नेटफ्लिक्स पर 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख डाली रणवीर सिंह की 'धुरंधर', रचा इतिहास
क्या है खबर?
OTT की दुनिया में इन दिनों सिर्फ एक ही नाम की गूंज सुनाई दे रही है और वो है 'धुरंधर'। रणवीर सिंह अभिनीत इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही ऐसा गदर मचाया है कि बड़े-बड़े दिग्गजों के पसीने छूट गए हैं। महज 31 दिनों के भीतर इस फिल्म ने 2 करोड़ 20 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर कर एक ऐसा ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित कर दिया है, जिसे तोड़ना अब नामुमकिन सा लग रहा है।
रिकॉर्ड
नेटफ्लिक्स पर छाई 'धुरंधर'
'धुरंधर' नेटफ्लिक्स पर अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई-थ्रिलर ने व्यूअरशिप के मामले में रणबीर कपूर की 'एनिमल' और शाहरुख खान की 'जवान' जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर आई इस फिल्म ने महज 31 दिनों के भीतर 2.2 करोड़ व्यूज का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है और 'धुरंधर 2' के लिए तगड़ा माहौल बना लिया है।
कीर्तिमान
वैश्विक स्तर पर चमकी 'धुरंधर'
ये फिल्म न केवल पिछले 1 साल में नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म बन गई है, बल्कि साल 2026 में सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला भारतीय टाइटल भी बन चुकी है। 'धुरंधर' लगातार 5 हफ्तों से नेटफ्लिक्स की टॉप-10 सूची में अपनी जगह बनाए हुए है। वैश्विक स्तर पर गैर अंग्रेजी फिल्मों की श्रेणी में ये फिल्म दुनिया की नौवीं सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है।