NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अर्सलान गोनी ने ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन से अफेयर की खबरों को नकारा
    मनोरंजन

    अर्सलान गोनी ने ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन से अफेयर की खबरों को नकारा

    अर्सलान गोनी ने ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन से अफेयर की खबरों को नकारा
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Dec 05, 2021, 09:55 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अर्सलान गोनी ने ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन से अफेयर की खबरों को नकारा
    अर्सलान ने सुजैन से अफेयर को लेकर क्या कहा?

    बॉलीवुड के गलियारों में प्रेम कहानियों के किस्सों को बहुत चाव से पढ़ा जाता है। दिग्गज अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान भी अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। कुछ महीने पहले खबर आई थी कि वह टीवी अभिनेता अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। अब खुद अर्सलान ने सुजैन को डेट करने की खबरों को खारिज कर दिया है।

    अर्सलान ने सुजैन को अच्छा दोस्त बताया

    टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए अर्सलान ने सुजैन को अपना अच्छा दोस्त बताया है। उन्होंने साफ तौर पर उनसे किसी प्रकार के रिलेशनशिप होने की अटकलों को नकार दिया है। इन दोनों को कई बार एक साथ समय बिताते हुए देखा गया है। इस सप्ताह की शुरुआत में दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। कहा जाता है कि दोनों छुट्टियां बिताने के लिए गोवा गए हुए थे।

    अफेयर की अटकलों को लेकर अर्सलान ने क्या कहा?

    सुजैन और अर्सलान के अफेयर की अफवाहों को बल तब मिला, जब अक्टूबर में अर्सलान सुजैन की जन्मदिन की पार्टी में गोवा में मौजूद थे। अर्सलान ने कहा, "सोशल मीडिया का मजाक तो आम बात है। यह दोस्तों के साथ बस एक बर्थडे पार्टी था। हर कोई अपने दोस्तों के जन्मदिन की पार्टियों में शामिल हो सकता है ना? लोग हमेशा अटकलें लगाते हैं और हम जानते हैं कि इससे कैसे निपटना है।"

    कॉमन फ्रेंड के घर पर हुई थी दोनों की मुलाकात

    अर्सलान ने आगे कहा, "सुजैन मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं। मैं उनसे एक कॉमन फ्रेंड के घर पर मिला था। हम अन्य दोस्तों के साथ एक साथ घूमते हैं। वह बहुत अच्छी इंसान हैं।" सोशल मीडिया पर अक्सर सुजैन अर्सलान के पोस्ट पर कमेंट करती रहती हैं। इससे दोनों की बॉन्डिंग साफ झलकती है। कहा जाता है कि ऋतिक से तलाक के बाद सुजैन के जीवन के खालीपन को भरने की कोशिश में अर्सलान लगे हैं।

    2013 में टूट गया था ऋतिक और सुजैन का रिश्ता

    20 दिसंबर, 2000 को ऋतिक और सुजैन शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के छह साल बाद 2006 में ऋहान और 2008 में ऋदान का जन्म हुआ। 13 दिसंबर, 2013 को ऋतिक और सुजैन ने अपना 13 साल का रिश्ता खत्म कर दिया था।

    15 साल पहले मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर आए थे अर्सलान

    अर्सलान ने ग्लैमर की दुनिया में अपना करियर बनाने के लिए 15 साल पहले जम्मू-कश्मीर से मुंबई की ओर रुख किया था। शॉर्ट फिल्म 'मिस्ट्री मैन' से उनके करियर ने रफ्तार पकड़ी थी। इसके तुंरत बाद ही उन्हें बॉलीवुड में फिल्म 'जिया और जिया' में काम करने का मौका मिला। इसमें अर्सलान के साथ अभिनेत्री कल्कि और ऋचा चड्ढा नजर आई थीं। उन्हें एकता कपूर की वेब सीरीज 'मैं हीरो बोल रहा हूं' में भी देखा गया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    सुजैन खान
    ऋतिक रोशन

    ताज़ा खबरें

    गोवा: स्कूल में बच्चों को डांटना या उचित सजा देना अपराध नहीं- बॉम्बे हाई कोर्ट बॉम्बे हाई कोर्ट
    ऐपल आईफोन की बिक्री में आई कमी, आईपैड की बिक्री 28 प्रतिशत बढ़ी ऐपल
    काजोल की फिल्म 'सलाम वेंकी' इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी, जानिए कब देखें काजोल
    कॉलेजियम की सिफारिश पर जल्द 5 सुप्रीम कोर्ट जजों की नियुक्ति करेगी केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    अनुराग कश्यप ने याद किया अपना संघर्ष, बोले- पत्नी ने घर से निकाल दिया था अनुराग कश्यप
    इलियाना डिक्रूज हैं अस्पताल में भर्ती, दी अपने स्वास्थ्य की जानकारी इलियाना डी क्रूज़
    रजनीकांत की इजाजत के बिना नहीं इस्तेमाल कर सकते उनकी तस्वीर या आवाज, जारी किया नोटिस रजनीकांत
    शहनाज गिल को मिला निखिल आडवाणी का अगला प्रोजेक्ट, महिला प्रधान होगी फिल्म शहनाज गिल

    बॉलीवुड समाचार

    दुलकर सलमान की फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' का पोस्टर जारी, इस दिन होगी रिलीज दुलकर सलमान
    ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत: हिमाचल से लंदन तक, प्यार की शुद्धता दिखाती है फिल्म अलाया एफ
    नयनतारा भी हुईं थीं कास्टिंग काउच का शिकार, निर्माता ने की थी "समझौते" की मांग नयनतारा
    '3 इडियट्स' के बाद आमिर, शरमन और माधवन एक बार फिर साथ दिखे, वीडियो वायरल आमिर खान

    सुजैन खान

    क्या अर्सलान गोनी से जल्द शादी रचाएंगी ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन खान? सेलिब्रिटी गॉसिप
    पूजा बेदी ने लगाई ऋतिक-सबा और सुजैन-अर्सलान के रिश्ते पर मुहर बॉलीवुड समाचार
    क्या अभिनेत्री सबा आजाद को डेट कर रहे हैं ऋतिक रोशन? सेलिब्रिटी गॉसिप
    कोरोना पॉजिटिव मिली खुशी कपूर, होम क्वारंटाइन में जाह्नवी और बोनी बोनी कपूर

    ऋतिक रोशन

    सिद्धार्थ आनंद की अगली पैन इंडिया फिल्म में प्रभास के बाद ऋतिक की एंट्री! प्रभास
    एसएस राजामौली ने ऋतिक पर किए कमेंट पर दी सफाई, सालों बाद मानी गलती एसएस राजामौली
    ऋतिक रोशन असली लड़ाकू विमानों के साथ कर रहे हैं शूटिंग, खुद किया खुलासा  बॉलीवुड समाचार
    ऋतिक रोशन को कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, साझा की तस्वीरें बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023