NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या आप जानते हैं? सलमान और साजिद एक ही तारीख पर करने वाले थे शादी
    क्या आप जानते हैं? सलमान और साजिद एक ही तारीख पर करने वाले थे शादी
    मनोरंजन

    क्या आप जानते हैं? सलमान और साजिद एक ही तारीख पर करने वाले थे शादी

    लेखन नेहा शर्मा
    February 19, 2022 | 11:56 pm 1 मिनट में पढ़ें
    क्या आप जानते हैं? सलमान और साजिद एक ही तारीख पर करने वाले थे शादी
    सलमान खान और साजिद नाडियावडाना एक ही दिन करने वाले थे शादी

    बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान के बीच काफी अच्छी और पुरानी दोस्ती है। दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। दोनों के बीच बेहद खास बॉन्डिंग नजर आती है। क्या आप जानते हैं कि सलमान और सजिद ने एकसाथ शादी करने का फैसला किया था। सलमान के दिमाग में यह आइडिया आया था, लेकिन ऐन मौके पर उन्होंने पलटी मार दी। आइए आज हम आपको उनसे जुड़े इसी किस्से के बारे में बताते हैं।

    सलमान ने किया था साजिद से वादा

    सलमान और साजिद ने एक बार कभी शादी ना करने की कसम खाई थी। कपिल शर्मा के शो में साजिद ने यह बात स्वीकार भी की थी। उन्होंने बताया कि बाद में सलमान ने अपना फैसला बदल लिया और 1999 में उन्होंने साजिद से कहा कि चलो अब शादी कर लेते हैं। सलमान ने यह भी तय कर लिया था कि वह अपने अब्बा सलीम और अम्मी सलमा की शादी की सालगिरह यानी 18 नवंबर को ही शादी करेंगे।

    आखिरी पल में मुकर गए सलमान

    साजिद ने बताया कि उनके परिवार ने तो शादी फिक्स कर दी। शादी के कार्ड भी बंट गए, लेकिन शादी से पांच-छह दिन पहले सलमान मुकर गए। हालांकि साजिद शादी से इनकार नहीं कर सके। साजिद ने बताया कि जब सलमान उनकी शादी में आए तो पास आकर उनके कान में बोले कि अगर वह शादी से भागना चाहते हैं तो बाहर कार तैयार है। हालांकि, यह केवल सलमान का मजाक था। उन्होंने साजिद को शादी की मुबारकबाद दी थी।

    संगीता बिजलानी से तय हो गई थी सलमान की शादी

    1994 में सलमान और संगीता बिजलानी की भी शादी फिक्स हो गई थी। इनकी शादी के कार्ड भी छप गए थे। कहा जाता है कि शादी से पहले संगीता ने सलमान को चीट करते हुए पकड़ लिया था। संगीता को पता चला कि सलमान उन्हें धोखे में रखकर एक्ट्रेस सोमी अली से रोमांस कर रहे हैं। यह बात संगीता को इतनी बुरी लगी कि सब तैयारियां होने के बावजूद उन्होंने सलमान से होने जा रही अपनी शादी कैंसिल कर दी।

    इन फिल्मों के लिए साथ आ चुके हैं सलमान-साजिद

    1997 में आई सुपरहिट फिल्म 'जुड़वा' के लिए सलमान और साजिद पहली बार साथ आए थे। इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में एकसाथ काम किया। 2000 में आई फिल्म 'हर दिल जो प्यार करेगा' और 2004 में आई 'मुझसे शादी करोगी' में साजिद और सलमान साथ काम कर चुके हैं। 2014 में आई साजिद की हिट फिल्म 'किक' के हीरो भी सलमान ही थे। साजिद की फिल्म 'जुड़वा 2' में भी सलमान ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    सलमान हमेशा से साजिद के करीबी रहे हैं। दोनों का रिश्ता महज फिल्मों तक सीमित नहीं है। उनका रिश्ता असल में काफी गहरा है। यहां तक कि साजिद की पत्नी वारदा और उनके बच्चे भी सलमान के परिवार के काफी करीब हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान
    साजिद नाडियाडवाला

    बॉलीवुड समाचार

    'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज से पहले विवेक अग्निहोत्री ने डिएक्टिवेट किया अपना ट्विटर अकाउंट ट्विटर
    दुलकर सलमान का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, अभिनेता ने शेयर की जानकारी इंस्टाग्राम
    शादी के बंधन में बंधे फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर, सामने आई तस्वीरें मुंबई
    18 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करेंगी 'गर्व' फेम आकांक्षा मल्होत्रा मनोरंजन

    सलमान खान

    सलमान की 'कभी ईद कभी दिवाली' में नजर आएंगी राखी सावंत राखी सावंत
    ऐन मौके पर आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से बाहर हुए सलमान बॉलीवुड समाचार
    सलमान के शो 'बिग बॉस 15' के सेट पर लगी आग, कोई हताहत नहीं बिग बॉस
    वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ देखें ये फिल्में बॉलीवुड समाचार

    साजिद नाडियाडवाला

    सलमान की 'कभी ईद कभी दीवाली' अगले साल ईद को होगी रिलीज सलमान खान
    डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की फिल्म 'तड़प' बॉलीवुड समाचार
    सलमान की 'कभी ईद कभी दीवाली' का हिस्सा नहीं हैं आयुष शर्मा सलमान खान
    पहली बार पर्दे पर साथ दिख सकते हैं वरुण धवन और जान्हवी कपूर बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023