क्या तृषा कृष्णन के हाथ का टैटू बना थलापति विजय का सौभाग्य? तस्वीर हो रही वायरल
क्या है खबर?
थलापति विजय और तृषा कृष्णन पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वैसे तो दोनों की दोस्ती जगजाहिर है, लेकिन ऐसी अटकलें हैं कि दोनों एक-दूसरे के साथ कथित रिश्ते में हैं। खैर इन अटकलों पर विजय या तृषा ने कोई जवाब नहीं दिया है। इस बीच, सोशल मीडिया पर तृषा के हाथ में बने एक टैटू की तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसे लोगों ने विजय का सौभाग्य बताना शुरू कर दिया है।
तस्वीर
तृषा ने हाथ पर बनवाया है 'क्रॉस' का टैटू
चेन्नई में हुए विजय के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में, तृषा भी अपने दोस्त की सफलता का जश्न मनाने पहुंची थीं। हालांकि, समारोह से पहले तृषा ने पैपराजी और अपने फैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों ने लोगों की नजरें उनके हाथ में बने 'क्रॉस' वाले टैटू पर टिका दीं। लोगों का कहना है कि यह सौभाग्य का प्रतीक है और शायद इसने ही विजय को तमिलनाडु चुनावों में शानदार जीत दिलाई होगी।
इत्तेफाक
कुछ लोगों ने माना सिर्फ इत्तेफाक
हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि यह महज एक इत्तेफाक है। दोनों की केमिस्ट्री सिर्फ फिल्मी स्क्रीन पर हिट नहीं है, बल्कि असल जिंदगी में वह एक-दूसरे के लिए लकी हैं। लोग अभिनेत्री का विजय के समारोह में शामिल होना उनके पुराने दोस्त और सह-कलाकार के प्रति सम्मान का प्रतीक मान रहे हैं। बता दें, विजय और तृषा ने 'थिरुपाची' (2005), 'आथी' (2006) और 'कुरुवी' (2008) और 'लियो' (2023) जैसी फिल्माें में साथ काम किया है।