LOADING...
'धुरंधर 2' सिनेमाघरों के बाद कब और किस OTT पर देगी दस्तक? हो गया खुलासा
'धुरंधर 2' के OTT पार्टनर का खुलासा हो गया

'धुरंधर 2' सिनेमाघरों के बाद कब और किस OTT पर देगी दस्तक? हो गया खुलासा

Mar 11, 2026
04:45 pm

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' सिनेमाघरों में दस्तक देने से सिर्फ 8 दिन दूर है। दिसंबर, 2025 में आई 'धुरंधर' के बाद, निर्देशक आदित्य धर इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं जो 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में तहलका मचाएगा। इस बार फिल्म को हिंदी भाषा के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। इस बीच, 'धुरंधर 2' के डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को लेकर भी अपडेट आ गया है।

OTT

जानिए कब और किस OTT पर स्ट्रीम होगी 'धुरंधर 2'

OTT प्ले के मुताबिक, 'धुरंधर 2' 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों का रुख करेगी, लेकिन घर बैठकर देखने वालों को 2 महीने का इंतजार करना होगा। मौजूदा 56 दिनों के एक्सक्लूसिव समझौते के अनुसार, फिल्म 14 मई, 2026 को जियोहॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। निर्माताओं ने इस रणनीति के साथ फ्रैंचाइज़ी का डिजिटल वितरण भी बदला है, क्योंकि पहली किस्त 'धुरंधर' को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था। 'धुरंधर 2' के पहले आधिकारिक पोस्टर में भी संकेत मिला था।

कहानी

'इस बार भारत के बदले की बारी'

'धुरंधर' में रणवीर भारत के जासूस 'हमजा अली मदारी' के किरदार में नजर आए थे जो पाकिस्तान में खूफिया तरीके से घुसकर वहां के ल्यारी शहर में अपनी धाक जमाने की कोशिश करता है। वहीं फिल्म के सीक्वल में, रणवीर अपनी असली पहचान 'जसकीरत सिंह रंगी' के रूप में दिखेंगे जो भारत के खिलाफ पाक आतंकियों की नापाक हरकतों का बदला लेगा। फिल्म में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी भी अपने किरदारों में वापसी करेंगे।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'धुरंधर 2' का ट्रेलर

Advertisement