LOADING...
'धुरंधर: द रिवेंज' नेटफ्लिक्स पर नहीं आएगी? पोस्टर ने OTT रिलीज पर दिया संकेत
'धुरंधर 2' की OTT रिलीज पर मिला बड़ा संकेत

'धुरंधर: द रिवेंज' नेटफ्लिक्स पर नहीं आएगी? पोस्टर ने OTT रिलीज पर दिया संकेत

Feb 03, 2026
02:59 pm

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' इस वक्त नेटफ्लिक्स पर तहलका मचा रही है। दिसंबर, 2025 को दुनियाभर में रिलीज हुई इस फिल्म का प्रीमियर 8 हफ्ते बाद OTT प्लेटफॉर्म पर किया गया है, जो नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। 3 फरवरी को निर्माताओं ने इसकी दूसरी कड़ी 'धुरंधर: द रिवेंज' का पोस्टर और टीजर जारी किया, जिसने लोगों को उत्साहित कर दिया है। हालांकि, पोस्टर में सीक्वल की OTT रिलीज को लेकर बड़ा संकेत मिल गया है।

पोस्टर

खूंखार अवतार में दिखे रणवीर सिंह, OTT रिलीज पर भी मिला संकेत

'धुरंधर: द रिवेंज' के पोस्टर में निर्माताओं ने ऐसा संकेत दिया है, जिससे साफ हो गया है कि सीक्वल की OTT रिलीज का नया ठिकाना कहां होगा। पोस्टर में रणवीर का खून से सना हुआ खूंखार लुक दिखाई दे रहा है। कोने में जियो हॉटस्टार को लोगो है। सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि सीक्वल नेटफ्लिक्स पर नहीं, बल्कि जियो हॉटस्टार की झोली में जा गिरा है। हालांकि, इस पर मोहर निर्माताओं की पुष्टि के बाद ही लगेगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर

Advertisement

रिलीज

19 मार्च को फिर तहलका मचाने आ रहे हैं रणवीर सिंह

'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर भी रिलीज हो चुका है जिसे लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। लोगों का कहना है कि निर्माताओं ने टीजर के नाम पर उन्हें चूना लगा दिया। दरअसल, 'धुरंधर' वाली तरकीब सीक्वल के टीजर में भी अपनाई गई है। इसमें न तो बड़े साहब का जिक्र है, न ल्यारी शहर की नई सियासत और अन्य किरदारों पर कोई संकेत दिया गया है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए टीजर

Advertisement