
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में आएंगे परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ, प्रोमो वीडियो आया सामने
क्या है खबर?
कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा के नए शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है।
इस शो के पहले एपिसोड में रणबीर कपूर मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर के साथ पहुंचे थे, वहीं इसके दूसरे एपिसोड में रोहित शर्मा और श्रेयर अय्यर दिखाई दिए।
शो के दो एपिसोड की सफलता के बाद अब OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का नया प्रोमो वीडिया साझा कर दिया है।
प्रोमो
'चमकीला' को लेकर चर्चा में हैं परिणीति और दिलजीत
परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के तीसरे एपिसोड के मेहमान होंगे, जिनकी झलक प्रोमो में साफ दिख रही है। इस दौरान निर्देशक इम्तियाज अली भी मौजूद रहेंगे।
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के इस एपिसोड को आप शनिवार को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
परणीति-दिलजीत इन दिनों फिल्म 'चमकीला' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज करने वाले हैं।
यह फिल्म 12 अप्रैल, 2024 को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Ab hoga music, comedy aur masti ka blast jab aayenge Chamkila ke star cast 🌟
— Netflix India (@NetflixIndia) April 8, 2024
Dekho #TheGreatIndianKapilShow Saturday 8pm sirf Netflix par ✨ pic.twitter.com/vc7ToPs1e1