग से बेहतर कहानी हो। अभिषेक ने कहा, "अगर आपके पास पहले भाग से बेहतर कहानी है, तो दूसरा भाग क्यों न बनाएं? राजू सर की 'लगे रहो मुन्नाभाई', 'मुन्नाभाई M.B.B.S. से बेहतर थी। उन्होंने किरदार को और बेहतर बनाया।" अभिषेक की 'सूरज पर मंगल भारी' कोरोना लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में लगने वाली पहली फिल्म थी।

    अमेजन प्राइम पर आएगी 'राम सेतु'

    फिल्म में अक्षय का किरदार राम सेतु को एक प्राकृतिक संरचना सिद्ध करने की जिम्मेदारी लेता है। हालांकि, उसकी खोज में उसे हर तथ्य राम सेतु और भगवान राम की ऐतिहासिक प्रामाणिकता सिद्ध करने वाले मिलते हैं। फिल्म में अक्षय के साथ जैकलीन फर्नांडिस, नुसरत भरुचा और अंगद बेदी भी दिखाई दिए थे। सिनेमाघरों के बाद फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिलहाल इसकी तारीख की घोषणा नहीं हुई है।

    'हेरा फेरी 3' की वजह से चर्चा में हैं अक्षय कुमार

    इन दिनों अक्षय 'हेरा फेरी 3' की वजह से चर्चा में हैं। अक्षय, परेश रावल और सुनील शेट्टी की यादगार फिल्म 'हेरा फेरी' के तीसरे भाग 'हेरा फेरी 3' का प्रशंसक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। प्रशंसक उस वक्त मायूस हो गए जब खबर आई कि अक्षय फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। चर्चाओं का बाजार गर्म होने के बाद खुद अक्षय ने भी इस खबर पर मुहर लगा दी। फिल्म में कार्तिक आर्यन की एंट्री हुई है।

    पोल
    आपको इन में कौन सी फिल्म OTT पर देखने का इंतजार है?
    राम सेतु
    66.12%
    थैंक गॉड
    33.88%
    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    यह भी पढ़िए:

    'राम सेतु' रिव्यू: वैज्ञानिकता और पौराणिकता के बीच उलझ गए निर्माता

    यह भी पढ़िए:

    'चित्रगुप्त' पर विवादों के बाद 'थैंक गॉड' में बदला गया अजय देवगन का नाम

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    अक्षय कुमार
    बॉलीवुड समाचार
    रामसेतु फिल्म

    ताज़ा खबरें

    वाशिंगटन सुंदर ने लगाया पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, अपने नाम किया ये रिकॉर्ड वाशिंगटन सुंदर
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: पहले टी-20 मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    पहला टी-20: न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम
    ईशान किशन पिछले 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नहीं लगा सके हैं कोई अर्धशतक ईशान किशन

    अक्षय कुमार

    सी शंकरन नायर की बायोपिक में अक्षय कुमार संग नहीं होगी कोई अभिनेत्री बॉलीवुड समाचार
    'सेल्फी' के बाद कतार में अक्षय कुमार की ये फिल्में, जानें कब हो सकती हैं रिलीज सेल्फी फिल्म
    अक्षय कुमार की 'सेल्फी' से पहले फिल्मस्टार पर बन चुकी हैं ये बॉलीवुड फिल्में शाहरुख खान
    अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया सबसे बड़ा इन्फ्लुएंसर, जताई इस बदलाव की उम्मीद नरेंद्र मोदी

    बॉलीवुड समाचार

    उर्वशी रौतेला ने फिल्म में तीन मिनट के गाने के लिए 2 करोड़ रुपये लिए- रिपोर्ट उर्वशी रौतेला
    बायकॉट ट्रेंड पर अनुराग ठाकुर बोले- कई बार जानकारी के बिना भी लोग कमेंट करते हैं अनुराग ठाकुर
    सुनील ग्रोवर की वेब सीरीज 'सनफ्लावर 2' का ऐलान, शुरू हुई शूटिंग  सुनील ग्रोवर
    नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया का अभिनेता की मां पर आरोप, बोलीं- मुझे खाना तक नहीं मिलता नवाजुद्दीन सिद्दीकी

    रामसेतु फिल्म

    'सर्कस' से दर्शक हुए निराश, इस साल त्यौहारों पर आईं अन्य फिल्मों का कैसा था प्रदर्शन? लाल सिंह चड्ढा
    'सर्कस' से 'राम सेतु' तक, इस हफ्ते OTT और सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में OTT प्लेटफॉर्म
    'राम सेतु' की OTT रिलीज की घोषणा, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म अक्षय कुमार
    अक्षय के हाथ से निकलीं 'आवारा पागल दीवाना 2' और 'वेलकम 3', निर्माता फिरोज नाडियाडवाला नाराज अक्षय कुमार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023