तृषा कृष्णन ने ट्रोलर्स की बोलती बंदी की, एक लाइन में दे डाला करारा जवाब
क्या है खबर?
सुपरस्टार और TVK प्रमुख थलापति विजय ने 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए समारोह का हिस्सा उनकी करीबी दोस्त तृषा कृष्णन भी बनीं। उनकी मौजूदगी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई और कई तस्वीरें व वीडियो सामने आए। इस दौरान उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया। अब तृषा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए यूजर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
पोस्ट
तृषा कृष्णन ने साझा की तस्वीरें
तृषा ने अपने इंस्टाग्राम पर साड़ी में कुछ तस्वीरें साझा कीं हैं, जो विजय के शपथ समारोह के दौरान की हैं। इन तस्वीरों में उन्हें नीले रंग की कांजीवरम साड़ी में देखा जा सकता है। बालों में फूलों का गजरा लगाए वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन दिया, 'प्यार हमेशा बुलंद होता है।' उनके कैप्शन में लिखी गई एक लाइन को ट्रोलर्स के लिए करारा जवाब माना जा रहा है।
प्रतिक्रिया
तृषा की पोस्ट पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
अभिनेत्री की तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा, 'मुख्यमंत्री विजय और आप देश के सबसे ज्यादा प्यारे सेलेब्स में हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'ये लव कुछ ज्यादा ही लाउडर नहीं हो गया तृषा मैम।' बता दें, विजय के शपथ समारोह में उनकी पत्नी और दोनों बच्चे उपस्थित नहीं रहे। ऐसे में तृषा के समारोह में आने से उन चर्चाओं ने फिर जोर पकड़ लिया है, जिनमें उनके कथित रिश्ते को लेकर लंबे समय से अटकलें लग रही हैं।