NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या अर्सलान ने सुजैन के साथ अपने रिलेशनशिप को किया ऑफिशियल?
    मनोरंजन

    क्या अर्सलान ने सुजैन के साथ अपने रिलेशनशिप को किया ऑफिशियल?

    क्या अर्सलान ने सुजैन के साथ अपने रिलेशनशिप को किया ऑफिशियल?
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Dec 19, 2021, 09:52 pm 1 मिनट में पढ़ें
    क्या अर्सलान ने सुजैन के साथ अपने रिलेशनशिप को किया ऑफिशियल?
    अर्सलान गोनी के साथ सुजैन खान

    काफी समय से अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान अपनी प्रेम कहानी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसी चर्चा है कि वह टीवी अभिनेता अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। हालांकि, कुछ दिन पहले ही अर्सलान ने सुजैन से अफेयर की खबरों को नकारा था। आज अर्सलान ने सुजैन के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कुछ ऐसी प्रतिक्रिया दी है कि दोनों के रिलेशनशिप पर फिर गॉसिप होने लगी है।

    अर्सलान ने सुजैन के पोस्ट पर लिखा- आई लव यू

    कहावतों में भी कहा गया है कि लाख छुपाने से प्यार नहीं छिपता। अर्सलान और सुजैन की सोशल मीडिया पर बॉन्डिंग ही ऐसी है कि दोनों के साथ होने का संकेत मिल चुका है। दरअसल, अर्सलान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इसी मौके पर उनके लिए सुजैन ने एक प्यार भरा पोस्ट लिखा है। इस इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अर्सलान ने लिखा, 'आई लव यू।' साथ ही उन्होंने लिखा, 'बहुत-बहुत धन्यवद। आप बस अद्भुत हैं।'

    अर्सलान के जन्मदिन पर सुजैन ने लिखा प्यार भरा संदेश

    अर्सलान के इस प्रतिक्रिया के बाद लोग चर्चा कर रहे हैं कि दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। सुजैन ने अर्सलान को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपने पोस्ट में लिखा, 'मैं आपके लिए एक ऐसी दुनिया की कामना करती हूं, जिसके आप योग्य हैं। आपके चेहरे पर मुस्कान और आपके आसपास प्यार बरकरार रहे। आप सबसे खूबसूरत ऊर्जा हैं, जिसे मैंने अब तक महसूस किया है।' इस पोस्ट पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

    अर्सलान के साथ सुजैन ने शेयर की अपनी तस्वीर

    इतना ही नहीं, सुजैन ने अपने पोस्ट में अर्सलान के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है। इसमें वह अर्सलान के साथ मुस्कुराती हुई नजर आई हैं। इन दोनों को कई बार एक साथ समय बिताते हुए देखा गया है। हाल में दोनों छुट्टियां बिताने के लिए गोवा गए हुए थे। सुजैन और अर्सलान के अफेयर की अफवाहों को बल तब मिला, जब अक्टूबर में अर्सलान सुजैन की जन्मदिन की पार्टी में गोवा में मौजूद थे।

    2013 में टूट गया था ऋतिक और सुजैन का रिश्ता

    20 दिसंबर, 2000 को ऋतिक और सुजैन शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के छह साल बाद 2006 में ऋहान और 2008 में ऋदान का जन्म हुआ। 13 दिसंबर, 2013 को ऋतिक और सुजैन ने अपना 13 साल का रिश्ता खत्म कर दिया था।

    15 साल पहले मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर आए थे अर्सलान

    अर्सलान ने ग्लैमर की दुनिया में अपना करियर बनाने के लिए 15 साल पहले जम्मू-कश्मीर से मुंबई की ओर रुख किया था। शॉर्ट फिल्म 'मिस्ट्री मैन' से उनके करियर ने रफ्तार पकड़ी थी। इसके तुंरत बाद ही उन्हें बॉलीवुड में फिल्म 'जिया और जिया' में काम करने का मौका मिला। इसमें अर्सलान के साथ अभिनेत्री कल्कि और ऋचा चड्ढा नजर आई थीं। उन्हें एकता कपूर की वेब सीरीज 'मैं हीरो बोल रहा हूं' में भी देखा गया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    इंस्टाग्राम
    बॉलीवुड समाचार
    सुजैन खान

    ताज़ा खबरें

    राखी सावंत की मां का निधन, लंबे समय तक लड़ी कैंसर से लड़ाई कैंसर
    नासा का 'मेगा मून रॉकेट' क्रू मिशन के लिए तैयार, परफॉरमेंस के सभी टेस्ट किए पास नासा
    चीन पर नजर रखने के साथ भारत कर रहा परमाणु शस्त्रागार का आधुनिकीकरण- रिपोर्ट चीन समाचार
    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' में एंट्री, ली जान्हवी कपूर की जगह सारा अली खान

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    उर्वशी रौतेला ने फिल्म में तीन मिनट के गाने के लिए 2 करोड़ रुपये लिए- रिपोर्ट उर्वशी रौतेला
    नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया का अभिनेता की मां पर आरोप, बोलीं- मुझे खाना तक नहीं मिलता नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    जन्मदिन विशेष: "पंजाब की कैटरीना" शहनाज गिल ने यूं जीता फैंस का दिल, खूब देखे उतार-चढ़ाव शहनाज गिल
    परिणीति चोपड़ा 'आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड' से हुईं सम्मानित, साझा किया पोस्ट परिणीति चोपड़ा

    इंस्टाग्राम

    डोनाल्ड ट्रंप की फेसबुक और इंस्टाग्राम पर होगी वापसी, अकाउंट्स बहाल करेगी मेटा डोनाल्ड ट्रंप
    दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम जल्द बनने वाले हैं माता-पिता, खास तस्वीर के साथ दी खबर टेलीविजन मनोरंजन
    मेटा पेश करेगी नया फीचर, एक साथ बदल सकेंगे फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप की सेटिंग्स मेटा
    इंस्टाग्राम ने पेश किया क्वाइट मोड, जानें क्यों है खास सोशल मीडिया

    बॉलीवुड समाचार

    कंगना रनौत ने फिर दी बॉलीवुड को नसीहत, धमकाते हुए बोलीं- राजनीति से दूर रहो कंगना रनौत
    सलमान खान ने साइन की पैन इंडिया फिल्म, इस बड़े प्रोडक्शन हाउस से मिलाया हाथ! सलमान खान
    राधिका मदान ने किया नई फिल्म 'रूमी की शराफत' का ऐलान, मिला दिनेश विजान का साथ राधिका मदान
    'पठान' से पहले शाहरुख की इन फिल्मों ने किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    सुजैन खान

    क्या अर्सलान गोनी से जल्द शादी रचाएंगी ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन खान? सेलिब्रिटी गॉसिप
    पूजा बेदी ने लगाई ऋतिक-सबा और सुजैन-अर्सलान के रिश्ते पर मुहर बॉलीवुड समाचार
    क्या अभिनेत्री सबा आजाद को डेट कर रहे हैं ऋतिक रोशन? सेलिब्रिटी गॉसिप
    कोरोना पॉजिटिव मिली खुशी कपूर, होम क्वारंटाइन में जाह्नवी और बोनी बोनी कपूर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023