राम गोपाल वर्मा की चेतावनी, बोले- साउथ के साम्राज्य को जड़ से उखाड़ फेंकेगी 'धुरंधर 2'
क्या है खबर?
दिग्गज फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उनका दावा है कि ये फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए एक उल्कापिंड साबित होगी, जो दक्षिण भारतीय मसाला फिल्मों के वर्चस्व वाले 'डायनासोर युग' को हमेशा के लिए खत्म कर देगी। उन्होंने भविष्यवाणी की है कि यदि ये फिल्म 2,000 करोड़ का आंकड़ा छू लेती है तो ये पैन-इंडिया साउथ फिल्मों के मौजूदा दबदबे को जड़ से उखाड़ फेंकेगी।
दावा
सीक्वल बदलेगा भारतीय सिनेमा का इतिहास- निर्देशक
वर्मा का दावा है कि ये फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए एक उल्कापिंड साबित होगी, जो दक्षिण भारतीय मसाला फिल्मों के वर्चस्व वाले 'डायनासोर युग' को हमेशा के लिए खत्म कर देगी। फिल्म की तारीफ कर रहे वर्मा ने भविष्यवाणी की है कि अ्रगर ये फिल्म दुनियाभर में 1,500 से 2,000 करोड़ रुपये की कमाई करती है तो ये भारतीय सिनेमा के इतिहास को फिर से लिख देगी और साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के वर्चस्व को जड़ से उखाड़ फेंकेगी।
तंज
"साउथ की एक्शन फिल्में पुराने ढर्रे पर"
वर्मा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि दक्षिण की कई एक्शन फिल्में अब भी कहानी कहने के 'पुराने ढर्रे' और केवल भव्यता के इर्द-गिर्द सिमटी हुई हैं। वर्मा के अनुसार, इस सीक्वल के पास सबसे बड़ा फायदा यह है कि दर्शकों का इसके किरदारों और कहानी के साथ पहले से ही एक गहरा जुड़ाव है। दर्शक कहानी और पात्रों में इतने डूब चुके हैं कि वे बस पहले भाग के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे।"
शूटिंग
शूटिंग का 'बाहुबली' वाला स्टाइल
वर्मा ने फिल्म की मेकिंग को लेकर एक जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि 'धुरंधर' के दोनों भागों की शूटिंग एक साथ की गई है। वर्मा का कहना है कि चूंकि दोनों हिस्सों को एक साथ फिल्माया गया है, इसलिए कहानी का प्रवाह बिल्कुल वैसा ही होगा जैसे एक लंबी फिल्म को दो हिस्सों में बांट दिया गया हो। उन्होंने इसकी तुलना एसएस राजामौली की 'बाहुबली' से की, जहां कहानी के दोनों भाग एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए थे।
कमर्शियल सिनेमा
वर्मा का कमर्शियल सिनेमा पर तंज
निर्देशक ने 'धुरंधर 2' के एक्शन को लेकर 'कमर्शियल सिनेमा' पर कटाक्ष किया। उन्होंने फिल्म की एक्शन कोरियोग्राफी को जमीनी और वास्तविक बताया। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक सिनेमा में अक्सर दिखने वाला 'बढ़ा-चढ़ाकर' दिखाया गया एक्शन अब पुराना हो गया है। वो बोले, "आप लोगों को हवा में उड़ते और हवा में लातें मारते हुए नहीं दिखा सकते। इसे असली दिखना चाहिए।" उन्होंने आदित्य धर की इस फ्रेंचाइजी को बॉलीवुड को अधिक यथार्थवादी एक्शन की ओर धकेलने का श्रेय दिया।
मुकाबला
'धुरंधर 2' और 'उस्ताद भगत सिंह' के बीच बॉक्स ऑफिस टकराव
बता दें कि पहले रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का मुकाबला 'रॉकिंग स्टार' यश की 'टॉक्सिक' से होना था, लेकिन रिलीज जून तक टलने से यह बॉक्स ऑफिस टकराव टल गया। हालांकि 'धुरंधर 2' को अब भी कड़ी चुनौती मिलेगी। फिल्म 19 मार्च को पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' के साथ रिलीज हो रही है। फिल्म में रणवीर के साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।