कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की 'कॉकटेल 2' में दोस्ती या प्यार? दिनेश विजान ने बताया सच
'कॉकटेल 2' का ट्रेलर रिलीज होते ही, फैंस के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या कृति सैनन और रश्मिका मंदाना के किरदारों के बीच कोई लेस्बियन रोमांस दिखाया जाएगा, लेकिन ट्रेलर लॉन्च के दौरान निर्माता दिनेश विजान ने इन अफवाहों को साफ तौर पर खारिज कर दिया।
उन्होंने कहा कि फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है। हालांकि, निदेशक होमी अदजानिया ने मजाकिया अंदाज में कहा कि काश वो कृति और रश्मिका के साथ लेस्बियन लव स्टोरी बना पाते।
आपको बता दें कि यह फिल्म 19 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
असलियत में भी गहरी है कृति-रश्मिका की दोस्ती
रश्मिका ने बताया कि उनकी और कृति की दोस्ती असल जिंदगी में जिम में शुरू हुई थी और समय के साथ यह और भी गहरी हो गई है।
कृति ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख होता है कि जब गहरी महिला दोस्ती को गलत तरीके से समझा जाता है। होमी ने तो सेट पर उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री को लेकर मजाक भी किया और अभिनेता शाहिद कपूर को 'थर्ड व्हील' बताया।
दिनेश ने अपनी बात साफ करते हुए कहा कि 'कॉकटेल 2' में असल में 2 लव स्टोरी दिखाई गई हैं, जो एक पुरानी और एक नई, इसमें कोई समलैंगिक रिश्ता नहीं है।