'धुरंधर: द रिवेंज' का दमदार टीजर जारी, पहले से ज्यादा खतरनाक दिखे रणवीर सिंह
क्या है खबर?
आदित्य धर द्वारा निर्देशित 'धुरंधर' ने दुनियाभर में तहलका मचाया। फिल्म को मिली भारी सफलता के बाद इसके सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। लोगों का इंतजार खत्म करते हुए निर्माताओं ने दूसरी कड़ी का टीजर जारी कर दिया है। रणवीर सिंह ज्यादा दमदार और खूंखार अंदाज के साथ लौटे हैं। अब वह पाकिस्तान से बदला लेने के लिए तैयार हैं। 'धुरंधर: द रिवेंज' के टीजर ने लोगों का उत्साह भरपूर बढ़ा दिया है।
टीजर
'धुरंधर: द रिवेंज' में रणवीर सिंह के साथ इन सितारों की वापसी
'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर 1 मिनट 12 सेकंड लंबा है जिसकी शुरुआत रणवीर से होती है जो बदला लेने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। इस बार भी टीजर में कहानी रिवील नहीं हुई है, बल्कि पहली किस्त के दृश्यों का इस्तेमाल किया गया है। संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन अपने-अपने किरदार में वापसी करेंगे। फिल्म 19 मार्च को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर
Yeh Naya Hindustan hai Yeh ghar mein ghusega bhi Aur maarega bhi
— T-Series (@TSeries) February 3, 2026
Dhurandhar: The Revenge
Teaser Out Now#DhurandharTheRevenge Releasing In Cinemas Worldwide on 19th March 2026 in Hindi, Telugu, Tamil, Kannada & Malayalam@RanveerOfficial #AkshayeKhanna @duttsanjay… pic.twitter.com/kq7cLdolpG