LOADING...
'धुरंधर 2' रिलीज से पहले इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का तोड़ेगी घमंड, एडवांस बुकिंग में दिखा कमाल
'धुरंधर 2' एडवांस बुकिंग में गाड़ रही झंडे

'धुरंधर 2' रिलीज से पहले इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का तोड़ेगी घमंड, एडवांस बुकिंग में दिखा कमाल

Mar 11, 2026
01:59 pm

क्या है खबर?

'धुरंधर 2: द रिवेंज' की रिलीज तारीख (19 मार्च) जैसे-जैसे करीब आ रही है, लोगों में उत्सुकता बढ़ रही है। हाल ही में, निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया था जिसमें रणवीर सिंह पहले से ज्यादा खूंखार और घातक अंदाज में दिखे। दिसंबर, 2025 में आई 'धुरंधर' ने उस साल की सबसे बड़ी हिट बनने का रिकॉर्ड कायम किया था। कुछ ऐसी ही उम्मीद सीक्वल से है जो अभी से एडवांस बुकिंग में झंडे गाड़ रही है।

कलेक्शन

'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग में जबरदस्त उछाल

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, अमेरिका और कनाडा में 'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग में जबरदस्त उछाल आया है। व्यापार अनुमानों के अनुसार, 10 मार्च तक इसने अकेले प्रीमियर शो से लगभग 6.89 करोड़ से ज्यादा कमाई की। पहले दिन का एडवांस कलेक्शन करीब 9.19 करोड़ से ज्यादा हो चुका है। वहीं, शुरुआती सप्ताहांत का आंकड़ा लगभग 18.38 करोड़ तक पहुंच गया है। भारत में, पेड प्रिव्यू के लिए इसने 3.5 लाख से ज्यादा टिकट बेचकर 19 करोड़ कमाए लिए हैं।

शिकस्त

इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को शिकस्त देने के लिए तैयार 'धुरंधर 2'

रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के पास अमेरिका में सबसे बड़े प्रीमियर का रिकॉर्ड है, जिसने पेड प्रिव्यू से लगभग 11 करोड़ के आसपास कमाए थे। सैकनिल्क के मुताबिक, अकेले अमेरिका में 'धुरंधर 2' के प्रीमियर शो से लगभग 6.89 कराेड़ की प्री-सेल्स हो चुकी है। अगले 2-3 दिनों में, 'धुरंधर 2' अपनी ताबड़तोड़ कमाई से 'एनिमल' को शिकस्त देकर अमेरिका में किसी बॉलीवुड फिल्म के लिए पहले दिन की कमाई का नया रिकॉर्ड बना लेगी।

Advertisement